Thursday, April 11, 2024
जीवन साथी नहीं है कोई,
Thursday, April 4, 2024
दोहा सबका मित्र है
दोहा छोटा छन्द है, अभिव्यक्ति का नूर।
चन्द पलों में ही बनें, सीख देत भरपूर॥१॥
चार चरण में बनत है, दो हैं विषम कहात।
मात्रा तेरह विषम में, ग्यारह सम में आत॥२॥
पहला तेरह से बने, ये है विषम कहात।
तृतीय भी तो विषम है, तेरह से ही बात॥३॥
दूजे को सम कहत हैं, ग्यारह में हो बात।
चौथा इसका मित्र है, एक प्राण दो गात॥४॥
दोहा सबका मित्र है, सरल, सहज ओ नीक।
राष्ट्र्प्रेमी की चाह, आओ सब लो सीख॥५॥
Wednesday, April 3, 2024
राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२०
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का, एक ही है मन्तव।
शिक्षित हों सब नागरिक, सब पहुंचे गन्तव्य॥१॥
गुणवत्ता की दौड़ में, शिक्षा करे सहाय।
कुशल, समर्थ, सक्षम बन, सब मिल करें उपाय॥२॥
पांच वर्ष आधार बन, तीन में हों तैयार।
तीन वर्ष का मध्य है, चार माध्यमिक पार।।३॥
साक्षरता संख्यांक से, निर्मित हो आधार।
कुशल और सक्षम बनें, विकसित कारोबार॥४॥
शिक्षक कुशल सक्षम बनें, विकसित हों संस्थान।
विद्यार्थी हो केन्द्र में, विश्व गुरु का मान॥५॥
नर-नारी में भेद ना, समावेश है नीक।
साथ-साथ सब मिल बढ़ें, कदम-कदम है सीख॥६॥
Friday, March 29, 2024
रेखा धन की खिच गई
निन्यानवे के फ़ेर में भूल गए सब शौक।
पैसा हावी हो गया, नौकरी को बस धौक।
सम्बन्धों के जाल में, मरने लगा विश्वास,
रेखा धन की खिच गई, मिट गए सारे शौक॥
Tuesday, March 7, 2023
तुमको भी शुभ कामना
नया मिले फिर यार
होली की शुभकामना, सब ही सबको देत।
खा पीकर हुल्लड़ करें, नहीं किसी का फेथ।।1।।
रंगों की बारिस करें, प्रेमी सब हर लेत।
संस्कृति के नाम पर, संस्कारों की भेंट।।2।।
पवित्र यह त्यौहार है, सबको माने यार।
इक दूजे को छल रहे, नर हो या फिर नार।।3।।
प्राकृतिक अब हैं नहीं, रंग हुए बे मेल।
खुशियों की होली जली, दिल होते हैं फेल।।4।।
नहीं राग रस रंग है, नहीं प्रेम की डोर।
मिलने के अब रंग ना, सबके अपने छोर।।5।।
नायक धन से तुल रहा, ठगिनी दिल की चोर।
होली अब होली नहीं, केवल होता शोर।।6।।
केवल बाकी चाहतें, आहत हैं नर-नार।
केमीकल के रंग हैं, नहीं प्रेम की धार।।7।।
जीवन है नीरस हुआ, अंकों का है खेल।
धन से दिल हैं बिक रहे, प्रेम हुआ है फेल।।8।।
ना शुभ है, ना कामना, प्रेम हुआ है फेक।
कॉपी, कट ओ पेस्ट है, होली की नव टेक।।9।।
हुल्लड़ से बचने चले, बचा न कोई यार।
शादी का सौदा हुआ, प्रेमी एसिड वार।।10।।
हुरियारे हैं खेलते, छल के कैसे खेल?
