Wednesday, March 9, 2016

पैंतालीस बीत गये

मित्रो! 1986 में बी.काम. में प्रवेश के साथ ही हिसाब लिखने की 


आदत बनाई थी, जो लगातार अब तक जारी रहा। किन्तु अब जब 


हमारे जीवन का हिसाब-किताब ही गड़बड़ा गया, तो रुपये-पैसों का 


हिसाब रखना निरर्थक प्रतीत होता है! अतः अब हिसाब-किताब 


लगाना छोड़ रहे हैं- 


जीवन हमरा लुट गया, धन का रखें हिसाब?


पैंतालीस बीत गये, समय का करें हिसाब॥

जीना मुश्किल है बड़ा, आदर्शों का साथ

हमें फ़सा कर ही सही, पर जाओ तुम जीत।

फ़िर भी मीत बने रहें, यही प्रीत की रीत॥




प्रेम प्रदर्शन आडम्बर, मनुआ रखें न साफ़।

प्रेम नाम पर दुष्कर्म, ईश करे क्यूं माफ़॥




प्रेम राह कंटक भरी, जीनी पड़ती रात।

कदम-कदम हैं ठोकरें, अपने भी दे घात॥




संकल्पों के त्याग की, चोटें गहरी होत।

आत्मबल जाता रहे, दिखते केवल खोट॥




जीना मुश्किल है बड़ा, आदर्शों का साथ।

अपने भी हैं छोड़ते, पकड़ झूठ का हाथ॥



Saturday, March 5, 2016

घोषणा

मित्रोंं! दो दिन पूर्व मैंने अपना फ़ेसबुक खाता निष्क्रिय कर दिया था! अब पुनः एक बार-


 लगभग १९९० के आस-पास मैंने अपने मित्र श्री विजय कुमार सारस्वत 


के साथ दहेज के विरुद्ध निर्णय लेते हुए तय किया था कि न मैं किसी भी 


ऐसी शादी में भाग नहीं लूंगा जिसमें दहेज का लेन-देन हो रहा हो और 


इसी निर्णय के कारण मैं अपने भाई-बहनों की शादी में भी सम्मिलित 


नहीं हो पाया! किन्तु आज बिना १ रुपया लिये मेरे खिलाफ़ ही दहेज का 


मुकदमा दर्ज हो गया! अतः उस निर्णय के परिणामों से पीड़ित होकर 


आज मैं अपने को उस निर्णय से मुक्त करता हूं!

Wednesday, February 17, 2016

आत्म सन्तुष्टि भी कोई चीज होती है

क्यों लिखूँ?





पढ़ना-लिखना साक्षर होने की पहचान है,
शिक्षित होने की नहीं।
साक्षर शिक्षित हो, यह आवश्यक नहीं;
निरक्षर अशिक्षित हो, यह अनिवार्य नहीं।
उच्च-डिग्रीधारी भी अशिक्षित मिल जाते हैं,
तो आज भी कबीर जगह-जगह पाये जाते हैे।
हम जानते हैं, उन्हें लिखना नहीं आता था, 
और न ही कभी लिखने की कभी कोशिश की।
वे नहीं जानते थे, पत्र-पत्रिका और ब्लॉग।

मैं लिखना जानता हूँ और लिखता हूँ।
लेकिन क्यों?
शायद इस भ्रम में कि
कविता, कथा और आलेख आदि
मेरे लेखन से बदल जायेगी दुनियाँ
ब्लॉगिंग करके कर लिया बहुत बड़ा काम
और सभी करेंगे मेरा अनुकरण
इस झूँठे अहम् में कब तक जीता रहूँगा मैं?

रचे जाते रहे हैं,
महाकाव्य, शास्त्र, पुराण और ग्रन्थ,
युगों-युगों से।
पढ़े व पढ़ाये ही नहीं,
रटे व रटाये भी जाते रहे हैं।
यही नहीं, हम करते रहते हैं, उनकी पूजा
और मन्दिर, मस्जिद और चर्चो में पारायण।

किन्तु परिवर्तन न हो सका आज तक,
सूपर्णखा की नाक आज भी काटी जा रही है
‘ऑनर किलिंग’ के नाम पर भरी पंचायत में ही
मारा जा रहा है, सूपर्णखा को ही नहीं उसके प्रेमियों को भी।
सीता की स्थिति में भी कोई सुधार नहीं आया है,
जमीन में दफनाई गई, जनक द्वारा निकाली गई,
शादी के बाद पति के साथ वनवास,
राज्यारोहण के बाद, पति के द्वारा वनवास
आखिर पृथ्वी से निकली थी, पृथ्वी में समाई;
हम करते रहते हैं, पूजा किन्तु आज सीता,
गर्भ में ही जाती हैं गिराई।
विज्ञान का कमाल है, पढ़ने-लिखने का चमत्कार है
भ्रूण में ही जानकर, नष्ट कर सकते हैं,
जन्म देकर दफनाने की मजबूरी नहीं,
ताकि कोई जनक आकर, उसे जमीन से निकाल न सके।

