Thursday, April 9, 2020

रेगिस्तान में उड़ता रेत नर, नारी ज्यों फुलवारी है

नारी के बिन नर है अपूरण


                                       डाॅ.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी



नारी के बिन नर है अपूरण, पूरण करती नारी है।
उड़ता हुआ बीज ज्यौं है नर, पौषण देती क्यारी है।
सुंदर और सरस है रमणी।
गोरी हो या  काली चमड़ी।
कठिन समय की खातिर देखो,
संचित करती है वह दमड़ी।
कोमल है वह शक्ति पुंज है, विधि की रचना न्यारी है।
 नारी के बिन नर है अपूरण, पूरण करती नारी है।।
नारी बिन, नहीं है जीवन।
नर को देती नित संजीवन।
सरस स्पर्श और दिव्य दृष्टि से,
पोषण करती, देती जीवन।
माता, भगिनि, पत्नी प्रयसी, पुत्री भी जान से प्यारी है।
नारी के बिन नर है अपूरण, पूरण करती नारी है।।
नर नारी का विरोध नहीं है।
सरस प्रेम है, किरोध नहीं है।
तर्क-वितर्क और नोंकझोंक है,
आत्म मिलन में निरोध नहीं है।
रेगिस्तान में उड़ता रेत, नर, नारी ज्यों फुलवारी है।
नारी के बिन नर है अपूरण, पूरण करती नारी है।
राष्ट्रप्रेमी को प्रेम मिला है।
प्रणय काल में पुष्प खिला है।
झूठ कपट की मूरत बनकर,
नारी ने ही दिया सिला है।
विध्वंस में भी प्रेम का कलरव, सृष्टि की किलकारी है।
नारी के बिन नर है अपूरण, पूरण करती नारी है।।

Wednesday, April 8, 2020

तुमने जिसको प्यार कहा है, वह तो सरासर धोखा है

प्यार तो माँगे प्रेम समर्पण

                                      डाॅ.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी

तुमने जिसको प्यार कहा है, वह तो सरासर धोखा है।
प्यार तो माँगे, प्रेम समर्पण, सच्चाई, निष्ठा भरोसा है।।
झूठ बोलकर शादी करना।
प्रेमी संग मिल, हत्या करना।
शिकारी का ही काम ये केवल,
फंदे, फंसा  वार  फिर करना।
मर जायेंगे, मिट जायेंगे, अब नहीं देंगे, मौका है।
प्यार तो माँगे, प्रेम समर्पण, सच्चाई, निष्ठा भरोसा है।।
झूठे वायदे, झूठे इरादे।
षडयंत्र से हमें गिरा दे।
शक्ति नहीं किसी में इतनी,
सच्चाई से हमें फिरा दे।
सब कुछ जानकर, चुनने के, अधिकार से तुमने रोका है।
प्यार तो माँगे, प्रेम समर्पण, सच्चाई, निष्ठा भरोसा है।।
पीड़ा दे ले, सह लेंगे हम।
सजा मिलेगी, भोगेंगे हम।
चाहे जितने, केस करो तुम,
मौत से भी, भिड़ जायेंगे हम।
धोखेबाज तुम, कुशल खिलाड़ी, झूठ का मारा चौका है।
प्यार तो माँगे, प्रेम समर्पण, सच्चाई, निष्ठा भरोसा है।।

Tuesday, April 7, 2020

हम जीत इस पर पायेंगे‌

जीत

                                                           डॉ सरला सिंह स्निग्धा
                                                                                           दिल्ली
हम जीत इस पर पायेंगे‌।
हम हार नहीं मानेंगे,------।

हारना सीखा न हमने,
दानव बड़े टकराये हमसे।
मानव हैं हम, श्रेष्ठतम हैं,
जीवों में उत्तम हैं सभी हम।
हारे नहीं युग में किसी भी,
वायरस ये चीज क्या है?
काल से भी नहीं  हारेंगे।
हम जीत इस पर पायेंगे‌,
हम हार नहीं मानेंगे,----।

जैसा हो अपना कर्मपथ,
कंटकों से  परिपूर्ण हो।
चलकर सहज भाव से ,
करके निज कर्त्तव्य हम।
अपने अपने कर्म करके,
जीतपथ हासिल करेंगे।
हम जीत इस पर पायेंगे,
हम हार नहीं मानेंगे,----।

कठिन पर अप्राप्य नहीं,
जीत हासिल हमें होगी।
वायरस कोरोना नष्ट करें,
हम सबने यही ठानी है।
मानव ही कुछ राक्षस बने,
उनका ही यह कुटिलता।
हम जीत इस पर पायेंगे‌,
हम हार नहीं मानेंगे,----।



वनिता, बन्नो का पर्याय राग

पत्नी बन, सजाती जग की क्यारी है

                       
महिला, वामांगिनी, वनिता, रमणी, कांता, शक्ति, सुंदरी, जन्मदात्री नारी है।
सजनी, सहचरी, वल्लभा, वामा, पत्नी बन, सजाती जग की क्यारी है।।
औरत, स्त्री, सबला है तू, तू ही पत्नी दारा है।
सहधर्मिणी, घरनी, भामिनी, चढ़े न तेरा पारा है।
गृहस्वामिनी, गृहलक्ष्मी, गृृृहिणी, शक्ति स्वरूपा दुर्गा तू,
जहाँ भी जाती, घर है बनाती, भले ही वहाँ पर कारा है।
श्रीमती, बेगम, अर्धांगिनी, धर्मपत्नी, संगिनी, घरवाली की लीला न्यारी है।
सहगामिनी, प्राणेश्वरी, प्रियतमा, माता बन, सजाती जग की क्यारी है।।
बीबी और लुगाई भी है, कलत्र,जनानी, जाया है।
अबला, जोरू, परिणीता, बन तूने नर भरमाया है।
भार्या, बहू, वधू, वामांगना, अंकशायिनी, माया तू,
राष्ट्रप्रेमी ने वनिता, बन्नो का पर्याय राग ही गाया है।
जीवनसंगिनी, गेहिनी, प्रिया, हृदयेश्वरी, बन्नी, साजन को सजनीे प्यारी है।
प्राणप्रिया, तिय, तिरिया, दुलहन, प्राणवल्लभा बन, सजाती जग की क्यारी है।।
दयिरा, दुलहिन, शक्ति की देवी, काली ने नाच नचाया है।
शैलपुत्री, पार्वती, सती, प्रेयसी बन, प्यार का पेच फंसाया है।
महिलाओं की, महानता के, महान गान, कौन यहाँ गा पाये?
सृष्टि के सृजन की देवी, रति ने, रोते नर को हँसाया है।
आया है सृजन का पल, सृजन की देवी रमा की, अब घर सजाने की तैयारी है।
सुता, बहिन, पृथ्वी, माता, सृजनहार, जननी बन, सजाती जग की क्यारी है।।



Monday, April 6, 2020

मुझको तो आकर्षित करतीं

उसकी आँखों की प्याली है

                                     
भले ही काली- काली है, लेकिन मेरी घरवाली है।
मुझको तो आकर्षित करतीं, उसकी आँखों की प्याली है।।
बात-बात पर झूठ बोलती।
नहीं, कभी भी, राज खोलती।
प्रेमी के संग उड़ जाने को,
अपने पर है, रोज तौलती।
इच्छा तेरी पूरी हों सब, बने प्रेमी की डाली है।
मुझको तो आकर्षित करतीं, उसकी आँखों की प्याली है।।
धोखे से था ब्याह रचाया।
पल-पल मुझको था भरमाया।
धन की खातिर बनकर ठगिनी,
झूठा मुकदमा दर्ज कराया।
प्रेम के नाम ठगती है सबको, लेकिन प्रेम से खाली है।
मुझको तो आकर्षित करतीं, उसकी आँखों की प्याली है।।
कानून जाल में मुझे फंसाकर।
जेल का मुझको डर दिखलाकर।
शिकार करने को आतुर शिकारी,
पत्नी नहीं, शिकारी शातिर।
मैं तो खुशियाँ चाहूँ उसकी, वो मेरी मौत की जाली है।
मुझको तो आकर्षित करतीं, उसकी आँखों की प्याली है।।
नहीं चाहता तेरा बुरा हो।
स्वर कभी तेरा बेसुरा हो।
तुझको तेरी खुशियाँ मुबारक,
राष्ट्रप्रेमी आजाद खरा हो।
पढ़ी-लिखी आधुनिक विषकन्या, तेरी शान निराली है।
मुझको तो आकर्षित करतीं, उसकी आँखों की प्याली है।।

Sunday, April 5, 2020

साथ भले ही ना मिल पाया

हम तो साथ निभायेंगे

                                     

साथ भले ही ना मिल पाया, हम तो साथ निभायेंगे।
अपने पथ पर आगे बढ़ो तुम, पलकों से उसे सजायेंगे।।
तुमने साथ भले ही छोड़ा।
हमने कभी भी मुख ना मोड़ा।
अब भी आश न छोड़ी हमने,
चलते हैं हम थोड़ा-थोड़ा।
नहीं भी मिलने आओगे, हम स्वप्न में गले लगायेंगे।
अपने पथ पर आगे बढ़ो तुम, पलकों से उसे सजायेंगे।।
यही चाह  है, केवल हमको।
सारी खुशियाँ मिल जायँ तुमको।
तुम अपनी चाहत के संग जीओ,
तन्हाई  ही  भाई  हमको।
तुम्हें तुम्हारी खुशियाँ मिलें बस, हम खुद को ही ठुकरायेंगे।
अपने पथ पर आगे बढ़ो तुम, पलकों से उसे सजायेंगे।।
प्रेम तुम्हारा, तुम्हें मिल जाये।
तुमसे मिले, वह भी हरषाये।
तुम्हारी खुशियों की अनुभूति,
हमको भी खुशियाँ दे जाये।
हम तो  तुम्हारे  प्रेमी के भी, पथ  में  पुष्प  विछायेंगे।
अपने पथ पर आगे बढ़ो तुम, पलकों से उसे सजायेंगे।।