धन की खातिर होत हैं, नर नारी के मेल।।11।।
तुमको भी शुभ कामना, नया मिले फिर यार।
जीवन जीना प्रेम से, करना ना फिर वार।।12।।
Saturday, March 4, 2023
जीवन की कीमत पर देखो
धन और पद ये जुटाते हैं
सभी प्रेम के गाने गाकर, नफरत चहुँ ओर लुटाते हैं।
जीवन की कीमत पर देखो, धन और पद ये जुटाते हैं।।
संबन्धों के, भ्रम में, हम जीते।
सुधा के भ्रम, गरल हैं पीते।
कपट करें कंचन की खातिर,
खुद ही खुद को, लगाएं पलीते।
कंचन काया नष्ट करें नित, फिर कुछ कंचन पाते हैं।
जीवन की कीमत पर देखो, धन और पद ये जुटाते हैं।।
प्रेम नहीं कहीं हैं मिलता।
फटे हुए को है जग सिलता।
नवीनता का ढोंग कर रहे,
जमा रक्त है, नहीं पिघलता।
अपनत्व ही जाल बना अब, अपना कहकर खाते हैं।
जीवन की कीमत पर देखो, धन और पद ये जुटाते हैं।।
अपनों का हक मार रहे हैं।
संबन्ध इनकी ढाल रहे हैं।
स्वारथ पूरा करने को ही,
संबन्धों को साध रहे हैं।
अपना कह कर लूट रहे नित, अपना कह भरमाते हैं।
जीवन की कीमत पर देखो, धन और पद ये जुटाते हैं।।
Friday, March 3, 2023
क्या चरित्र की परिभाषा है?
समझ नहीं कुछ भी आता है
क्या चरित्र की परिभाषा है? समझ नहीं कुछ भी आता है।
कागज के टुकड़े से व्यक्ति, चरित्रवान बन जाता है।।
कदम-कदम पर झूठ बोलता।
रिश्वत लेकर पेज खोलता।
चरित्र प्रमाण वह बांट रहा है,
जिसको देखे, खून खोलता।
देश को पल पल लूट रहा जो, जन सेवक कहलाता है।
क्या चरित्र की परिभाषा है? समझ नहीं कुछ भी आता है।।
चरित्र की परिभाषा कैसी?
छल-कपट की ऐसी-तैसी।
राष्ट्र की जड़ को खोद रहे जो,
तिलक लगाते ऋषियों जैसी।
संन्यासी खुद को बतलाकर, मठाधीश बन इठलाता है।
क्या चरित्र की परिभाषा है? समझ नहीं कुछ भी आता है।।
नर-नारी संबन्ध निराले।
प्रेम से बने, प्रेम के प्याले।
प्रेम में सारे बंधन तोड़ें,
प्रेम लुटाते हैं मतवाले।
निजी प्रेम संबन्धों से कोई, क्यों चरित्रहीन बन जाता है।
क्या चरित्र की परिभाषा है? समझ नहीं कुछ भी आता है।।
बेईमान चरित्रवान क्यों?
चरित्र प्रमाण बांट रहा क्यों?
नारी नर को लूट रही है,
बन जाता नर ही दोषी क्यों?
