Sunday, February 22, 2015

हम तो केवल सपने देखें

आज नहीं तो कल मिल जाओ

जीवन क्या है? समझ न पाये,
जो भी किया नहीं पछताये।
आपकी यादों में हम जीते,
करतीं क्या हो? जान न पाये।

अवकाषों में खेलो, खाओ,
पिय की बाँहों में सो जाओ।
हम तो केवल सपने देखें,
आज नहीं तो कल मिल जाओ।

आपने भी तो मित्र कहा था,
बड़े प्रेम से हस्त गहा था।
प्रेम नहीं अब क्यों कहती हो?
नयनों से क्यूँ अश्रु बहा था?

मजबूरी का जीवन कैसा?
पशु रस्सी से बँधा हो जैसा।
अपने मन को मुक्त करो,
बतलाना फिर लगता कैसा?

Wednesday, February 18, 2015

आसूँ हैं मुस्कान के पीछे

घायल करके चली गई तुम


घायल करके चली गई तुम, दवा कौन दे पायेगा?
आसूँ हैं मुस्कान के पीछे, ऐसे कब तक जी पायेगा?
अपने आप को भूल गया मैं,
प्यार में देखो धूल भया मैं।
मैंने सब कुछ सौंप दिया था,
प्यार से फिर भी छला गया मैं।
आपकी जिद मुझको ले डूबी, कौन पार ले जायेगा?
घायल करके चली गईं तुम, दवा कौन दे पायेगा?
जीवन तो हम जी ही लेंगे,
दिए हैं गम वह पी ही लेंगे।
आप को सुखी देख हम पायंे,
वियोग-विश भी पी ही  लेंगे।
अकेले छोड़ा, अकेले रहेंगे, साथ कौन चल पायेगा?
घायल करके चली गईं तुम, दवा कौन दे पायेगा?
आपसे जब भी मुलाकात होगी,
आँखों-आँखों में हर बात होगी।
दीदार आपके होंगे हमें जब,
खुषियों की देखो बरसात होगी।
साथी ही जब साथ रहा ना, गान कौन अब गायेगा?
घायल करके चली गईं तुम, दवा कौन दे पायेगा?

Wednesday, February 4, 2015

हमने कोई और, राह न देखी

बुद्धिमान तू सुख है ढूढ़ती


हम तो केवल प्रेम को जानें,
और कोई भी राह न देखी।
प्रेम राह के पथिक हैं हम तो,
तूने  दिल  की राह न देखी।
बुद्धिमान तू सुख है ढूढ़ती,
दिल ने दुख की राह न देखी।
कठिनाइयों से घबराई तू,
तूने हमारी चाह न देखी।
आदर्शों की बात है करती,
झूँठी, दिल की राख न देखी।
चाह करें क्यूँ? तुझे हम पायें,
मरुस्थल में बरसात न देखी।
चूमा  पहले, फिर ठुकराया,
तेरी अदा, कहीं और न देखी।
तुझे छोड़ हम जायँ कहाँ पर,
हमने कोई और, राह न देखी।

Saturday, January 31, 2015

प्यार हमारा मजाक न समझो

प्यार का नाटक, क्यूँ था खेला?


प्यार हमारा मजाक न समझो,
जी न सकेगें,  तुम्हें भुलाकर।
तुम हो पराई, अब कहती हो,
खेला खेल था, तब बहालाकर।
प्यार का नाटक, क्यूँ था खेला?
हसँती हो अब हमें रुलाकर।
हम तो पागल, दिल की मानें,
तुमने  मारा, यूँ  फुसलाकर।
प्यार  नहीं, यह मानें  कैसे?
समझा दो विश्वास  दिलाकर।
एक बार आओ, फिर जाना,
मौत की नींद में , हमें सुलाकर।