Saturday, April 4, 2020

सब कहते काली काली है

समझो मेरी घरवाली है

                                       
सब कहते काली काली है, समझो मेरी घरवाली है।
अधरों से गाली रस टपके, लगे जहर की प्याली है।।
नारी  है,  पूजा  करनी  है।
जीना है, माँग भी भरनी है।
खप्पर वाली देवी है वह,
नहीं किसी से डरनी है।
धोखा दे, प्यार वो पाने चली, कानून हाथ, मति खाली है।
अधरों से गाली रस टपके, लगे जहर की प्याली है।।
षडयंत्र, प्रपंच की है देवी।
पत्नी बन प्राणों की लेवी।
प्यार के नाम है, केस करे,
अद्भुत देवी, बनी फरेबी।
यारों की सखी, समर्पित है, वह कालदेव की साली है।
अधरों से गाली रस टपके, लगे जहर की प्याली है।।
अंग-अंग झूठ समाया है।
नारी नहीं, वह माया है।
राष्ट्रप्रेमी भी राष्ट्र को भूला,
जब से उसने, फंसाया है।
समझे खुद को सौंदर्य की देवी, कामदेव की आली है।
अधरों से गाली रस टपके, लगे जहर की प्याली है।।

Friday, April 3, 2020

सभी प्रेम की बातें करते

दिल में नफरत लिए घूमते

                                      
सभी प्रेम की बातें करते, दिल में नफरत लिए घूमते।
गला काटने की तैयारी, फिर भी देखो हाथ चूमते।।
आई लव यू ब्राण्ड बन गया।
मरघट भी बाजार बन गया।
धोखे से दुल्हन बन करके,
झूठा दहेज का केस लग गया।
पति-पत्नी अब पद ही होते, एक-दूसरे को रोज मूढ़ते।
सभी प्रेम की बातें करते, दिल में नफरत लिए घूमते।।
पैसे से हों, रिश्ते-नाते।
प्रेम नाम केवल भरमाते।
हाईटेक हैं आज के प्रेमी,
एसिड अटैक से होती घातें।
जेल भेजते, मर्डर करते, ज्यों कढ़ाई में चने भूनते।
सभी प्रेम की बातें करते, दिल में नफरत लिए घूमते।
ग्लेमर के जादू की खूबी।
धन की खातिर प्रेम में डूबी।
प्रेम जाल में धनिक फंसाकर,
करती मस्ती, बनती मूवी।
रिश्ते हैं बाजार में बिकते, प्रशिक्षित दुल्हन शिकार ढूढ़ते।
सभी प्रेम की बातें करते, दिल में नफरत लिए घूमते।
राष्ट्रप्रेमी पग पग पर धोखे।
सत्य राह चल, देख न मौके।
भले ही कोई तुझको लूटे,
रूकना नहीं किसी के रोके।
सावधान हो! आगे बढ़ना, अपने बनकर लोग मूढ़ते।
सभी प्रेम की बातें करते, दिल में नफरत लिए घूमते।

Thursday, April 2, 2020

मनमौजी हम, डरें न मृत्यु से

जीवन, जग ही, संकट में  अब

                         


विकट परिस्थिति, भय है छाया, सरकार ने आपात लगाया है।
मनमौजी हम,  डरें न मृत्यु से,  लापरवाही को अपनाया है।।
चीन, अमेरिका, इटली भी फेल।
फिर भी, भारतीयों में, रेलम-पेल।
सिखाने का, जिन पर ठेका है, वह भी,
जीवन  को,  समझें हैं,  खेल।
कहीं भी घूमें, कफ्र्यू न माने, पुलिस को भी इन्होंने छकाया है।
विकट परिस्थिति, भय है छाया, सरकार ने आपात लगाया है।।
काम करो घर से, नया है फण्डा।
ना निकल, घर से, पड़ेगा डण्डा।
जीवन, जग ही, संकट में  अब,
बचाव, धैर्य, और मन रख ठण्डा।
छोटे से,  वायरस ने,  आकर,  मानव घमण्ड,  मिटाया है।
विकट परिस्थिति, भय है छाया, सरकार ने आपात लगाया है।।
खाने के,  पड़  रहे हैं लाले।
शैतान चलते, फिर भी चालें।
एक-एक सप्ताह, पैदल चलकर,
मिला न कुछ भी, जो ये खालें।
साथ-साथ मिल, आओ लड़े, दूर-दूर रह, मुद्दा, अब गरमाया है।
विकट परिस्थिति, भय है छाया, सरकार ने आपात लगाया है।।
महामारी से आओ लड़े हम।
जीवन बचायें, न महान बने हम।
राष्ट्रप्रेमी भी है, आज रो पड़ा,
करते भी ना, आज, लाज हम।
मौत में भी, कालाबाजारी, करने वालों से, शरम को भी शरमाया है।
विकट परिस्थिति, भय है छाया, सरकार ने आपात लगाया है।।

Sunday, March 29, 2020

दिल से दिल जब मिले हुए हैं, गले मिलाकर क्या करना?

कोरोना से क्या डरना?

                                        डाॅ.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी


दिल से दिल जब मिले हुए हैं, गले मिलाकर क्या करना?
सामाजिक दूरी पर रहते हम, फिर कोरोना से क्या डरना?
हाथ जोड़कर नमस्ते करना।
स्वच्छता संग, योग है करना।
हम घर के अंदर रहें सुरक्षित,
जीतेंगे हम, नहीं है डरना।
घर बैठे हम कार कर रहे, कार्यालय जाकर क्या करना?
सामाजिक दूरी पर रहते हम, फिर कोरोना से क्या डरना?
हाथ मिलाना छोड़ो भाई।
दिल से दिल को जोड़ो भाई।
परिवार के साथ में वक्त बिता,
सुखी रहो सब लोग-लुगाई।
परिवार जनों को समय आज दो, बाहर जाकर क्या करना?
सामाजिक दूरी पर रहते हम, फिर कोरोना से क्या डरना?
कोरोना ने कहर है ढाया।
इटली और ईरान हिलाया।
धैर्य और संयम आज फिर,
मोदी जी ने याद दिलाया।
भारत भू है तपोभूमि, फिर एकान्तवास से क्या डरना?
सामाजिक दूरी पर रहते हम, फिर कोरोना से क्या डरना?

Saturday, March 28, 2020

होठों पर मुस्कान मधुमई

प्रेम लुटाता हूँ

                                   
नहीं कामना, कामिनी कोई, मैं तो प्रेम लुटाता हूँ।
होठों पर मुस्कान मधुमई, जिसे देख मुस्काता हूँ।
सुंदरता की मूरत हो तुम।
भोलेपन की सूरत हो तुम।
वाकपटु, व्यवहार कुशल हो,
सादगी भरी, खुबसूरत हो तुम।
तुमसे सीखा प्रेम समपर्ण, मैं गीत तुम्हारे गाता हूँ।
नहीं कामना, कामिनी कोई, मैं तो प्रेम लुटाता हूँ।।
जहाँ रहो, स्वतंत्र रहो तुम।
स्वस्थ रहो,  प्रसन्न रहो तुम।
खुशियाँ तुम्हें मिलें जीवन में,
हमें कभी ना याद करो तुम।
प्रकृति के कण-कण में पल पल, देख तुम्हें मैं पाता हूँ।
नहीं कामना, कामिनी कोई, मैं तो प्रेम लुटाता हूँ।।
तुम्हारे पथ का पथिक नहीं हूँ।
रमणी, साथी  सही नहीं हूँ।
भटकन ही अपना पथ प्यारी,
बसने में, मैं कहीं नहीं हूँ।
तुम अपनी चाहत को पाओ, दुआ यही, मैं दे जाता हूँ।
नहीं कामना, कामिनी कोई, मैं तो प्रेम लुटाता हूँ।।

Friday, March 27, 2020

सुता, भगिनि, पत्नी माता बन, नर की प्राणाधार हो

                               


सुता, भगिनि, पत्नी माता बन, नर की प्राणाधार हो।
नारी बिन अस्तित्व न नर का, तुम ही जग की सार हो।
विद्या की देवी हो तुम ही।
शिव की शक्ति भी हो तुम ही।
जिसके पीछे जग बौराया,
धन की लक्ष्मी भी हो तुम ही।
मुस्कान पर नर मिट जाता तुम से कारोबार हो।
सुता, भगिनि, पत्नी माता बन, नर की प्राणाधार हो।।
तुम से नर संपूरण होता।
तुम बिन खाये भंवरों में गोता।
तुम जब नर से मिल जाती हो,
तभी पुष्प सृष्टि का खिलता।
तुम हो कामना, तुम हो भावना, भक्ति तारणहार हो।
सुता, भगिनि, पत्नी, माता बन, नर की प्राणाधार हो।।
तुमरे बिन जग धर्म न होता।
तुम ही जग में, अर्थ की स्रोता।
तुम ही कामना, काम की हो रति,
तुम से ही नर मोक्ष है पाता।
राष्ट्रप्रेमी कृतज्ञ तुम्हारा, माँ! तुम ही पालनहार हो।
सुता, भगिनि, पत्नी, माता बन, नर की प्राणाधार हो।।

Thursday, March 26, 2020

अभूतपूर्व परिस्थिति भाई, हम सरकार के साथ हैं

कोरोना से मत  घबड़ाओ।

                 
अभूतपूर्व परिस्थिति भाई, हम सरकार के साथ हैं।
नहीं थामने हाथ किसी के, नहीं मिलाने गात हैं।।
मानव जाति की शामत आई।
कोरोना  ने  जगह   बनाई।
मरना नहीं है, मिटना नहीं है,
अलग-अलग रह  जीना भाई।
घर से बाहर नहीं निकलना, मोदी जी की बात हैं।
नहीं थामने हाथ किसी के, नहीं मिलाने गात हैं।।
रखो सफाई, दूरी बनाओ।
बातें करो, पर पास न आओ।
जिजीविषा जिंदा है जब तक,
कोरोना से मत  घबड़ाओ।
घर में रह लो घर वाली संग, बच्चों संग सौगात है।
नहीं थामने हाथ किसी के, नहीं मिलाने गात हैं।।
दिल से दिल की बातें कर लें।
समय मिला परिवार की सुन लें।
अपने हाथ से खाना खिलाकर,
पत्नी के दिल की, धुन कुछ सुन लें।
कोरोना ने दिया है अवसर, खुद ही खुद के साथ हैं।
नहीं थामने हाथ किसी के, नहीं मिलाने गात हैं।।