राष्ट्रप्रेमी प्रेम ये कैसा? प्रेमी प्रेम को मरवाता है।
क्या चरित्र की परिभाषा है? समझ नहीं कुछ भी आता है।
Tuesday, February 7, 2023
प्रेम पुजारी हैं, हम केवल
पल पल सबको प्रेम लुटाते
सबके हित में कर्म करें, बस नहीं प्रेम के गाने गाते।
प्रेम पुजारी हैं, हम केवल, पल पल सबको प्रेम लुटाते।।
कर्तव्य पथ पर अविचल चलते।
बाधाओं से कभी न डरते।
प्रेम नाम धोखे खाकर भी,
नहीं प्रेम के पथ से हटते।
प्रेम नहीं अधिकार जताता, समर्पण से दिल जीते जाते।
प्रेम पुजारी हैं, हम केवल, पल पल सबको प्रेम लुटाते।।
प्रेमी न करते कोई दावा।
नहीं पूजते काशी-काबा।
चाहत तो वासना होती है,
प्रेम नहीं है, कोई ढाबा।
प्रेम नाम षड्यंत्र जो रचते, नफरत और घृणा ही पाते।
प्रेम पुजारी हैं, हम केवल, पल पल सबको प्रेम लुटाते।।
प्रेम की नहीं कोई है सीमा।
प्रेम नहीं, शादी का बीमा।
बदले में जो प्रेम माँगता,
वासना वह, जहर है धीमा।
प्रेमी प्रेम को सजा न चाहे, प्रेमी प्रेम को नहीं मरवाते।
प्रेम पुजारी हैं, हम केवल, पल पल सबको प्रेम लुटाते।।
प्रेम को कोई समझ न पाया।
सिर्फ प्रेम का गाना गाया।
प्रेम पात्र पर ऐसिड फेंका,
ऐसे प्रेम से, प्रेम लजाया।
पिशाच प्रेम का स्वांग रचाते, प्रेमिका के टुकड़े हो जाते।
प्रेम पुजारी हैं, हम केवल, पल पल सबको प्रेम लुटाते।।
Monday, February 6, 2023
चाह नहीं है, हमें स्वर्ग की,
नहीं जेल, अब जेल है
चाह नहीं अब रही किसी की, सबने खेला खेल है।
चाह नहीं है, हमें स्वर्ग की, नहीं जेल, अब जेल है।।
कर्म कर्म के लिए करें हम।
कदम कदम हैं छले, जले हम।
नहीं किसी से कोई शिकायत,
खुद ही खुद के साथ चलें हम।
पथिकों का है आना-जाना, जीवन चलती रेल है।
चाह नहीं है, हमें स्वर्ग की, नहीं जेल अब जेल है।।
छिनने का कोई भय नहीं हमको।
लूट का माल, मुबारक तुमको।
षड्यंत्रों से मुक्ति मिले बस,
पी जाएंगे सारे गम को।
स्वार्थ-वासना की आँधी में, संघर्ष की रेलम पेल है।
चाह नहीं है, हमें स्वर्ग की, नहीं जेल अब जेल है।।
विश्वास करे, विश्वास घात है।
कर्म हैं काले, काली रात है।
तुम से, प्यारी सीख मिली है,
नीच कर्म ही नीच जात है।
राष्ट्रप्रेमी को, प्रेम, प्रेम से, स्वारथ से ना मेल है।
चाह नहीं है, हमें स्वर्ग की, नहीं जेल अब जेल है।।
नहीं प्रेम की बातें करते।
नहीं किसी का सोना हरते।
जितना चाहो उतना लूटो,
लुटने से हम नहीं हैं डरते।
झूठ का इत्र मुबारक तुमको, हमको सच का तेल है।
चाह नहीं है, हमें स्वर्ग की, नहीं जेल अब जेल है।।
Sunday, February 5, 2023
पैसा ही है, सार जगत का
पैसे से सब खेल है
पैसा ही है, सार जगत का, पैसे से सब खेल है।
पैसे खातिर हत्या होतीं, पैसे हित ही मेल है।।
पैसे से हैं रिश्ते-नाते।
प्रेम गीत पैसे हित गाते।
पैसे के सब संगी साथी,
पैसे से बच्चे बिक जाते।
पैसा देख शादी होती हैं, षड्यंत्रों की रेल है।
