कैसे आपको देख पायें हम, निशि-वासर हम स्वप्न निहारें।
मीठी वाणी हम सुन पायें, आप सजी हों, जब भी निहारें।
एक साध है, एक ही इच्छा, आलिंगन में आपको बांधें,
आप हमारी बाहों में हों, अपलक आपको नयन निहारें।
एक बार बस मिलें आप, हम, सब-कुछ ही पा जायेंगे।
भूखा रखोगीं, हम रह लेगें, कपोल आपके बस भायेंगे।
हर बात हम आपकी माने, बाँहों में आप समायेंगे,
कुछ ही पलों का मिलन भले हो, आपके अन्दर खो जायेंगे।