Thursday, March 19, 2020

नारी है जग जननी जग में

यदि अंतर में प्रेम बसा हो।


नारी है जग जननी जग में, यदि अंतर में प्रेम बसा हो।
मन-मंदिर में मोह की मूरत, मानिनी में अरमान सजा हो।।
प्रेम में वह बहती नदियाँ हैं।
इंतजार में, बहती सदियाँ हैं।
लक्ष्य हेतु कुछ भी कर जाती,
कामना की खिलतीं कलियाँ हैं।
मुस्कान पर जग दीवाना, क्रोध में काल का वाद्य बजा हो।
नारी है जग जननी जग में, यदि अंतर में प्रेम बसा हो।।
पल पल करतीं, सब कुछ अर्पण।
स्पष्टवादिनी,   बनती   दर्पण।
प्रेम में हैं, सर्वस्व  लुटातीं,
असंतुष्ट हो,  करती  तर्पण।
शक्ति पुंज, सृजन की देवी, सब कुछ देती यदि रजा हो।
नारी है जग जननी जग में, यदि अंतर में प्रेम बसा हो।।
अज्ञानी, जो पिछड़ी  कहते।
गृहिणी के बिन, घर ना रहते।
सुता, बहिन, पत्नी माता बिन,
उच्च भवन को घर ना कहते।
नर-नारी मिल साथ चलें जब, पथ, पाथेय गंतव्य सजा हो।
नारी है जग जननी जग में, यदि अंतर में प्रेम बसा हो।।

Sunday, March 15, 2020

प्रेम लुटाने की फितरत है, लेने का कोई ख्वाब नहीं है

प्रेम कोई व्यापार नहीं है


प्रेम पुजारी हूँ, मैं केवल, और कोई भी भाव नहीं है।
प्रेम के बदले, प्रेम मैं माँगू, प्रेम कोई व्यापार नहीं है।।
प्रेम नहीं है गुलाम किसी का।
समर्पण करे, है प्रेम उसी का।
प्रेम नाम षड्यंत्र ये कैसे?
प्रेम पवित्र है, भाव सभी का।
प्रेम लुटाने की फितरत है, लेने का कोई ख्वाब नहीं है।
प्रेम के बदले, प्रेम मैं माँगू, प्रेम कोई व्यापार नहीं है।।
प्रेम मधुरता समस्त सृष्टि  की।
प्रेम अश्रु है, प्रयल वृष्टि की।
जड़-चेतन सब, प्रेम तत्व हैं,
प्रेम तरणि हैं, भाव समष्टि की।
प्रेम में नहीं आकलन होता, गणित का कोई हिसाब नहीं है।
प्रेम के बदले, प्रेम मैं माँगू, प्रेम कोई व्यापार नहीं है।।
प्रेम में तुम खुबसूरत  होतीं।
तुमसे ही है, प्रेम की ज्योति।
झूठ प्रेम की कैंची जब में,
प्रेम बिना सब कुछ हो खोती।
प्रेम बिना, इस जग में मुझको, जीने का कोई चाब नहीं है।
प्रेम के बदले, प्रेम मैं माँगू, प्रेम कोई व्यापार नहीं है।।

तुम्हें प्रेम हम करते कितना

कण-कण में बस तुम दिखती हो

तुम्हें प्रेम हम करते कितना? इसका कोई माप नहीं है।
कण-कण में बस तुम दिखती हो, नाम का केवल जाप नहीं है।।
चाह नहीं है, हम तुम्हें पाएं।
हम तो गीत तुम्हारे गाएं।
हम तो तुम्हारे हर प्रेमी को,
अपना समझें गले लगाएं।
प्रेम वियोग है, जीवन पीड़ा, तुम हो पश्चाताप नहीं है।
कण-कण में बस तुम दिखती हो, नाम का केवल जाप नहीं है।।
नयन भले ही देख न पाएं।
अनुभूति से हम हरषाएं।
बाग-बाग हम हो जाते हैं,
समाचार तुम्हारे, हम सुन पाएं।
पीड़ा कितनी भी मिल जाए, हमको कोई ताप नहीं है।
कण-कण में बस तुम दिखती हो, नाम का केवल जाप नहीं है।।
स्वर सुनने को कान ये तरसे।
नयनों से भी अश्रु  बरसे।
जहाँ हो तुम, आनंदित हो बस,
यही जानकर हियरा  हरषे।
यादों के सहारे हम जी लेंगे, भले ही तुम्हारा साथ नहीं है।
कण-कण में बस तुम दिखती हो, नाम का केवल जाप नहीं है।।

Tuesday, March 10, 2020

हमने तुमरे हर प्रेमी को, अपना समझा गले लगाया।

जीते जी

                        संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी


गुस्सा करते हो क्यों हम पर हम इसे झेल नहीं पायेंगे।
पल भर को तुम दूर हुए, हम जीते जी मर जायेंगे।।
            तुमने ही जीना सिखलाया,
            तुमने हमको पथ दिखलाया।
            निराशाओं में भटक रहे थे,
            तुमने आकर धैर्य बँधाया ।
दुनियां से हम अलग रहे पर तुम्हें छोड़ नहीं पायेंगे।
पल भर को तुम दूर हुए, हम जीते जी मर जायेंगे।।
            तुम ही केवल आश हमारी,
            तुम ही हो अरदास हमारी।
            तुम्हारी खातिर ही ता हम,
            दर-दर के हैं बने भिखारी।
साथ तुम्हारा यदि मिल जाये,हम भूखे सो जायेंगे।
पल भर को तुम दूर हुए, हम जीते जी मर जायेंगे।।
             तुमने जितना हमें भुलाया,
             उतना ही हमने अपनाया।
             हमने तुमरे हर प्रेमी को,
             अपना समझा गले लगाया।
तुमने हमको ना अपनाया, यादों में खो जायेंगे।
पल भर को तुम दूर हुए, हम जीते जी मर जायेंगे।। 

                     फिर भी आई, देखो, होली!

                                                     डाॅ.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी

वासंती के बजे तराने।
बातेें करते, सभी सुहाने।
प्रदूषण चहुँ ओर बढ़ रहा,
कैमीकल रंगते  मनमाने।
हिंसा की चलती है गोली।
फिर भी आई, देखो, होली!

चहुँ ओर है, भागम-भाग।
गोली चलतीं, लगती आग।
ऐसिड फेंके, पत्थर मारे,
पुलिस के साथ भी ऐसा फाग।
सीएए पर इनकी, कड़वी होती बोली।
फिर भी आई, देखो, होली!

होली रख कर, आग लगाते।
मन का मैल मिटा ना पाते।
काम न कर, व्यर्थ आलोचन,
स्वार्थ की खातिर हैं भरमाते।
फैशन नाम, केवल है चोली।
फिर भी आई, देखो, होली!

प्रदूषण तुम नहीं बढ़ाओ।
मन का सारा मैल मिटाओ।
परंपराओं में सुधार करो अब,
जीवन पर्यावरण  बचाओ।
आज की राधा, नहीं है भोली।
फिर भी आई, देखो, होली!

प्रेम के रंग में सबको रंग दें।
सद वृत्तियाँ, दिलों में भर दें।
लोक कल्याण का भाव जगाकर,
सबके दिल आनंदित कर दें।
सबके गालों पर हो, सच्चाई की रोली।
फिर भी आई, देखो, होली!
ई-मेलः santoshgaurrashtrapremi@gmail.com, चलवार्ता 09996388169/8787826168
                        visit us: rashtrapremi.com,www.rashtrapremi.in              
जवाहर नवोदय विद्यालय, महेंद्रगंज, दक्षिण पश्चिम गारो पहाड़ियाँ, मेघालय-794106 

Sunday, March 8, 2020

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष


सृष्टि का आधार हो

                                                   डाॅ.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी


नारी! नहीं केवल श्रद्धा हो, सृष्टि का आधार हो।
शक्ति रूपिणी, माँ दुर्गा हो, प्रेम की पारावार हो।
शहनशक्ति की सीमा हो तुम।
परिवार  हित,  बीमा  हो तुम।
तुम ही प्रेयसी, भगिनी, माता,
सहधर्मिणी,  वामा हो तुम।।
गृहलक्ष्मी तुम, धन की देवी, ज्ञान को देती धार हो।
नारी! नहीं केवल श्रद्धा हो, सृष्टि का आधार हो।।
तुम हो अल्पना, तुम हो कल्पना।
तुम्हीं दिखातीं, नर  को सपना।
सर्वस्व ही, न्यौछावर करतीं,
जिसे मानती हो वश अपना।
शिव की शक्ति, भक्त की भक्ति, त्रिगुणों की तुम सार हो।
नारी! नहीं केवल श्रद्धा हो, सृष्टि का आधार हो।।
राष्ट्रप्रेमी  की  यही कामना।
सीमित रहे ना, कोई भावना।
उन्नति के नित शिखर चढ़ो तुम,
नहीं चाहता, तुम्हें  थामना।
जहाँ पर जातीं, स्वर्ग बनातीं, भले ही कारागार हो।
नारी! नहीं केवल श्रद्धा हो, सृष्टि का आधार हो।।