Friday, January 23, 2015

बातें कर ले आँख मिलाकर

बेवफाई ही रहमत तेरी


अब मैं अपनी बात करूँगा,
क्या पाऊँगा तुझे रुलाकर?
मेरे ऊपर हँसी है अब तक,
अपने ऊपर जरा हँसाकर।
बेवफाई ही रहमत तेरी,
अपने साथ तो जरा वफाकर।
खत सारे तू, भले जला दे,
दिल में रखना जरा बचाकर।
हमराही बिन चल लेंगे हम
साथ किसी के राह चलाकर।
सारी धुंध फिर छँट जायेंगी,
बातें कर ले आँख मिलाकर।

Thursday, January 22, 2015

आगामी पुस्तक - पापा मैं तुम्हारे पास आऊँगा

अगली किताब

Monday, January 19, 2015

वियोग हम सहते रहेंगे

आप ना हमको याद करना, याद हम करते रहेंगे।

संयोग का जीवन जीओ तुम, वियोग हम सहते रहेंगे।

शमा को क्या फर्क पड़ता, परवाने जलते, मरें नित,

चमकती रहें आप तो बस, यूँ ही हम जलते रहेंगे।

दूर फेंको, मिलन से इन्कार कर दो, फरियाद हम करते रहेंगे।

खत जलाओ, दूर से इन्कार कर दो, दरियाफ्त हम करते रहेंगे।

चाहत की आग में जलते हुए भी, मिलन की आश में ठण्डे रहें,

ठुकराओ, पहचान से इन्कार कर दो, अर्ज हम करते रहेंगे।

Wednesday, January 14, 2015

प्रेम कितना लाजबाब है

काश!
समझा होता
तुमने प्यार
प्यार का सार
अपनत्व को
मिटाकर
अहम् को भुलाकर
जिद को गलाकर
सुनी होती
पुकार।

काश!
तुमने 
न समझा होता
प्यार को पागलपन
आवारापन 
और सौदा
बन जाते घरौंदा।

काश!
तुमने 
समझा होता
समर्पण 
एक शब्द ही नहीं
भाव है
केवल नहीं 
यह ख्वाब है
समझ पातीं
प्रेम कितना लाजबाब है।

Tuesday, January 13, 2015

स्नान से जब देह भीगी, पयोधरों पर केश छाये,

जागती या सो रही हो, समय व्यर्थ क्यों खो रही हो?
तन को दुलारो, मन को सभाँलो, मुस्कराती रो रही हो?
जिद अब तो छोड़ दो प्रिय, दिल की भी आवाज सुन लो,
बुद्धि तो भरमाती हरदम, अब भी उसको ढो रही हो।

प्यार से जब भी निहारा, हमने समझा तारिका हो।
नयनों में चंचल चाह देखी, हमने समझा सारिका हो।
स्नान से जब देह भीगी, पयोधरों पर केश छाये,
पवित्रता के आवरण में, हमने समझा निहारिका हो।

Sunday, January 11, 2015

हम प्रतीक्षा कर रहे प्रिय, क्या इरादे आपके हैं?

आपके बिना यह दुनियाँ कैसी? हम दुनियाँ को भूल गए।
जीवन में हों, कलियाँ कैसी? हम कलियों को भूल गए।
आपने हमको फेंका उर से, हमने आपको बसा लिया है,
 तन्हाई का राज ये कैसा? हम अपने आप को भूल गए।


हमारे हिय की ये तड़पन ही हमको हरदम बता रही है।
प्रिये! आपको याद हमारी, देखो हर पल सता रही है।
क्यों अपने को पीड़ित करतीं? जिद कर उर को दबा रही हो,
हम यादों में यहाँ हैं जीते, अपने को आप क्यों भुला रही हो?


चाह हमें कभी न थी प्रिय, देह आपकी, पा जाएं।
वक्ष पर, ताले जड़े दो, मसल तोड़, हिय में समाएं।
थिरकती मुस्कान लवों पर, वो अदाए देख पायें,
दिल हमारा कुचल कर भी, आप हमेशा मुस्करायें।

आपको ना पा सके हम, हम तो हर पल आपके हैं।
गले लगे तब आपके थे, ठुकराये हुए भी आपके हैं।
मन में आये सितम ढाओ, मन में आए मुस्कराओ,
हम प्रतीक्षा कर रहे प्रिय, क्या इरादे आपके हैं?