पैसा ही है, सार जगत का, पैसे से सब खेल है।।
पैसे से सुविधा मिलती हैं।
पैसे से झांकी सजती हैं।
पैसे से सब स्वारथ पूरे,
पैसे से रमणी रमती है।
पैसे की ही माया देखो, होटल बनती जेल है।
पैसा ही है, सार जगत का, पैसे से सब खेल है।।
पैसा ही है, पति, पत्नी का।
पैसा ही नायक रमणी का।
राष्ट्रप्रेमी है दास प्रेम का,
मोल नहीं कोई दमड़ी का।
पैसा, प्रेमी, तुम्हें मुबारक, निकला हमारा तेल है।
पैसा ही है, सार जगत का, पैसे से सब खेल है।।
Thursday, January 26, 2023
शोभा है गणतंत्र की
कर्म, विज्ञान, विश्वास है, निराशाओं का अंत।
शोभा है गणतंत्र की, खिला हुआ है आज बसंत।।
गणतंत्र नहीं सत्ता तक सीमित।
सामूहिक हित में, हैं सब बीमित।
गण के तंत्र को जीना सीखें,
क्षण-क्षण इसके लिए ही जीवित।
बासंती रंग में रंग कर के, वसुधा हित हम बने हैं संत।
शोभा है गणतंत्र की, खिला हुआ है आज बसंत।।
विरोधों का सम्मान करें हम।
कर्म हेतु ही कर्म करें हम।
मृत्यु हमारी चिर प्रेयसी,
पल पल को उत्सर्ग करें हम।
राष्ट्रप्रेमी तो प्रेम पथिक है, सेवक है बस, नहीं महंत।
शोभा है गणतंत्र की, खिला हुआ है आज बसंत।।
बलिदानों के हैं हम आदी।
देश की खातिर पहनी खादी।
कण-कण के हैं प्रेम पुजारी,
प्रकृति से कर ली हमने शादी।
बसंत से खिले, यौवन सबका, पतझड़ पर लग जाय हलंत्।
शोभा है गणतंत्र की, खिला हुआ है आज बसंत।।
Sunday, January 1, 2023
तेईस का स्वागत! बाईस को टाटा!
राष्ट्रप्रेमी है प्रेम लुटाता।
Saturday, July 9, 2022
मानव बनाना है
मेरे भारत को क्या हो रहा है ?
एक अपनी जिन्दगी के लिए,
कईयों की जिन्दगी ले रहा है.
मानव ही मानव को
अपने अत्याचारों से किए है पीड़ित,
गान्धी आजाद विवेकानन्द के,
विश्वास भंग किए जा रहे हैं
मेरा ही मन,
धिक्कार रहा है मुझे,
मेरे ही भारत को कोई उजाड़ रहा है.
अगर बचाना है मुझे,
अपना राष्ट्र, स्वाभिमान और अस्तित्व,
तो अपने स्वार्थो को भुलाना है,
विश्वास बदल न जाए अविश्वास में,
इसे ध्यान में रख,
अपने को रक्तरंजित नदी में डुबाना है,
भारत को बचाना है,
मगर तेरे इस बलिदान से क्या होगा ?
दूसरों को भी इसी मोड़ पर लाना है,
जो खून बह रहा पानी की तरह,
उसका तुझे मानव बनाना है.
इस तरह भारत को करना,
अपने विचारों को झंकृत,
राष्ट्रप्रेमी यदि कवि है तू सच्चा,
जान जायगा देश का बच्चा-बच्चा
और तुझे भरने भारत में शुद्ध भाव.
Thursday, May 19, 2022
लेन-देन तो होता सौदा
हम तो केवल प्रेम हैं करते, बदले में कोई चाह नहीं है।
लेन-देन तो होता सौदा, जिसकी हमको थाह नहीं है।।
कितने भी हो प्रेमी तुम्हारे।
हक मिल जाएं, तुम्हें तुम्हारे।
पाने की कोई चाह न हमको,
प्राण बख्स दो सिर्फ हमारे।
माँगे तुम्हारी पूरी करेंगे, मिलने की कोई राह नहीं है।
लेन-देन तो होता सौदा, जिसकी हमको थाह नहीं है।।
प्रेम, समपर्ण निष्ठा माँगे।
प्रेमी, प्रेम की भिक्षा माँगे।
तुम्हें मुबारक प्रेमी तुम्हारा,