Tuesday, March 3, 2020

अध्यापन- समाज सेवा के रूप में

      नौकर नहीं, अध्यापक बनें

                            डाॅ.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी

                     
कैरियर(जीवन-वृत्ति विकास) किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है। जीवन-वृत्ति का चयन उसकी जीवन यात्रा में महत्वपर्ण दिशादर्शन का कार्य करता है। युवाओं के चहेते संन्यासी स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस को कैरियर दिवस के रूप में मनाने की बात भी की जाती है, इससे यह ही स्पष्ट होता है कि युवाओं के लिए कैरियर का चयन व उसमें सफलता की बुलन्दियों को छूना, ना केवल वैयक्तिक विकास के लिए आवश्यक है वरन् पारिवारिक, राष्ट्रीय व सामाजिक सन्दर्भो में भी महत्वपूर्ण होता है।
कैरियर अंग्रेजी का शब्द है। इसके उच्चारण को लेकर भी मतभेद हैं। कुछ लोग इसका उच्चारण करियर करके करते हैं तो कुछ कैरियर; मुझे तो कैरियर कहना ही अच्छा लगता है। अतः मैं इसी शब्द का प्रयोग करता हूँ।
पारंपरिक समाज में कैरियर के सीमित विकल्प ही उपलब्ध होते थे। वर्तमान समय में औद्योगिक विकास के साथ सूचना व संचार प्रौद्योगिकी के युग में नित नवीन क्षेत्रों का विकास हुआ है किंतु पारंपरिक जीवन-वृत्ति का महत्व किसी भी प्रकार से कम नहीं हुआ है।
पारंपरिक कैरियर के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे महत्वपूर्ण व सम्मानजनक कार्य अध्यापन रहा है। अध्यापक को गुरू का सम्मानजनक स्थान प्राप्त था। कबीर जी ने तो यहाँ तक कह दिया था-
गुरू-गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूँ पायँ।
बलिहारी गुरू आपने, गोविन्द दियो बताय।।
शिक्षण पेशे की आवश्यकता उस समय भी थी और आज भी है। ज्ञान के विकास के साथ-साथ इसकी आवश्यकता बढ़ी ही है। जनसंख्या वृद्धि व शिक्षा के सार्वभौमिक उद्देश्य के साथ-साथ शिक्षकों की आवश्यकता निःसन्देह बढ़ी है। हाँ! अध्यापन पेशे के नए-नए रूप भी सामने आये हैं। अध्यापन एक नौकरी मात्र नहीं है। यह समाज सेवा है। अध्यापक को युग-निर्माता कहा गया है। 
अध्यापक है, युग निर्माता।
छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता।।
जब व्यक्ति अध्यापन पेशे को मात्र नौकरी के रूप में लेता है, तब वह अध्यापक के सम्मान को ठेस पहुँचा रहा होता है। नौकर को अध्यापक के पद पर नियुक्ति पा लेने से अध्यापक का सम्मान नहीं मिल जायेगा। अध्यापक के नौकर बन जाने के कारण ही जीवन मूल्यों का क्षरण हो रहा है। जीवन मूल्यों के क्षरण के कारण अध्यापक के मान-सम्मान में कमी आई है या यूँ भी कहा जा सकता है कि अध्यापक के मान-सम्मान में कमी होने के कारण ही जीवन मूल्यों का क्षरण हो रहा है और समाज नैतिक मानदण्डों की पुनस्र्थापना के प्रयत्न कर रहा है।
संख्याबल के आधुनिक युग में कई बार गुणवत्ता पिछड़ती हुई दिखाई देती है। यही स्थिति अध्यापन पेशे के संदर्भ में भी कही जा सकती है। अच्छे, समर्पित व निष्ठावान अध्यापकों का अभाव ही दिखाई देता है। नौकरी के लिए बेरोजगारों की कितनी भी लंबी लाइनें हों किंतु अध्यापकों की कमी निरंतर बनी हुई है। 
अध्यापन पेशे के प्रति आकर्षण भले ही कम दिखाई देता हो, बहुत बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ अध्यापन पेशे को अपना रहे हैं। हाँ! दिल से अध्यापक बनने की इच्छा कम ही लोगों में दिखाई देती है। अधिकांश अध्यापक मजबूरी में कोई इच्छित नौकरी न मिलने के कारण अध्यापन का काम करने लगते हैं। वास्तव में वे टीचर नहीं, वाई-चांस टीचर होते हैं और वे न तो स्वयं अपने साथ न्याय कर पाते हैं और न ही अध्यापन पेशे के साथ। 
अच्छे अध्यापक के रूप में विकसित होने के लिए निष्ठा व समर्पण अनिवार्य तत्व हैं। ग्रेच्युटी के एक मुकदमे की सुनवाई में उच्चतम न्यायालय ने शिक्षकों की ग्रेच्युटी की माँग को ठुकराते हुए अपने निर्णय में स्पष्ट रूप  लिखा था कि अध्यापक नौकर नहीं समाज सेवक है। 
        वास्तविकता यही है कि अध्यापक समाज सेवक के रूप में ही सम्मान पाता रहा है। समाज सेवक के रूप में समर्पित होने के कारण ही अध्यापक को गुरू के रूप में सम्मान मिलता रहा है। इसी सेवा के कारण ही उसे ईश्वर से भी अधिक माना जाता रहा है। किन्तु यदि हम अध्यापन को एक नौकरी के रूप में लेते हैं तो उस सम्मान के हकदार नहीं रह जाते। नौकर कभी सम्मान का पात्र नहीं हो सकता। इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने आप को अध्यापक से नौकर की श्रेणी में न जाने दें। इसके लिए आवश्यक है कि हम अध्यापक पेशे के महत्व और इससे जुड़े कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों को समझें। 
           हमें समझना होगा कि अध्यापक को युग-निर्माता क्यों कहा जाता है? हम अध्यापक की नौकरी मात्र करके युगनिर्माता नहीं हो सकते। युग के निर्माण के लिए अपने आप को दीपक की भाँति जलाकर विद्यार्थियों में ज्योति का संचार करना होगा। विद्यार्थियों को केवल नौकरी-पेशे के लिए तैयार करने से बाज आना होगा और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने के प्रयास करने होंगे।

Friday, June 7, 2019

अच्छा स्वास्थ्य

अच्छे स्वाथ्य के आधार- भोजन, व्यायाम और नींद



अच्छे स्वास्थ्य की परिभाषा भी प्रत्येक व्यक्ति की भिन्न-भिन्न होती है। पहलवान और अध्यापक के लिये अच्छे स्वास्थ्य के लिये अपने-अपने मानदण्ड अलग-अलग होते हैं। उसी प्रकार अच्छे स्वास्थ्य को बानायें रखने के लिये भी अलग-अलग सुझाव दिये जाते हैं। 
             अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ्य के लिये निःसन्देह आवश्यक है किन्तु यदि कोई व्यक्ति दस घण्टे सोता है तो उसे अच्छा नहीं कहा जा सकता। सोने में अधिक समय बर्बाद करने का आशय अपने कार्यशील जीवन को कम करके अपनी जीवन अवधि को कम करना है। यदि किसी व्यक्ति की शरीर की नींद की आवश्यकता ४ घंटे में पूरी हो जाती है तो उसे अधिक सोकर समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं बनता। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के बारे में माना जाता है कि वे केवल ४ घण्टे ही सोते हैं। उनके काम करने के तरीकों और गति से यह स्पष्ट है कि उनके लिये इतनी नींद पर्याप्त है। सामान्यतः स्वस्थ व्यक्ति के लिये ४ से ६ घण्टे की नींद पर्याप्त होती है। यदि किसी को नींद नहीं आती या अधिक नींद आती है, दोनों ही अच्छे स्वास्थ्य के लक्षण नहीं हैं।
              नींद ही नहीं भोजन भी स्वास्थ्य के लिये अनिवार्य आवश्यकता है। भोजन की आवश्यकता व्यक्ति के शरीर और उसके काम के आधार पर भिन्न होती है। समय पर भोजन करना व आवश्यकतानुसार भोजन करना अच्छे स्वस्थ्य के लिये आवश्यक है। भूख न लगना या अधिक भूख लगना भी अच्छे स्वास्थ्य के लक्षणों में नहीं आता। अतः सन्तुलित आहार ही अच्छे स्वास्थ्य की निशानी भी है और आवश्यकता भी।
              व्यायाम या EXERCISE प्रत्येक प्राणी के लिये आवश्यक है। इस बात पर सामान्यतः सर्व स्वीकृति हो जाती है, किन्तु व्यायाम की मात्रा और आवश्यकता भी वैयक्तिक भिन्नता के आधार पर भिन्न-भिन्न होती है। लोगों के तर्क भी भिन्न-भिन्न होते हैं। इस सन्दर्भ में मैं अपने बेटे दिवाकर गौड़ के तर्क का उल्लेख करना चाहता हूं, उससे जब भी अधिक पौष्टिक खाने और व्यायाम करने के लिये कहा जाता है, उसका तर्क होता है "पहले अधिक खाकर अधिक कैलोरी शरीर में ले जाओ और फ़िर कैलोरी बर्न करने के लिये पसीना बहाओ, का क्या मतलब है? केवल उतना ही खाओ, जितने की शरीर को आवश्यकता है, फ़िर आपको कैलोरी बर्न करने के लिये व्यायाम की कोई आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।" मैं आज तक उसके तर्क से सहमत नहीं हो पाया हूं किन्तु उसका तर्क विचारणीय अवश्य लगता है।
             अच्छे स्वास्थ्य के लिये केवल भोजन, व्यायाम और नींद के पर विचार करना ही पर्याप्त नहीं है, किन्तु ये पहलू स्वस्थ्य रहने के लिये अत्यन्त आवश्यक है और अच्छे स्वास्थ्य की निशानी भी हैं। अतः अन्य पहलुओं पर सावधान रहते हुये इन पहलुओं पर व्यक्ति को पर्याप्त ध्यान देना चाहिये।

Tuesday, May 28, 2019

एक समीक्षा

जनता से प्रश्न पूछते आलेख- आखिर क्यों? कब तक?

