Thursday, December 17, 2015

नारी का कविता ब्लॉग: तुमने कहा था...

नारी का कविता ब्लॉग: तुमने कहा था...

खिली कली ने चाह जगाई

नीलाकाश में थे

भटकते हम

राह न पड़ती थी दिखाई

न थी चाह

किसी के साथ की

खिली कली ने चाह जगाई


चाह जगी जब 

कली छिटक गई

जिन्दगी अपनी राह भटक गई


एक बार फिर उसको देखा

समझा खुल गई किस्मत रेखा

हाथ कली की तरफ बढ़ा जब

एक बार फिर हाथ झटक गई।

Wednesday, December 16, 2015

बैठी नहीं आप हमारे रथ में

चाहा था 
हमने
आपके साथ 
जी लेंगे 
चन्द क्षणों की
इस जिन्दगी को
आपने भी तो
स्वीकार किया था
देर से ही सही
हमारी उस बन्दगी को
अचानक 
क्या हुआ?
छा गया
धुंआ
हमारे पथ में
बैठी नहीं आप
हमारे रथ में
हमको भी 
आपने 
फेंक दिया गर्त में
आप जा छुपी
न जाने किस पर्त में।

Monday, December 14, 2015

नयनों के हमारे सामने होंगी

क्या कर रही हैं आप प्रिये, छुट्टी है शायद घर पर होंगी।

हम तो घर को देख न पाये, खुश हैं आप तो निज घर होंगी।

हम पागल हैं, दीवाने आपके, चाह रहे बस आपके दर्शन,

कौन सा दिन वो आयेगा जब, नयनों के हमारे सामने होंगी।

Saturday, December 12, 2015

हम राह तक रहे, मित्र आपके!

आपके कहने से तो हम पहले ही हो चुके आपके।

बात फिर क्यों बदलतीं, अस्वीकारो फिर भी आपके।

मित्र कहा, बनी प्रेमिका, साथ चलने का वो वायदा,

भूल गईं भले आप, हम राह तक रहे, मित्र आपके!

Friday, December 11, 2015

क्या बाँहें फैला भी नहीं सकतीं?

कैसी हैं? क्या कर रहीं हैं? क्या आप हमें बता भी नहीं सकतीं?

न लिखो, न दो जबाब, करती रहो प्रयास, भुला भी नहीं सकतीं?

आपने जो किया, जो नहीं किया, इसका हमको नहीं कोई गिला,

नही आ सकतीं,  आते हैं हम, क्या बाँहें फैला भी नहीं सकतीं?

Thursday, December 10, 2015

आप यदि होतीं पास

शुभ प्रभात आपको कर पाते, सुबह चेहरा आपका निहार।
आपके चेहरे की मुस्कराहट, सोने से पहले पाते हम निहार।
खुशियाँ होती चन्द हमारे भी जीवन में, आप यदि होतीं पास,
रक्त में होता, रोमांच, रोमांस और आपको रहते निहार।

Wednesday, December 9, 2015

तुम तो बस हरजाई हो

घाट-घाट का पानी पीकर, तुम, द्वार हमारे आई हो।

ना समझ थे, समझ न पाये, तुम तो बस हरजाई हो।।

      खुली किताब है, जीवन अपना।

      हमें न किसी का माल हड़पना।

      झूठ, छल, कपट की प्रतिमा,

      हमें न तुम्हारे साथ में चलना।

निर्दयता से जाल में फाँसा, सम्बन्ध भी बने कमाई हो।

ना समझ थे, समझ न पाये, तुम तो बस हरजाई हो।।

      जाति, धर्म और कुल ना कोई।

      जो भी मिला, अपनाया  सोई।

      ‘प्रेम’ शब्द व्यापार  बनाया,

      ऊसर भूमि कहीं जाती बोई?