हम घटनाओं से शिक्षा माँगे।
धन, पद, यश, संबन्ध मिटे सब, भरते कोई आह नहीं है।
लेन-देन तो होता सौदा, जिसकी हमको थाह नहीं है।।
लुट जाएंगे, मिट जाएंगे।
तुम चाहो तो मर जाएंगे।
जब तक जीवन, निर्भय विचरें,
समझो मत हम डर जाएंगे।
विश्वास घात की चोट जो मारी, उसकी भी परवाह नहीं है।
लेन-देन तो होता सौदा, जिसकी हमको थाह नहीं है।।
तुम तो प्यारी अंदर हो
नहीं कोई रिश्ता है तुमसे, तुम तो दिल की मंदर हो।
हम प्यार करते हैं खुद से, तुम तो प्यारी अंदर हो।।
तुमसे है अस्तित्व हमारा।
तुमही हो बस मात्र सहारा।
तुमने ही जीना सिखलाया,
तुम ही नदी, तुम ही किनारा।
प्रेम की डोर बधें हम पुतले, तुम ही हमारी कलंदर हो।
हम प्यार करते हैं खुद से, तुम तो प्यारी अंदर हो।।
तुमसे नफरत नहीं कर सकते।
खुद ही खुद को नहीं छल सकते।
प्रारंभ और अंत भी तुम हो,
नारी बिन नर, जी नहीं सकते।
नहीं हो केवल प्रेम सरोवर, तुम तो पूरी समंदर हो।
हम प्यार करते हैं खुद से, तुम तो प्यारी अंदर हो।।
तुम हमसे कभी विलग नहीं हो।
चिंगारी बन सुलग रही हो।
शीतल अग्नि प्रेम की मधुरा,
अंर्धाग हो मेरी, अलग नहीं हो।
तूफानी खतरों में हम फँसते, तुम ही हमारी लंगर हो।
हम प्यार करते हैं खुद से, तुम तो प्यारी अंदर हो।।
Monday, May 16, 2022
मिटने की परवाह नहीं हैं
नहीं चाह बाकी अब कोई।
बेशर्मी की ओढ़ी लोई।
पति पत्नी की भेंट चढ़ गया,
पत्नी जा यारों संग सोई।
जीने की अब चाह है खोई।
फसल काटते, जो थी बोई।
आँख बंद विश्वास किया था,
घात है गहरा, आश न कोई।
मिलने की कोई चाह नहीं है।
वियोग की भी आह नहीं है।
भंवरों को सौंपा है खुद को,
खोजते कोई राह नहीं हैं।
विश्वासघात की चोट है गहरी।
हम गंवार हैं, तुम हो शहरी।
कपट से कंचन महल बनाओ,
लूटेंगे तुम्हें, तुम्हारे प्रहरी।
जिसकी कोई चाह नहीं है।
बाकी कोई राह नहीं है।
सब कुछ मिटा दिया है तुमने,
मिटने की परवाह नहीं हैं।
Saturday, May 14, 2022
जीवन की कीमत पर देखो
धन और पद ये जुटाते हैं
सभी प्रेम के गाने गाकर, नफरत चहुँ ओर लुटाते हैं।
जीवन की कीमत पर देखो, धन और पद ये जुटाते हैं।।
संबन्धों के, भ्रम में, हम जीते।
सुधा के भ्रम, गरल हैं पीते।
कपट करें कंचन की खातिर,
खुद ही खुद को, लगाएं पलीते।
कंचन काया नष्ट करें नित, फिर कुछ कंचन पाते हैं।
जीवन की कीमत पर देखो, धन और पद ये जुटाते हैं।।
प्रेम नहीं कहीं हैं मिलता।
फटे हुए को है जग सिलता।
नवीनता का ढोंग कर रहे,
जमा रक्त है, नहीं पिघलता।
अपनत्व ही जाल बना अब, अपना कहकर खाते हैं।
जीवन की कीमत पर देखो, धन और पद ये जुटाते हैं।।
अपनों का हक मार रहे हैं।
संबन्ध इनकी ढाल रहे हैं।
स्वारथ पूरा करने को ही,
संबन्धों को साध रहे हैं।
अपना कह कर लूट रहे नित, अपना कह भरमाते हैं।
जीवन की कीमत पर देखो, धन और पद ये जुटाते हैं।।
Monday, May 9, 2022
बताओ प्यारी, क्या पाया तुमने?