                                                                              डाॅ.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी

‘‘श्रमिक संगठनों की भूमिका संदेहास्पद हो जाने के कारण आज यहां हजारों घर के चूल्हे ठण्डे होते जा रहे हैं। जनोपयोगी संसाधन दिन पर दिन महंगे होते जा रहे हैं, हमारी संसद मौन है। आने वाले समय में बेकारी, बेरोजगारी बढ़ने के लक्षण साफ-साफ दिख रहे हैं, फिर भी हम सभी मौन हैं, आखिर क्यों? कब तक?’’ संदर्भित पंक्तियाँ कवि, लेखक, पत्रकार, जुझारू कर्मयोगी व बहुमुखी प्रतिभा के धनी डाॅ. भरत मिश्र प्राची के निबंध संग्रह ‘सत्ता संघर्ष’ के निबंध- ‘विपक्ष की भूमिका नगण्य होती जा रही है’ के अंतिम अनुच्छेद की हैं। उक्त पंक्तियाँ ही व्यवस्था के प्रति डाॅ. प्राची जी के असंतोष को मुखर करने के लिए काफी हैं। श्री प्राची जी को लगता है कि संसद मौन है। निःसन्देह प्राची जी की पीड़ा प्रासंगिक है। संसद में सासंदों को जिस काम के लिए चुनकर भेजा जाता है, वह काम तो होता ही नहीं है। संसद में शोर-शराबा होता है, आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, गाली-गलोज भी होती हैं, कभी-कभी मारपीट की नौबत भी आ जाती है; किंतु जनता के मुद्दों पर, संसद में आये प्रस्तावों पर कोई सार्थक बहस नहीं होती। अधिकांश कानून व प्रस्ताव समय की कमी के कारण बिना बहस के ही पारित हो जाते हैं। हम सभी मौन हैं। हमारे सभी के अपने-अपने स्वार्थ हैं, हमारे सभी के अपने-अपने भय हैं। अतः हम भी सब कुछ देखकर भी नजरअंदाज करते हैं या हम हताश हो गए हैं कि हमारे कुछ बोलने या न बोलने से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला। श्री प्राचीजी का प्रश्न आखिर कब तक? का उत्तर शायद जनता देने लगी है। लोकसभा के चुनावों में भी पंचायत चुनावों की तरह बंपर मतदान इस बात का प्रतीक है कि जनता अपने तरीके से बोल रही है। उच्च न्यायालयों में जन हित से जुड़ी याचिकाओं की संख्या भी इस प्रश्न का उत्तर दे रही है, आखिर कब तक? हम चुप रहेंगे। बहुत हो चुका।
       30 अप्रेल 2019 को विद्यालय के ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ होने वाले थे। मेरे विद्यालय का पुस्तकालय भी बंद होने वाला था। प्रतिवर्ष की तरह ग्रीष्मकाल के दो माह में अध्ययन के लिए कुछ पुस्तकें निकालकर रखने के उद्देश्य से पुस्तकालय में पुस्तक चयन कर रहा था। इसी क्रम में डाॅ. प्राची जी की पुस्तक ‘सत्ता-संघर्ष पर नजर पड़ी। प्राची जी के नाम के आकर्षण से ही तुरंत पुस्तक उठा ली। डाॅ प्राची जी से उनकी पत्रिका कंचनलता के माध्यम से, मेरा परिचय मेरे विद्यार्थी जीवन, जब मैंने लेखन का प्रारंभ ही किया था से है। डाॅ. प्राची जी को अपना मित्र तो नहीं कह सकता, क्योंकि वे मुझसे काफी बड़े हैं। मैंने उनसे समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त किया है। अतः उन्हें में अपने मार्गदर्शक ही कह सकता हूँ। मैं प्रत्यक्ष रूप से आज तक उनसे नहीं मिला, किंतु लेखन के माध्यम से काफी लंबे समय से जानता हूँ। पुस्तक ‘सत्ता-संघर्ष’ से उन्हें और भी अधिक जानने का मौका मिला। पुस्तक पढ़ते-पढ़ते मेरा विचार बन रहा था कि प्राची जी कांग्रेसी हैं किंतु पुस्तक के अंतिम निबंध ‘प्रजातंत्र में राजतंत्र की उभरती छाया’ तक स्पष्ट हो गया कि सच्चा लेखक व पत्रकार किसी राजनैतिक विचारधारा का गुलाम नहीं होता। डाॅ. प्राची जी कैसे हो सकते हैं, ‘नेहरूवादी संस्कृति से गांधीवादी संस्कृति के पैमाने में सिमटे परिवारवाद की कांग्रेसी लहर तो बिहार में लालू-राबड़ी के बीच चल रही सरकार के बीच जनता दल की पतवार, हरियाणा में देवीलाल के पुत्र ओमप्रकाश चैटाला सरकार के इर्द-गिर्द चक्कर लगाता चोटाला परिवार, चैधरी चरण सिंह के बाद सत्ता की गेंद सम्भाले अजीतसिंह जैसे आज देश के अनेक नाम हैं, जहाँ परिवारवाद तेजी से फल-फूल रहा है’ परिवार वाद पर चोट करते समय डाॅ. प्राची की कलम ने किसी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती।
      ‘सत्ता-संघर्ष’ नाम से भले ही यह प्रकट होता हो कि पुस्तक में सत्ता के लिए किये जाने वाले षड्यंत्रों को उजागर किया गया होगा किंतु पुस्तक वास्तव में एक ऐसा गुलदस्ता है, जिसमें विभिन्न रंगों के फूलों को सजाया गया है। लेखक के पारंपरिक विचार प्रवाह को भी गिनती में लें, तो पुस्तक में कुल 41 आलेख हैं। नाम के अनुरूप अधिकांश आलेख राजनीति अर्थात सत्ता के इर्द-गिर्द विषयों पर ही लिखे गए हैं। इसके बावजूद ‘शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी में बढ़ती दूरी’, ‘शिक्षा आपके द्वारा फिर भी अंधकार’ जैसे आलेखों को सम्मिलित कर विविधता भी प्रस्तुत की है। वास्तविकता तो यही है कि डाॅ. प्राची सभी आलेखों में ही हमें एक शिक्षक के रूप में शिक्षा देते, प्रेरणा देते, प्रश्न पूछते और मार्गदर्शन देते नजर आते हैं।
             पुस्तक सत्ता-संघर्ष केवल सत्ता तक ही सीमित नहीं है। इसमें देश की समस्याओं को बखूबी उकेरा गया  है। यही नहीं आर्थिक उदारवाद, बाजारवाद, विनिवेशन, निजीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए जनता पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को लेकर लेखक की पीड़ा लगभग प्रत्येक निबंध में महसूस की जा सकती है। लेखक उदारीकरण के कारण घरेलू उद्योगों को होने वाले नुकसान को लेकर ही नहीं, श्रमिकों को लेकर भी चिंतित हैं। लेखक ने युद्ध की विभीषिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए है। लेखक के अनुसार युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। आतंकवाद के कारणों का पता लगाकर उनके निराकरण से ही आतंकवाद को समाप्त किया जा सकता है। डाॅ. प्राची जी की पुस्तक सत्ता-संघर्ष के साथ-साथ सत्ता के लिए संघर्षरत पाटियों को मार्गदर्शन भी प्रदान करती है। उनके विचार में भाजपा और कांग्रेस में कोई मूलभूत अंतर नहीं है।
       सत्ता-संघर्ष में इतने विषय समाहित हैं कि उन सबकी गणना करवाना भी इस संक्षिप्त समीक्षा में संभव नहीं है। कुल मिलाकर पुस्तक पठनीय, सराहनीय व अनुकरणीय है। सामान्यतः आलेख पाठकों को बांध सकने में सफल नहीं हो पाते किंतु लेखक ने छोटे-छोटे आलेख प्रस्तुत कर पाठक को बोर होने से बचा लिया है। कविता की अपेक्षा गद्य में पाठकों को बांधे रखना मुश्किल काम होता है। लेखक के पास किंतु और परंतु भी नहीं होते कि उसे तुकबंदी या लय मिलाने के लिए ऐसा करना पड़ा या छंद की मात्रा पूरी करने के लिए शब्द के साथ खेलना पड़ा। भारतीय मनीषी आचार्य वामन का मत है, ‘गद्यं कवीनां निकषं वदंति।’ आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार, गद्य कवियों या लेखको की कसौटी है तो निबंध गद्य की भी कसौटी है। मेरे विचार में डाॅ. प्राची जी के निबंध इस कसौटी पर एकदम सही उतरते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय, महेंद्रगंज, दक्षिण पश्चिम गारो पहाड़ियाँ, मेघालय-794106

Monday, May 20, 2019

गर्व करने की बात

  मुंह छिपाने की नौबत क्यों?