Friday, January 9, 2015

ठोकरें तो आपकी भुला बैठे सब हम

5.12.2007


खड़े हैं हम, जहाँ छोड़ा था आपने।


उर में संजोये जो दिया था आपने।


ठोकरें तो आपकी भुला बैठे सब हम,


यादें हैं शेष अभी, गले लगाया आपने।


Tuesday, January 6, 2015

होठों के गुलाब सदैव खिलते रहें

होठों के गुलाब सदैव खिलते रहें।

आपके नयनों में नगमे मचलते रहें।

आप खुशियों के जाम पल-पल पीओ,

आपकी यादों में जीते हम ढलते रहे।


Monday, January 5, 2015

प्रेम के बदले प्रेम की चाह, प्रेम कोई व्यापार नहीं है।

प्रेम किया है हमने तुमको, पाने की कोई चाह नहीं है।
प्रेम के बदले प्रेम की चाह, प्रेम कोई व्यापार नहीं है।
तन-मन-धन से सुखी रहो तुम हमने तो बस इतना चाहा,
शान्त, सुखी, समृद्ध रहो तुम, करें कोई तकरार नहीं है।

तेरा तो सब कुछ तेरा है, पाने की कामना नहीं की।
अपना भी सब कुछ हो तेरा, हमने तो कामना यही की।
गलती से हमने समझा था, तुमको चाहत रही हमारी,
प्रेम, तुमसे मिलना क्या है? वफा की भी कामना नहीं है।

Sunday, January 4, 2015

प्रेम में स्वार्थ घोल, नहीं इसे अपवित्र करूँगा

5.09.2007

प्रेम में स्वार्थ घोल, नहीं इसे अपवित्र करूँगा।
चाहत को पाने की, नहीं मैं कामना करूँगा।
चाहत को चाह मिले, मुहब्बत को राह मिले,
कुचल कर निकले, नहीं कभी मैं आह करूँगा।

जाती हो जिस राह आप, काँटों को मैं साफ करूँगा।
काटाँ चुभा आपको कोई, अपने को नहीं माफ करूँगा।
जरूरत पड़े न आपको कोई, रहूँगा मैं आस-पास,
दुःखों को मैं झेलूँ हरदम, सुख्खों में ना बाँट करूँगा।

Saturday, December 27, 2014

जख्मी दिल दिखाने का, एक मौका देना

5.08.2007

कभी तेरे शहर में आऊँगा मुसाफिर की तरह
बस, एक बार, मुलाकात का, एक मौका देना।
जुदा हो के तुझसे भटका हूँ किस तरह,
जख्मी दिल दिखाने का, एक मौका देना।
तन्हाइयों में सांसे, लेता था किस तरह,
एक बार तुम्हें बताने का,एक मौका देना।
तेरी गलियों में गाऊँगा, शायर की तरह,
एक बार घर में आने का, एक मौका देना।
खुशियों में जानेमन, ना काँटा बनूँ, इस तरह,
मुझे भी मुस्कराने का, एक मौका देना।

Friday, December 26, 2014

उम्मीद है खुश् होंगी आप

5.06.2007

क्षणभर को लहर ने भिगोया
था रावी का किनारा
वर्षो की प्रतीक्षा
डुबकी लगाने को
गहराई में उतरा
तुम्हारा हाथ पकड़ा
न तुम डूबी, न मुझे डूबने दिया
स्नेह नीर को
गन्दा करार देकर
न केवल मुझको
कीचड़ में ढकेल दिया
वरन् स्वयं भी
जहाजों के आकर्षण में
भंवरों में फंस गईं
काश! तुम्हें भंवरों से मुक्त कर पाता।

5.07.2007

दुनियाँ में नहीं बुझती
नेह की प्यास
यहाँ दिखता 
हर चेहरा उदास
हम तो जी रहे हैं
सिर्फ आपकी यादों को ले
उम्मीद है
खुश् होंगी आप
प्रेम की सुगंध से सुगंधित
चहुँ ओर बिखेरती होंगी हास।