धन ही धर्म है, धन की धनि हो, धन ही तुम्हारा भाई हो।

ना समझ थे, समझ न पाये, तुम तो बस हरजाई हो।।

      सच के पथिक हैं, साथ न कोई।

      अकेले  चलेंगे, ना खोजें  कोई।

      तुम जिसकी हो, उसे सौंपते,

      काटेंगे  हम,  फसल जो बोई।

शिकारी हो तुम, शिकार बने हम, काटो तुम्हीं कसाई हो।

ना समझ थे, समझ न पाये, तुम तो बस हरजाई हो।।

वह तो नारी पराई थी

‘झूठ के पाँव नहीं होते’ यह पढ़ते सुनते हम आये थे।

विश्वास जमाने  हेतु ही, हमने  सच्चे गीत सुनाये थे।

राष्ट्रप्रेमी का शिकार हो गया, झूठ के शस्त्र चलाये थे।

शिकार बनाने की खातिर, तुमने कितने जाल बिछाये थे।


स्वर्ग नरक हम नहीं  मानते, तुमने ट्रेलर दिखा दिया।

हमने खुद को तुमको सौंपा, और कोई था तेरा पिया।

तुम्हारे साथ में समय जो बीता, पाप किये, नर्क जिया।

एक हाथ से ताली न बजती, तुमने विश्वास घात किया|


हम जिसे अपनी समझ रहे थे, वह तो नारी पराई थी।

शिकार बनाने की खातिर ही, वह तो केवल आई थी।

राष्ट्रप्रेमी है तुम्हारे जाल में, अब मरने की तैयारी में,

खाल खींचकर खुश तुम हो ना, सारी बातें  हवाई थीं?


हाथ-पाँव सब बाँध  के तुमने, मौत की  राह पर डाला है।

डोरी खींचती,  खुश हो होती, करके  मुँह निज काला है।

प्यास लगी थी तुमने पकड़ाया, हमको जहर का प्याला है।

धोखा खाकर समझ गये हम, हमने खुद ही संकट पाला है।

Tuesday, December 8, 2015

जिसको चाहा उसको भोगा

आपकी ही हर जिद हर पल पूरी होती आई है।

जिसको चाहा उसको भोगा, की जो मन को भाई है।

इच्छा है अपनी तो बस एक बार फिर मिल पायें हम,

हम तो हर पल पाट रहें हैं जो बीच हमारे खाई है।

Monday, December 7, 2015

आपकी ऊर्जा से ही हम जीते

आपकी खातिर लिखते हैं हम, आपकी खुशियों हेतु ही छपते हैं।

आपकी खातिर है हमारा हर पल, आपकी खातिर ही तपते हैं।

तन-मन-धन कुर्बान करें जो, इच्छा आपकी पूरी  हम कर पाएँ।

आपकी ऊर्जा से ही हम जीते, आपकी खातिर हर पल खपते हैं।

इजाजत नहीं है

वतन में जुगनू को चमकने की इजाजत नहीं है ,

गुलाब के फूलों को महकने की इजाजत नहीं है ,

राह में दुश्मनों ने बिछाया है जाल  इस तरह से, 

जिनको देख कर मुस्कराने की इजाजत नहीं है।  


जब से आदमी ने जिन्दगी का तमाशा बनाया  है ,

तब से  हकीकत को समझने की इजाजत नहीं है,

दहशत ने कदम बढ़ाया है आजकल हर इलाके में,

इसलिए हमें अधिक चहकने की इजाजत नहीं है । 


सियासी एकता ने पूरी तरह जकड़ रखा है मंच को,

हर किसी को वहाँ तक पहुँचने की इजाजत नहीं है ,

मजहब को कैद  कर रखा है समाज के ठेकेदारों ने ,

मगर किसी तरह इन्हें परखने की इजाजत नहीं है । 


बेचारी आबरू  बिक रही है  जिन दरिंदों के शहर में ,

पकड़ उनको फाँसी पर लटकाने की इजाजत नहीं है,

निगाहों के सामने रोज होते रहते हैं  तमाम हादसे ,

'
आनंद' के साथ जिन्हें कुतरने की इजाजत नहीं है ।

06-12-2015    
गजलकार- रामप्रीत आनंद (एम॰ जे॰ )
                      जनवि॰  पचपहाड़ , राज ॰