                                   
सर्व प्रथम में अपनी फेवरेट लेखिका श्रीमती मृदुला सिन्हा से माफी मांगता हूँ कि मैंने उनके लिखे हुए विषय पर लिखने का दुस्साहस किया। महिला लेखिकाओं में अमृता प्रीतम के बाद मृदुला सिन्हा मेरी चहेती(फेवरेट) लेखिका हैं। इन दोनों का लिखा हुआ, जहाँ भी मिल जाता है। पढ़ने के लोभ को नियंत्रित नहीं कर पाता या यूँ कहूँ कि नियंत्रित करना ही नहीं चाहता। अमृता प्रीतम के लेखन में कहीं भी झूठ या छिपाव नहीं है। उन्होंने जो लिखा है, वह जिया है। लिखना और, और करना और, वाला दोगलापन उनमें नहीं है। वे केवल आदर्श की बात नहीं करतीं, व्यवहार में जो है, सो है। यथार्थ लिखती रही हैं। दूसरी ओर मृदुला सिंहा पारिवारिक चिंतन पर बहुत अच्छा लिखती हैं। इनके लेखन का कायल में इनकी एक ही पंक्ति से हो गया था, जब राजस्थान पत्रिका में कभी पढ़ा था, ‘परिवार समानता के लिए फीता लेकर माप-तौल करने से नहीं चलते।’ यथार्थ यही है। परिवार और समाज कानूनों से नहीं चलते परिवार और समाज का आधार तो भावनात्मक संबंध होते हैं कानून नहीं।
इन दिनों मृदुला जी की पुस्तक, ‘मात्र देह नहीं हैं औरत’ पढ़ रहा हूँ। यद्यपि उनका लिखा हुआ एक-एक शब्द परिवार और समाज के लिए ही नहीं व्यक्ति के लिए भी उपयोगी है। तथापि पुस्तक में से जो भी मुझे अंदर तक प्रभावित करता है, उसे दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करता हूँ। आखिर मृदुला जी जिस संस्कृति को विकसित होते देखना चाहती हैं, वह मिल जुलकर रहना ही तो सिखाती है। अतः जो अच्छा लगता है, उसे अपने ब्लाॅग पर भी प्रस्तुत कर देता हूँ। किंतु इस आलेख का आधार वे पंक्तियाँ बनीं, जो मुझे अच्छी नहीं लगीं। जी हाँ! पहली बार है, जो मुझे श्रीमती मृदुला सिंहा का लिखा हुआ कुछ पसंद नहीं आया। उसको भी अपनों के साथ बांटना चाह रहा हूँ।
मृदुला जी की उक्त पुस्तक के आलेख, ‘ मुंह छुपाने की नोबत क्यों?’ की पंक्तियाँ, ‘‘‘ सही माने में ये लड़कियां तो हमारे समाज पर कलंक हैं। तालाब के स्वच्छ जल में विचरण करती असंख्य बड़ी-छोटी मछलियों के बीच चंद सड़ी मछलियां हैं। सुगधिंत पके आमों की टोकरियों में एक सड़ा आम है। लाखों युवतियों द्वारा जीवन जगत में किए जा रहे जीवन जगत में किए जा रहे निरंतर संघर्ष पर धब्बा हैं।’’ मेरे विचार में सही नहीं है। हालांकि इतनी बड़ी लेखिका के लेखन पर प्रश्न चिह्न लगाने की मेरी औकात नहीं है किंतु किसी भी विषय पर अपने विचार प्रकट करने का प्रयास तो कर ही सकता हूँ। इसका बुरा शायद वे भी नहीं मानेंगी। कोई भी व्यक्ति कभी भी कलंक नहीं हो सकता। व्यक्ति कोई गलती कर सकता है। व्यक्ति द्वारा किया गया कोई कृत्य परिवार और/या समाज के मानकों के हिसाब से अनुचित हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह व्यक्ति समाज के लिए कलंक हो गया। व्यक्ति जीवन में लगातार कर्म करता ही रहता है। उनमें से कुछ कर्म समाज के लिए अच्छे होते हैं और समाज उन पर गर्व करता है। व्यक्ति को पुरस्कृत करता है। कुछ कर्म समाज के मानकों के हिसाब से अनुचित हो सकते हैं। इसके लिए परिवार और समाज में निंदा या प्रताड़ना ही नहीं कभी-कभी तो सजा की भी व्यवस्था होती है। किंतु ये प्रशंसा या निंदा कर्मों की होती है। व्यक्ति को कभी भी कलंक जैसे शब्द से नहीं नवाजा जाना चाहिए। हमें स्मरण रखना होगा कि कभी-कभी गलती से हमारे पैर कीचड़ में पड़ जाते हैं, तो हम अपने पैरों को नहीं काट फेंकते। हम साफ पानी से कीचड़ को साफ करते हैं और फिर आगे की ओर चल पड़ते हैं।
मृदुला जी ने उक्त आलेख ‘मुह छुपाने की नोबत क्यों?’लड़कियों के देह व्यापार में या सेक्स संबंधों में फंसने को लेकर लिखा है। संदर्भित पंक्तियाँ भी देह व्यापार में धकेली हुई या जा रहीं या शौकीन लड़कियों के लिए प्रयोग की हैं। यहाँ पर स्मरण रखना होगा कि कोई भी व्यापार केवल विक्रेता से नहीं चलता। विक्रेता को ग्राहकों की भी आवश्यकता पड़ती है। यदि ये लड़कियाँ देह व्यापार में फंस गई हैं और मुंह दिखाने के काबिल नहीं हैं तो उनके ग्राहकों को भी इसी श्रेणी में आना चाहिए। वैसे इतिहास में कोई भी काल ऐसा नहीं मिलेगा, जब देह व्यापार की उपस्थिति न मिलती हो। यह एक अनिवार्य बुराई है। चंद रूपयों या उपहारों के लालच में सामान्य घरों में भी इस प्रकार के संबंध बनाने की बातें सुनी जाती रहती हैं। इस प्रकार की घटनाओं को पूर्णतः रोका जाना संभव ही नहीं है। संक्षिप्त रूप से विचार करें तो बहुत कम महिलाएं होंगी जो स्वच्छा से इस पेशे में उतरती होंगी। कुछ को जबरदस्ती इस पेशे में धकेल दिया जाता है। 
समाज व सरकार को यह भी विचार करना चाहिए कि जिस बुराई को समाप्त नहीं किया जा सकता। उसको नियंत्रित करने के लिए क्यों न उसका नियमितीकरण कर दिया जाय? क्यों न कानून बनाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाय? क्यों न इस कार्य को भी एक पेशा घोषित कर दिया जाय? इस संबन्ध में मेरा कोई निश्चित स्थिर मत नहीं है किंतु जिसको आदि काल से ही रोका जाना संभव नहीं हुआ है। वह अब कैसे होगा? हमारी स्वर्ग की कल्पना में भी अप्सराओं का अस्तित्व है तो जन्नत की कल्पना भी हूरों से ही प्रारंभ होती है। अब तो वैयक्तिक स्वतंत्रता के नाम पर कोई भी बालिग स्त्री पुरूष किसी के साथ भी रह सकता है। लिव इन रिलेशनशिप को भी लगभग कानूनी रूप से स्वीकार कर लिया गया है। वैयक्तिक स्वतंत्रता के नाम पर सभी प्रकार की छूटें दी जा रही हैं। ऐसी स्थिति में कानूनन इस प्रकार के कृत्यों को रोका जाना संभव नहीं है। अच्छा यही होगा कि इस प्रकार के पेशे में लगे महिला पुरूषों को कानूनी संरक्षण प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की जायं। वे भी अपनी हीन भावना से निकल कर एक सम्मानित जीवन की अनुभूति कर सकें।
              वर्तमान समय में देखने में आ रहा है कि केवल रेड लाइट ऐरिया में ही यह कार्य नहीं हो रहा। हमारे-आपके आसपास भी इस प्रकार के लोग हैं जो इन कार्यो में लिप्त पाये जाते हैं। वर्तमान समय में वैश्या शब्द का स्थान काॅलगर्ल लेने लगी हैं। इनमें से कुछ तो मजबूरी में इस काम में प्रवेश करती हैं। समाचारों के अनुसार कुछ को ब्लेकमेल करके उनके ही बाॅयफ्रेण्ड इस दलदल में धकेल देते हैं। इसका मूल कारण चकाचैंध और ग्लेमर की जिंदगी की ओर आकर्षण भी है। वर्तमान में नयी पीढ़ी रातोंरात धनी हो जाना चाहती है। एक गरीब परिवार के लड़के-लड़कियों को स्मार्टफोन क्यों चाहिए? मेरी समझ में नहीं आता। टी.वी., लेपटाॅप ओर स्मार्टफोन परिवार व समाज को कमजोर कर रहे हैं। लालच, आकर्षण और गरीब व मध्यम वर्ग में बढ़ती विलासिता की प्रवृत्ति लड़कियों को इस जाल में आसानी से फंसा देती है। इंटरनेट पर पढ़े गये एक समाचार के अनुसार एक व्यक्ति अपने मनोंरंजन के लिए बाजार से अपने फोन में कुछ पोर्न फिल्में डलवाकर लाया था। जब उसने घर में आकर देखा तो एक फिल्म में तो उसकी अपनी पत्नी ही थी। ऐसी घटनाओं के लिए भी हमें तैयार रहना होगा।
मृदुला जी के अनुसार, ‘‘दरअसल, मां-बाप बच्चियों और समाज पर दोषारोपण करके अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकते। अपनी बेटियों को संस्कारित करना, उन्हें अंगुली पकड़कर सही राह पर चलाना अभिभावक का दायित्व है। इतनी-भर स्वतंत्रता उन्हें जरूर मिलनी चाहिए कि वे अपने जीवन के बारे में स्वयं निर्णय लें। परंतु उन निर्णयों में मां-बाप और शिक्षक की सहायक या परामर्शदाता की भूमिका रहनी ही चाहिए।’’ निश्चित रूप से लड़के या लड़कियाँ बुरी संगत या बुरी आदतों में फंस रहे हैं तो उसके लिए परिवार भी नहीं परिवार ही जिम्मेदार है। आज लोगों के पास अपने बच्चों के लिए समय नहीं है। लोग टीवी, कम्प्यूटर, लेपटाॅप और स्मार्ट फोन पर इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उनके बच्चे जब उनसे बात करना चाहते हैं, तब वे अपने बच्चों को समय ही नहीं देते। बच्चे भी फिर अपना समय अलग गतिविधियों में लगाने लगते हैं तो हमारे पास पछताने के सिवाय कुछ नहीं रह जाता। अतः हमें भटकी हुई लड़कियों या लड़कों के लिए कंलक शब्द न प्रयोग करके इस प्रकार की व्यवस्था पर विचार करना होगा कि वे अपनी भटकन से बाहर निकल कर पुनः सामान्य राह पर आ सकें। उन्हें कलंकित कह कर तो हम उन्हें आत्महत्या या विद्रोह की ओर धकेल रहे होते हैं। हमें उनमें आत्मविश्वास और साहस जगाने की आवश्यकता है कि वे न केवल उस दलदल से बाहर निकल सकें वरन् यह स्वीकार भी कर सकें कि हम इसमें फंस गर्यी थीं या फंस गये थे किंतु अपने प्रयासों के बल पर हम उससे बाहर आने में सफल रहे और हमें अपने आप पर गर्व है कि हम अपने प्रयासों में सफल रहे। अपनी गलतियों को स्वीकार करके उनसे बाहर निकलना बहुत बड़े साहस का काम है और यह शर्म की नहीं गर्व करने की बात होनी चाहिए। तभी सुधार प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
हमें सेक्स अपराधों से पीड़ित व्यक्तियों को कलंक कहने की प्रवृत्ति से बचना होगा। इसी प्रवृत्ति के कारण पीड़िताएं आत्कहत्या कर लेती हैं। हमें व्यक्ति, परिवार और समाज की सोच को बदलना होगा। हमें समझना होगा कि पीड़िता या पीड़ित कलंक नही है। दोषी तो अपराधी है, पीड़ित को कलंक नहीं कहा जाना चाहिए। लड़कियां इस दलदल में फंस भी गई हैं, तो भी वे दोषी नहीं हैं, व्यवस्था  ही दोषी है, परिवार और समाज दोषी है। यदि कोई बलात्कार से पीड़ित या इस धंधे में धकेल दी गई युवती आत्महत्या करती है तो उसका दोष हम सभी पर है, जो इस प्रकार का वातावरण बना दिया है कि वे अपने आपको कलंक समझने लगती हैं। इस व्यवस्था मंे सुधार की आवश्यकता है। जिन्होनंे गलती की है या जो फंस गये हैं और उससे बाहर निकलना चाहते हैं तो ऐसा वातावरण बनना चाहिए कि गलती को सुधार लेना गर्व करने वाली बात है। मुंह छुपाने वाली बात नहीं।                
                    
ई-मेलः santoshgaurrashtrapremi@gmail.com,  चलवार्ता 09996388169/8787826168
                              visit us: rashtrapremi.com,www.rashtrapremi.in             
जवाहर नवोदय विद्यालय, महेंद्रगंज, दक्षिण पश्चिम गारो पहाड़ियाँ, मेघालय-794106 