नहीं, प्रेम की, कोई सीमा, प्रेम, नहीं कोई बंधन है।
संबन्धों का मधु प्रेम है, संबन्धों को प्रबंधन है।।
प्रेम हमें हैं शेष जगत से।
केवल नहीं, किसी भगत से।
खुद ही खुद से प्रेम करें हम,
प्रेम नहीं है, किसी तखत से।
प्रेम सरोवर, वास हमारा, नहीं कोई यहाँ क्रंदन है।
संबन्धों का मधु प्रेम है, संबन्धों को प्रबंधन है।।
कपट झूठ का लेश नहीं है।
असंतोष यहाँ शेष नहीं है।
प्रेम नशीली वस्तु नहीं है,
प्रेमी कोई मदहोश नहीं है।
प्रेम में क्रोध नहीं होता है, प्रेम तो शीतल चंदन है।
संबन्धों का मधु प्रेम है, संबन्धों को प्रबंधन है।।
कपट जाल बिछाया तुमने।
कानूनों में, उलझाया तुमने।
प्रेम शब्द को, कलंकित करके,
बताओ प्यारी, क्या पाया तुमने?
प्रेम नहीं, हथियार लूट का, प्रेम, प्रेम का वंदन है।
संबन्धों का मधु प्रेम है, संबन्धों को प्रबंधन है।।
Thursday, May 5, 2022
मिलें प्रेम की ढेरों खुशियाँ,
ऐश्वर्य तुम्हारा बना रहे
चेहरे पर मुस्कान रहे नित, प्रेम तुम्हारा बना रहे।
मिलें प्रेम की ढेरों खुशियाँ, ऐश्वर्य तुम्हारा बना रहे।।
कभी याद ना हमको करना।
कभी किसी से ना तुम डरना।
सह लेंगे हम घात तुम्हारे,
तुमको मिले खुशियों का झरना।
हम लुटने को राजी नित, कोष तुम्हारा बना रहे।
मिलें प्रेम की ढेरों खुशियाँ, ऐश्वर्य तुम्हारा बना रहे।।
नहीं कोई है चाह हमारी।
तुम्हें मिले, प्रेमी की क्यारी।
तुमसे मुक्ति मिल जाए हमको,
एक यही है आह हमारी।
कोई सजा न हमको भारी, इकबाल तुम्हारा बना रहे।
मिलें प्रेम की ढेरों खुशियाँ, ऐश्वर्य तुम्हारा बना रहे।।
धन की चाहत, तुम्हारी पूरी।
प्रेमी बिन, ना, रहो अधूरी।
विश्वासघात हम झेल चुके हैं,
आरिफ की चाह, करो तुम पूरी।
हम तो एकल ही जी लेंगे, साथ तुम्हारा बना रहे।
मिलें प्रेम की ढेरों खुशियाँ, ऐश्वर्य तुम्हारा बना रहे।।
Monday, May 2, 2022
प्रेम सुधा को तुम अब पी लो
मानव हो मानव बन जी लो
प्रेम सुधा को तुम अब पी लो।
मानव हो मानव बन जी लो।।
सबसे मिलकर रहना सीखो।
दुःख में भी खुश रहना सीखो।
सब ही मित्र नहीं कोई दुश्मन,
माँगों नहीं, लुटाना सीखो।
कपट गरल तुम हँस पी लो।
मानव हो मानव बन जी लो।।
नहीं किसी से लेना बदला।
खुद को ही हमने है बदला।
आहत हुए कदम-कदम पर,
प्रेम से ही है चुकाया बदला।
सच बोलो, झूठ को पी लो।
मानव हो मानव बन जी लो।।
किसी से कोई आश नहीं है।
साथी कोई साथ नहीं है।
अकेले ही हम खुश रह लेते,
साथ के लिए मजबूर नहीं हैं।
अकेलेपन का रस भी पी लो।
मानव हो मानव बन जी लो।।
खुद ही खुद के साथी है हम।
सृजन के, संगी साथी है हम।
विश्वासघात से आहत होकर,
विश्वास के सदैव, साथी है हम।
जीओ और जीवन रस पी लो।
मानव हो मानव बन जी लो।।