Sunday, December 6, 2015

दूर पड़ी हो यह मजबूरी

आपकी खातिर सबको छोड़ा, आप छोड़ेगीं कहाँ जायेंगे।

हम तो केवल आपको जाने, जहाँ कहोगी, वहाँ जायेंगे।

अधरामृत बस हमें पिला दो, मरते हुए भी जी जायेंगे।

जैसे चाहो वैसा रखना, आप जहाँ रखोगी, रह जायेंगे।


आप ही ने राह दिखाई, शक्ति आप ही बनी हमारी।

पल-पल ही हो शक्ति देतीं, गलत जहाँ, राह सुधारी।

दूर पड़ी हो यह मजबूरी, कभी आपकी, कभी हमारी।

हम तो आते पास आपके, गर्दन काटो ले के दुधारी।

Saturday, December 5, 2015

कुछ ही पलों का मिलन भले हो

कैसे आपको देख पायें हम, निशि-वासर हम स्वप्न निहारें।

मीठी वाणी हम सुन पायें, आप सजी हों, जब भी निहारें।

एक साध है, एक ही इच्छा, आलिंगन में आपको बांधें,

आप हमारी बाहों में हों, अपलक आपको नयन निहारें।


एक बार बस मिलें आप, हम, सब-कुछ ही पा जायेंगे।

भूखा रखोगीं, हम रह लेगें, कपोल आपके बस भायेंगे।

हर बात हम आपकी माने, बाँहों में  आप समायेंगे,

कुछ ही पलों का मिलन भले हो, आपके अन्दर खो जायेंगे।

Friday, December 4, 2015

आप सदैव ही आगे बढ़ना

सलाम! आपको इस प्रेमी का, स्वीकार करो या ठुकराओ।

हम आयेंगे मिलने एक बार फिर, दुत्कारो या गले लगाओ ।

हम अब भी इन्तजार ही करते, शायद अब भी आ जाओ,

आयेंगे आपके दर पर जब भी, बाँहों में भर लो या ठुकराओ।


जिस राह आपको पुष्प मिलें, आप उसी राह पर आगे बढ़ना।

राह में भी यदि पड़े मिलें हम, कुचल के आगे आपको बढ़ना।

हम तो पागल प्रेमी, हैं दीवाने, आपको बुद्धि नित राह दिखाये,

अपने आपको अपना के प्रिये, आप सदैव ही आगे बढ़ना।

Thursday, December 3, 2015

गुस्सा होकर आपने

हमको नहीं अपनी जिंदगी से है कोई गिला।

खुश हैं आपका कुछ पल को जो साथ मिला।

चाहत है कुछ पल और मिल पाएँ आज फिर,

दिल खोल कर दिखला सकें, जो इसमें सिला।


आपने ना हमसे कुछ कहा, ना हमको सुना।

नहीं जान पाये हम, जो ताना था आपने बुना।

बिना समझे कैसे? जी पाते आपके सपनों को,

गुस्सा होकर आपने, फेंक दिया कुछ ना सुना।

Wednesday, December 2, 2015

हमारी चाहत को ना समझ सके, वह बुद्धि कभी कपटी


मैं, तन्हा, अब भी आपको देख रहा हूँ।

आप सामने बैठी हो, मैं आपको घूर रहा हूँ।

गुस्सा होते हुए भी, मुस्कराहट न छिपती,

गीले बाल आइने में खड़ी, देख रहा हूँ।


जो जख्म दिए आपने, वक्त भी, उन्हें भर ना सकेगा।

मरहम नहीं दूसरा, आपके सिवा, कोई लगा ना सकेगा।

हमारी चाहत को ना समझ सके, वह बुद्धि कभी कपटी,

सच्चे दिल, आपको, आपके बिना दिल का जर्रा न मिलेगा।

Tuesday, December 1, 2015

एक बार बस मान जाओ

इतना सब कुछ दे चुकी हो, अपने कुछ पल और दे दो।

आपने अपना तो कहा था, वही बोल कुछ और दे दो।

आप कुछ भी कहो, रहो कहीं, हम अब भी आपको ही बसाये,

एक ही अब आश, एक आकांक्षा, एक बार और दर्श दे दो।


नाम आपका है लवों पर, नयनों में चेहरा बसा है।

दिल में आपका प्रेम सुरक्षित देख लो कैसा कसा है।

जिद छोड़ दो कुछ ही पलों को, एक बार बस मान जाओ,

तड़पाया है युगों से, दे चुकीं जो, क्या कम सजा है?