Sunday, May 19, 2019

स्वतंत्रता

‘‘ दरअसल, मां-बाप बच्चियों और समाज पर दोषारोपण करके अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकते। अपनी बेटियों को संस्कारित करना, उन्हें अंगुली पकड़कर सही राह पर चलाना अभिभावक का दायित्व है। इतनी-भर स्वतंत्रता उन्हें जरूर मिलनी चाहिए कि वे अपने जीवन के बारे में स्वयं निर्णय लें। परंतु उन निर्णयों में मां-बाप और शिक्षक की सहायक या परामर्शदाता की भूमिका रहनी ही चाहिए।’’
‘‘ सही माने में ये लड़कियां तो हमारे समाज पर कलंक हैं। तालाब के स्वच्छ जल में विचरण करती असंख्य बड़ी-छोटी मछलियों के बीच चंद सड़ी मछलियां हैं। सुगधिंत पके आमों की टोकरियों में एक सड़ा आम है। लाखों युवतियों द्वारा जीवन जगत में किए जा रहे जीवन जगत में किए जा रहे निरंतर संघर्ष पर धब्बा हैं।’’
                                              मृदुला सिन्हा के         निबंध मुंह छुपाने की नोबत क्यों? से

Thursday, May 16, 2019

एक फजूल दौड़

 विरोधाभासों की जिंदगी





स्त्री को पूजनीया मानने वाले समाज ने स्त्री के लिए बहुत सारी विसंगतियां खड़ी कर रखी हैं। विरोधाभासों की जिंदगी जी रहे हैं हम। एक ओर स्त्री पूजनीया है, तो दूसरी ओर सबसे अधिक अत्याचार और उत्पीड़न की भागीदार! मनो उसे देवी बनाना है या दासी, हमने इसका निर्णय ही नहीं किया है या सदियों से पुरुष की दासता भुगतती नारी स्वयं अपनी पहचान नहीं कर पा रही है। जो अपनी शक्ति पहचानती है, वह सारे बंधन तोड़कर पुरुष से आगे निकलने की होड़ में एक फजूल दौड़ में उलझ गयी हैं। इस दौड़ में उन्होंने अपने शरीर और मन के तकाजे और माँगों को भी ताक पर रख दिया है। इस दौड़ में उन्हें न माँ बनने की सुध है, न बच्चो की देखभाल से प्राप्त आनंद की सुध। उनका बस चले तो बराबरी की दौड़ में वे पुरुष को ही माँ बनने के लिए बाध्य करें। ऐसा करते हुए इन्हें यह स्मरण नहीं कि प्रकृति प्रदत्त यही एक विशेष गुण है, जो उसे पुरुष से विशेष बनाता है। मातृत्व उसे आनंद भी देता है और सीधे सृष्टिकर्ता ब्रह्मा के साथ खड़ी कर देता है।
                                                                 मातृत्व का अधिकार- मृदुला सिन्हा से साभार

Wednesday, May 15, 2019

दहेज के बिना शादी के संकल्प का परिणाम-४१

परिवार और रिश्तेदारों द्वारा दिये गये धन की सूची


नाम                                         वजन                             अनुमानित कीमत

दो सोने के सैट                        6 तोला                              1,68000/-रूपये
आठ सोने की चूड़ी                  4 तोला                               1,12000/-रूपये
दो अँगूठी सोने की                  2 तोला                                 56000/-रूपये
दो सोने की चैन                      2 तोला                                56000/-रूपये
दो जोड़ी चाँदी की पायल        200 ग्राम                             10000/-रूपये
कपड़े, साड़ी सूट आदि                                                     1,00000/-रूपये

उक्त काल्पनिक वस्तुओं के अतिरिक्त न्यायालय से अन्य अनेक दावे भी किये गये थे।

5. उपार्जनों से हानि की बाबत दावा की गयी रकम                             4,00000/- रूपये
6. चिकित्सकीय खर्चो की वावत एकमुश्त राशि                                 3,00000/-रूपये
7. आवेदिका के नियंत्रण में से हटायी गयी सम्पत्ति के नाश
, नुकसान एवं हटाये जाने के कारण हुई हानि के वावत                            60000/-रूपये
8. शारीरिक व मानसिक उपहति हेतु प्रतिपूर्ति की रकम
जिसके निशान शरीर पर होने का दावा भी किया गया था                          8,00000/-रूपये
9. गृहस्थी के खर्चा भरण-पोषण कपड़ा आदि हेतु प्रति माह                   60000/-रूपये मासिक
10. मुकदमें की पैरवी एवं वकील अधिवक्ता हेतु 
रकम प्रतिमाह की दर से                                                                         20000/-रूपये मासिक
11. इसके अतिरिक्त मानसिक, भावनात्मक, मानसिक, भावनात्मक
व सामाजिक संताप और कष्ट की क्षतिपूर्ति हेतु एकमुश्त                          5,00000/-रूपये 

मनोज कोर्ट में दायर याचिका की प्रति को बार-बार पढ़कर यही आश्चर्य करता कि लोगों का लालच कितना बड़ा हो सकता है। मनोज के साथ इस प्रकार का झूठा मुकदमा हाने से पूर्व वह विश्वास नहीं कर पाता था कि ऐसे दो व्यक्ति जिन्होंने एक साथ जीने मरने की कसम खायी हो। एक साथ नहीं भी रह पाये तो एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे बाजी और मरने मारने को उतारू कैसे हो सकते है? खैर जो हुआ, अच्छा हुआ। जो हो रहा है, वह भी अच्छा ही हो रहा है। जो होगा वह भी अच्छा ही होगा के सूत्र पर विश्वास करने वाला मनोज। अपने खिलाफ कोर्ट में दायर याचिका की प्रति को बार-बार पढ़कर आश्चर्य करता कि कोई औरत इस प्रकार बेसिर-पैर की बातें लिखकर झूठे आरोप लगाकर एक व्यक्ति पर मुकदमा दायर करती है और उस पर भी उसका कहना यह कि वह उसका पति है और उसके साथ रहना चाहती है। कानून के विद्यार्थी के रूप में मनोज ने वे सभी धाराएँ पढ़ रखी थीं, जिनका प्रयोग उसके खिलाॅफ किया गया था। विद्यार्थी के रूप में कानून की सभी धाराएँ उसको महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए बनाई हुई प्रतीत होती थीं किंतु वास्तविकता तो इसके विपरीत ही थी। अपने प्रेमी को धोखा देकर, कपटपूर्वक शादी रचाकर कुछ मिनटों के नाटक में ही किसी अच्छे-खासे कमाने वाले व्यक्ति को पति के रूप में अपना पालतू गुलाम बनाने का सुन्दर प्रयास किया गया था। केवल उस शातिर औरत ने ही षडयंत्र नहीं रचा था, इस कार्य में उसके भाई का भी पूरा सहयोग था। शातिर दिमाग वाली महिलाएँ किस प्रकार कानून का दुरूपयोग करके अपनी कमाई का रास्ता निकाल सकती हैं? मनोज को इसका प्रत्यक्ष अनुभव हो रहा था।
  

Monday, May 13, 2019

पुस्तक समीक्षा


 जनता से प्रश्न पूछते आलेख-

                                             आखिर क्यों? कब तक?


                                    
‘‘श्रमिक संगठनों की भूमिका संदेहास्पद हो जाने के कारण आज यहां हजारों घर के चूल्हे ठण्डे होते जा रहे हैं। जनोपयोगी संसाधन दिन पर दिन महंगे होते जा रहे हैं, हमारी संसद मौन है। आने वाले समय में बेकारी, बेरोजगारी बढ़ने के लक्षण साफ-साफ दिख रहे हैं, फिर भी हम सभी मौन हैं, आखिर क्यों? कब तक?’’ संदर्भित पंक्तियाँ कवि, लेखक, पत्रकार, जुझारू कर्मयोगी व बहुमुखी प्रतिभा के धनी डाॅ. भरत मिश्र प्राची के निबंध संग्रह ‘सत्ता संघर्ष’ के निबंध- ‘विपक्ष की भूमिका नगण्य होती जा रही है’ के अंतिम अनुच्छेद की हैं। उक्त पंक्तियाँ ही व्यवस्था के प्रति डाॅ. प्राची जी के असंतोष को मुखर करने के लिए काफी हैं। श्री प्राची जी को लगता है कि संसद मौन है। निःसन्देह प्राची जी की पीड़ा प्रासंगिक है। संसद में सासंदों को जिस काम के लिए चुनकर भेजा जाता है, वह काम तो होता ही नहीं है। संसद में शोर-शराबा होता है, आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, गाली-गलोज भी होती हैं, कभी-कभी मारपीट की नौबत भी आ जाती है; किंतु जनता के मुद्दों पर, संसद में आये प्रस्तावों पर कोई सार्थक बहस नहीं होती। अधिकांश कानून व प्रस्ताव समय की कमी के कारण बिना बहस के ही पारित हो जाते हैं। हम सभी मौन हैं। हमारे सभी के अपने-अपने स्वार्थ हैं, हमारे सभी के अपने-अपने भय हैं। अतः हम भी सब कुछ देखकर भी नजरअंदाज करते हैं या हम हताश हो गए हैं कि हमारे कुछ बोलने या न बोलने से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला। श्री प्राचीजी का प्रश्न आखिर कब तक? का उत्तर शायद जनता देने लगी है। लोकसभा के चुनावों में भी पंचायत चुनावों की तरह बंपर मतदान इस बात का प्रतीक है कि जनता अपने तरीके से बोल रही है। उच्च न्यायालयों में जन हित से जुड़ी याचिकाओं की संख्या भी इस प्रश्न का उत्तर दे रही है, आखिर कब तक? हम चुप रहेंगे। बहुत हो चुका।
      30 अप्रेल 2019 को विद्यालय के ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ होने वाले थे। मेरे विद्यालय का पुस्तकालय भी बंद होने वाला था। प्रतिवर्ष की तरह ग्रीष्मकाल के दो माह में अध्ययन के लिए कुछ पुस्तकें निकालकर रखने के उद्देश्य से पुस्तकालय में पुस्तक चयन कर रहा था। इसी क्रम में डाॅ. प्राची जी की पुस्तक ‘सत्ता-संघर्ष पर नजर पड़ी। प्राची जी के नाम के आकर्षण से ही तुरंत पुस्तक उठा ली। डाॅ प्राची जी से उनकी पत्रिका कंचनलता के माध्यम से, मेरा परिचय मेरे विद्यार्थी जीवन, जब मैंने लेखन का प्रारंभ ही किया था से है। डाॅ. प्राची जी को अपना मित्र तो नहीं कह सकता, क्योंकि वे मुझसे काफी बड़े हैं। मैंने उनसे समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त किया है। अतः उन्हें में अपने मार्गदर्शक ही कह सकता हूँ। मैं प्रत्यक्ष रूप से आज तक उनसे नहीं मिला, किंतु लेखन के माध्यम से काफी लंबे समय से जानता हूँ। पुस्तक ‘सत्ता-संघर्ष’ से उन्हें और भी अधिक जानने का मौका मिला। पुस्तक पढ़ते-पढ़ते मेरा विचार बन रहा था कि प्राची जी कांग्रेसी हैं किंतु पुस्तक के अंतिम निबंध ‘प्रजातंत्र में राजतंत्र की उभरती छाया’ तक स्पष्ट हो गया कि सच्चा लेखक व पत्रकार किसी राजनैतिक विचारधारा का गुलाम नहीं होता। डाॅ. प्राची जी कैसे हो सकते हैं, ‘नेहरूवादी संस्कृति से गांधीवादी संस्कृति के पैमाने में सिमटे परिवारवाद की कांग्रेसी लहर तो बिहार में लालू-राबड़ी के बीच चल रही सरकार के बीच जनता दल की पतवार, हरियाणा में देवीलाल के पुत्र ओमप्रकाश चैटाला सरकार के इर्द-गिर्द चक्कर लगाता चोटाला परिवार, चैधरी चरण सिंह के बाद सत्ता की गेंद सम्भाले अजीतसिंह जैसे आज देश के अनेक नाम हैं, जहाँ परिवारवाद तेजी से फल-फूल रहा है’ परिवार वाद पर चोट करते समय डाॅ. प्राची की कलम ने किसी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती।
                ‘सत्ता-संघर्ष’ नाम से भले ही यह प्रकट होता हो कि पुस्तक में सत्ता के लिए किये जाने वाले षड्यंत्रों को उजागर किया गया होगा किंतु पुस्तक वास्तव में एक ऐसा गुलदस्ता है, जिसमें विभिन्न रंगों के फूलों को सजाया गया है। लेखक के पारंपरिक विचार प्रवाह को भी गिनती में लें, तो पुस्तक में कुल 41 आलेख हैं। नाम के अनुरूप अधिकांश आलेख राजनीति अर्थात सत्ता के इर्द-गिर्द विषयों पर ही लिखे गए हैं। इसके बावजूद ‘शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी में बढ़ती दूरी’, ‘शिक्षा आपके द्वारा फिर भी अंधकार’ जैसे आलेखों को सम्मिलित कर विविधता भी प्रस्तुत की है। वास्तविकता तो यही है कि डाॅ. प्राची सभी आलेखों में ही हमें एक शिक्षक के रूप में शिक्षा देते, प्रेरणा देते, प्रश्न पूछते और मार्गदर्शन देते नजर आते हैं।