Friday, December 19, 2014

बजी अन्तर की शहनाई आस भरी

5.05.2007

गहराई असीमित अंधकार भरी
हाहाकार हरक्षण चीत्कार भरी
खतरों से हताश था चला जाता
आई थी फुहार एक आश भरी

मरूस्थल की रेत मरूमरीचिका भरी
कीचड़ के दल-दल में नहीं गागर भरी
जैसे सागर का रमा ने छुआ गात
बजी अन्तर की शहनाई आस भरी

Thursday, December 18, 2014

मैं तुम्हें फिर मिलूँगा

5.04.2007

मैं तुम्हें फिर मिलूँगा।
कब?
कहाँ?
कैसे?
न मुझे मालुम
न तुमको।

मैं तुम्हें फिर मिलूँगा।
साल?
दो साल?
या युगों के बाद?
न मुझे मालुम
न तुमको।

मैं तुम्हें फिर मिलूँगा।
जवानी?
प्रोढ़ावस्था
या वृद्धावस्था में?
न मुझे मालुम
न तुमको।

मैं तुम्हें फिर मिलूँगा।
शारीरिक?
मानसिक?
या आत्मिक रूप से?
न मुझे मालुम
न तुमको।

मैं तुम्हें फिर मिलूँगा।
चेतन?
अवचेतन?
या अचेतन?
न मुझे मालुम
न तुमको।

मैं तुम्हें फिर मिलूँगा।
नियोजित?
अनियोजित?
या अचानक?
न मुझे मालुम
न तुमको।

मुझे मालुम है
वश इतना
एक ना एक दिन
एक ना एक पल
मैं तुम्हें फिर मिलूँगा।
तुम भले ही
पहचानने से इन्कार कर देना
कुशल व्यापारी की तरह।

Monday, December 15, 2014

शीतल आग में जलते नित हम, आप अंगारों को भोग रहे हैं

5.02.2007
हर खत पर खामोश चाहत को दबा रही हो।
हर मुस्कराहट में आप आँसू छिपा रही हो।
ना पा सके आपको, कोई गिला नहीं हमको,
दोस्त बनकर क्यूँ? मौत की दवा पिला रही हो।

तुम अपना परिवार संभालो, हम भी तो उसमें ही आते।
मजबूरी में हुईं बेवफा, हम अब भी तुमरे गाने गाते।
तुम हर पल हो साथ हमारे, भले शरीर से पास नहीं हो,
आओ बंधकर आलिंगन में, चुंबन दे दो, दो मदमाते।

5.03.2007
एक बार प्रिय एक बार बस, अपने आलिंगन में बांधो।
गले लगा लो एक बार वश, एक बार बांहों में बांधो।
दिल है तुम्हारा जान भी ले लो, अधरामृत वश हमें पिला दो,
जो तुम चाहो वही करेंगे, एक बार नजरों में बाँधों।

हमें नहीं है अपनी चिन्ता आपकी तड़पन भोग रहे हैं।
संयोग में वियोग आपको शोभित, हम वियोग ही भोग रहे हैं।
नहीं बना सके आपको अपना, हममें ही कुछ कमी रही है।
शीतल आग में जलते नित हम, आप अंगारों को भोग रहे हैं।

दिल में तो बसी हुई हो, आप से, होगी कब मुलाकात हो

5.01.2007

आपने हमको जिलाया, आप ही अब मौत भी दे दो।
साथ नहीं दे सकतीं तो बस अपने हाथों विष ही दे दो।
आप रहो खुश, मिली है मंजिल, पीओ जी भर रस का प्याला,
इस दुनियाँ से हमें विदा कर, तन्हाई से मुक्ति दे दो।

शरीर से ही दूर हो केवल, दिल से हर पल साथ हो।
क्षण भर भी ना भूलें हम, दिन हो या फिर रात हो।
आप ही प्रेरणा प्रेरित करतीं, आगे तब ही हम बढ़ पाते,
दिल में तो बसी हुई हो, आप से, होगी कब मुलाकात हो।