आपसे मिलने को हरदम, हम योजनाएँ हैं बनातें।

आपको एक पल निहारे, हम यही मनौती मनाते।

आप क्यों दिल कड़ा करतीं, अपने अन्दर तो निहारो,

एक बार बस झांक लो, जिस हिस्से को हम हैं सजाते।

Monday, November 30, 2015

सिर के बल हम दौड़ सकते

नहीं मालुम क्या लिखें, मस्तिश्क अब खाली हुआ।

आपके बिन सूना है यह घर, उर भी वीराना हुआ।

आपने ही था जिलाया, यह नाचीज परवाना हुआ।

अपने को तो हो दूर करतीं, क्यों जीने की देतीं दुआ?


संसार के बंधन में फंसकर, आपको ना छोड़ सकते।

रिश्ता कोई ना भले हो, प्रेम से मुँह ना मोड़ सकते।

आप हमारी संघटक हो, आप बिन हम हैं अधूरे।

आप जहाँ भी हो खड़ी, सिर के बल हम दौड़ सकते।

Sunday, November 29, 2015

http://www.shtyle.fm/writing.do?id=163775 से साभार ली गयी कविता

तथाकथित "असहिष्णुता" पर एक देशभक्त की रचना

by: Suman K (on: Nov 27, 2015)
Category: Poem   Language: Hindi 
tags: ***

अभिनेता आमीर खान के बढ़ती 'असहिष्णुता' के बयान पर जयपुर 
के कवि अब्दुल गफ्फार की ताजा रचना 
****************************** 

"तूने कहा,सुना हमने अब मन टटोलकर सुन ले तू, 
सुन ओ आमीर खान,अब कान खोलकर सुन ले तू," 

तुमको शायद इस हरकत पे शरम नहीं आने की, 
तुमने हिम्मत कैसे की जोखिम में हमें बताने की 

शस्य श्यामला इस धरती के जैसा जग में और नहीं, 
भारत माता की गोदी से प्यारा कोई ठौर नहीं 

घर से बाहर जरा निकल के अकल खुजाकर पूछो, 
हम कितने हैं यहां सुरक्षित, हम से आकर पूछो 

पूछो हमसे गैर मुल्क में मुस्लिम कैसे जीते हैं, 
पाक, सीरिया, फिलस्तीन में खूं के आंसू पीते हैं 

लेबनान, टर्की,इराक में भीषण हाहाकार हुए, 
अल बगदादी के हाथों मस्जिद में नर संहार हुए 

इजरायल की गली गली में मुस्लिम मारा जाता है, 
अफगानी सडकों पर जिंदा शीश उतारा जाता है 

यही सिर्फ वह देश जहां सिर गौरव से तन जाता है, 
यही मुल्क है जहां मुसलमान राष्ट्रपति बन जाता है 

इसकी आजादी की खातिर हम भी सबकुछ भूले थे, 
हम ही अशफाकुल्ला बन फांसी के फंदे झूले थे 

हमने ही अंग्रेजों की लाशों से धरा पटा दी थी, 
खान अजीमुल्ला बन लंदन को धूल चटा दी थी 

ब्रिगेडियर उस्मान अली इक शोला थे,अंगारे थे, 
उस सिर्फ अकेले ने सौ पाकिस्तानी मारे थे 

हवलदार अब्दुल हमीद बेखौफ रहे आघातों से, 
जान गई पर नहीं छूटने दिया तिरंगा हाथों से 

करगिल में भी हमने बनकर हनीफ हुंकारा था, 
वहाँ मुसर्रफ के चूहों को खेंच खेंच के मारा था 

मिटे मगर मरते दम तक हम में जिंदा ईमान रहा, 
होठों पे कलमा रसूल का दिल में हिंदुस्तान रहा 

इसीलिए कहता हूँ तुझसे,यूँ भड़काना बंद करो, 
जाकर अपनी फिल्में कर लो हमें लडाना बंद करो 

बंद करो नफरत की स्याही से लिक्खी 
पर्चेबाजी, 
बंद करो इस हंगामें को, बंद करो ये लफ्फाजी 

यहां सभी को राष्ट्र वाद के धारे में बहना होगा, 
भारत में भारत माता का बनकर ही रहना होगा 

भारत माता की बोली भाषा से जिनको प्यार नहीं, 
उनको भारत में रहने का कोई भी अधिकार नहीं"