                  पुस्तक सत्ता-संघर्ष केवल सत्ता तक ही सीमित नहीं है। इसमें देश की समस्याओं को बखूबी उकेरा गया  है। यही नहीं आर्थिक उदारवाद, बाजारवाद, विनिवेशन, निजीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए जनता पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को लेकर लेखक की पीड़ा लगभग प्रत्येक निबंध में महसूस की जा सकती है। लेखक उदारीकरण के कारण घरेलू उद्योगों को होने वाले नुकसान को लेकर ही नहीं, श्रमिकों को लेकर भी चिंतित हैं। लेखक ने युद्ध की विभीषिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए है। लेखक के अनुसार युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। आतंकवाद के कारणों का पता लगाकर उनके निराकरण से ही आतंकवाद को समाप्त किया जा सकता है। डाॅ. प्राची जी की पुस्तक सत्ता-संघर्ष के साथ-साथ सत्ता के लिए संघर्षरत पाटियों को मार्गदर्शन भी प्रदान करती है। उनके विचार में भाजपा और कांग्रेस में कोई मूलभूत अंतर नहीं है।
      सत्ता-संघर्ष में इतने विषय समाहित हैं कि उन सबकी गणना करवाना भी इस संक्षिप्त समीक्षा में संभव नहीं है। कुल मिलाकर पुस्तक पठनीय, सराहनीय व अनुकरणीय है। सामान्यतः आलेख पाठकों को बांध सकने में सफल नहीं हो पाते किंतु लेखक ने छोटे-छोटे आलेख प्रस्तुत कर पाठक को बोर होने से बचा लिया है। कविता की अपेक्षा गद्य में पाठकों को बांधे रखना मुश्किल काम होता है। लेखक के पास किंतु और परंतु भी नहीं होते कि उसे तुकबंदी या लय मिलाने के लिए ऐसा करना पड़ा या छंद की मात्रा पूरी करने के लिए शब्द के साथ खेलना पड़ा। भारतीय मनीषी आचार्य वामन का मत है, ‘गद्यं कवीनां निकषं वदंति।’ आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार, गद्य कवियों या लेखको की कसौटी है तो निबंध गद्य की भी कसौटी है। मेरे विचार में डाॅ. प्राची जी के निबंध इस कसौटी पर एकदम सही उतरते हैं।

Tuesday, January 15, 2019

परीक्षा पर चर्चा


परीक्षा पर जोर देने की आवश्यकता ही नहीं है। हमारे सामने समस्यायें इसलिये पैदा होती है कि हम प्राथमिकताओं का गलत निर्धारण कर लेते हैं। हमें समझना होगा और समझाना होगा कि परीक्षा नहीं सीखना महत्वपूर्ण है। परीक्षा तो एक मापन का यन्त्र है, जैसे- हम दूध पीना चाहते हैं किन्तु हम लीटर को पकड़ लेते हैं, जबकि लीटर नहीं दूध की पौष्टिकता महत्वपूर्ण है। लीटर पर जोर देने के कारण ही मिलावट सामने आती है। ठीक इसी प्रकार परीक्षा पर जोर देने के कारण ही परीक्षायें तनाव का कारण बनती हैं। यही नहीं परीक्षाओं पर अधिक जोर देने के कारण ही अनुचित साधनों का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। वास्तविकता तो यह है कि परीक्षा नहीं सीखना महत्वपूर्ण है। जब हम सीखने पर जोर देंगे, तो सब कुछ आसान हो जायेगा। सीखना आनन्ददायक हो जायेगा। हमें मालुम ही नहीं पड़ेगा कि कब परीक्षा हुई क्योंकि जब आप सीखने पर ध्यान केन्द्रित करेंगे तो परीक्षा तो एक खेल मात्र रह जायेगी। अतः परीक्षा पर चर्चा छोड़कर सीखने पर चर्चा कीजिये। देश के लिये सीखना, समाज के लिये सीखना, परिवार के लिये सीखना, जीवन के लिये सीखना सबसे आगे बढ़कर आनन्द के लिये सीखना, जब सीखना ही महत्वपूर्ण होगा तो परीक्षा तनाव नहीं आनन्द देने लगेगी जिसके लिये किसी तैयारी की आवश्यकता ही नहीं होगी ।

Wednesday, January 2, 2019

दहेज के बिना शादी के संकल्प का परिणाम-४०

आनलाइन मैरिज, धोखे से शादी रचाकर दहेज का आरोप लगाकर ठगी करने की कहानियाँ मनोज काफी पढ़ता रहा था किंतु इस तरह की धोखाधड़ी में वह स्वयं ही फंस जायेगा, उसे क्या पता था? जो मनोज कभी दहेज के लेन-देन वाली शादियों में भाग नहीं लेता था। उस पर दहेज के ऐसे संगीन आरोप लगाकर उसे लूटने का प्रयास किया जायेगा। मनोज की कल्पना से परे था। जिस शादी में उसने रूमाल तक स्वीकार नहीं किया था। उसमें कोर्ट के सामने प्रस्तुत याचिका में दहेज में दिये गये सामान की सूची देखकर मनोज का तो सिर ही चकरा गया । जिस तथाकथित पत्नी को मनोज ने अपनी इच्छा से कभी हाथ नहीं लगाया था। हाथ लगाना तो दूर जिसका स्पर्श घृणास्पद लगता था, उसके द्वारा कोर्ट में प्रस्तुत याचिका में कोर्ट से अपेक्षित आदेशों की सूची किसी भी कल्पना की पराकाष्ठा कही जा सकती है-
1. न्यायालय से माँग की गयी थी कि मनोज के खिलाॅफ इस प्रकार का आदेश पारित किया जाय कि वह किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा न करे और न किसी से करावे। अजीब स्थिति जब घर ही नहीं तो घरेलू हिंसा किस बात की? मनोज मो उस तथाकथित पत्नी का स्पर्श ही नहीं करना चाहता था। उससे हाथ लगाना तो दूर की बात। इसके विपरीत वह कपटी औरत ही उसके दिन के चैन और रातों की नींद हराम किये रहती थी। मनोज को तो अपने बेटे और अपने प्राणों की चिंता ही हर समय सताती रहती थी।
2. न्यायालय में प्रस्तुत याचिका में दूसरी माँग यह की गयी थी कि मनोज को उस तथाकथित पत्नी के निवास स्थान पर प्रवेश करने से रोका जाय। कितनी हास्यास्पद बात थी कि जिस निवास स्थान को मनोज ने शादी से पूर्व ही नहीं देखा था। जहाँ शादी के समय भी उसे जाने का मौका नहीं मिला। उस स्थान पर इस कपटपूर्ण शादी की सच्चाई जानने के बाद वह वहाँ जाने की हिम्मत ही कैसे कर सकता था?
3. न्यायालय से माँग की गयी थी कि वह प्रत्यार्थी अर्थात मनोज को उसी स्तर की आवास सुविधा हेतु जैसी वह स्वयं उपभोग कर रहा है, रूपये 10000 मासिक किराये के रूप में प्रदान करे। जब उस तथाकथित पत्नी के पास इस प्रकार का घर था, जहाँ वह मनोज के प्रवेश को वर्जित करने की माँग कर रही थी तो फिर किराये के घर की क्या आवश्यकता थी। हाँ! आवश्यकता थी क्योंकि शादी का नाटक ही ठगने के लिए किया गया था।
4. मनोज के लिए सबसे हास्यास्पद बात तो यह थी कि जिसने अपने और अपने बेटे के लिए एक रूमाल तक स्वीकार नहीं किया उस पर स्त्रीधन और मूल्यवान वस्तुएँ हड़पने का आरोप लगाते हुए जो सूची प्रस्तुत की गयी थी वह भी मनोरंजक ही थी, जिसके लिए दावा किया गया था कि वह तथाकथित मूल्यवान धन उसके परिवार और रिश्तेदारों द्वारा दिया गया था-