प्रेमचन्द का होरी और गोबर,
आज भी वहीं है, महँगाई की मार से
आत्महत्या करने को मजबूर है।
रावण और कंस को बनाकर खलनायक,
लिखते रहंे ग्रन्थ, कमाते रहें नाम और यश
जलाते रहें रावणों के असंख्यों पुतले हर वर्ष,
किन्तु राज आज भी रावण कर रहा है,
पुतलों के दहन का आयोजन भी वह स्वयं कर रहा है,
ताकि लोग पुतले को जलता देख मान ले रावण का अन्त,
और उसे पहचान न सके और अक्षुण्य रहे उसकी सत्ता
उसकी इच्छा के विरूद्ध हिलता नहीं पत्ता,
राष्ट्र को आतंक व रिश्वत से चूना लगाने वाला ही
आज जगह-जगह तिरंगा फहरा रहा है
और जन-गण-मन बूँदी के दो लड्डू खाकर खुश है
ताली बजा रहा है।

क्यों लिखूँ?
मेरी समझ नहीं आता।
युगों-युगों के लेखन से भरे हैं ग्रन्थागार,
सीताओं के अपहरण, घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या का ग्राफ,
निरन्तर ऊपर चढ़कर रावण और कंस के अस्तित्व को,
प्रमाणित कर रहा है।
दहेज के विरूद्ध लिखने वाला,
दहेज हत्या कर रहा है।
हनुमान विकास की चमक में फंस,
चेटिंग व ब्लॉगिंग कर रहा है।

क्यों लिखूँ?
लिखने की बजाय यदि,
बचा सकूँ, एक सीता को अपहरण होने से,
बचा सकूँ एक गीता को भ्रूण में नष्ट होने से,
सूपर्णखाँ को बचा सकूँ ऑनर किलिंग से,
दहेज-हत्या रोक सकूँ, सिर्फ एक ही,
शिक्षित कर सकूँ एक बच्चा और
लगा सकूँ एक पौधा,
तो क्या कविता लिखने और छपने से
बेहतर नहीं होगा?
नहीं मिलेगीं, ब्लॉग पर टिप्पणी,
नहीं आयेगा पत्र-पत्रिकाओं में नाम।
किन्तु आत्म सन्तुष्टि भी कोई चीज होती है।  

Tuesday, February 16, 2016

आओ सभी नर और नारी


समानता का नारा,
लगता बहुत प्यारा,
उठते जो प्रश्न,
करते सभी किनारा।
समानता: एक कृत्रिम शब्द,
यथार्थ में, दिखती नहीॅ समानता
किसी भी पदार्थ में।
यहॉ तक कि एक ही व्यक्ति के,
दो अॅगों में भी नहीॅ होती समानता,
हर स्थान पर है असमानता,
यह असमानता जरूरी है,
क्यों कि यही करती सृष्टि को पूरी है।
सभी एक-दूसरे के बिन अधूरे हैं।
आपस में मिलकर ही होते सब पूरे हैं।
विभिन्न असमानतायें मिलकर ही
पूर्णता की ओर ले जाती हैं।
समानता एक यक्ष प्रश्न??
जिसका उत्तर, कब खोज पाया युधिष्ठर??
केवल है प्रश्न, नही है उत्तर
आओ सभी नर और नारी
मिलकर ही शायद
पड़ें प्रश्नों पर भारी।
क्या दो नर, या दो नारी,
आपस में समान होते हैं??
क्या दो जुड़वा भी
एक जैसे महान होते हैं ??
क्षमता, दक्षता या निष्ठा में
अन्य किसी भी विशेषता में।
क्या नहीॅ समेटे होते
कोई न कोई असमानता??
प्रश्न है फिर हम क्यों??
आग और पानी पर समानता थोप रहे हैं।
चॉद और सूरज को,
एक ही तराजू में तोल रहे हैं।
समानता के नाम पर, प्रकृति के सृजन में
क्यों छुरा भोंक रहे हैं??
एक-दूसरे के पूरक,
प्राकृतिक मित्र नर-नारी में
समानता के नाम पर,
जगाकर प्रतिस्पर्धा,
क्यों बना इनको जौॅक रहे हैं??
क्यों नर को लगने लगी नारी- एक वैश्या??
क्यों नारी को लगने लगा नर- जॅगली और भेड़िया??
केवल है प्रश्न, नही है उत्तर
आओ सभी नर और नारी
मिलकर ही शायद
पड़े प्रश्नों पर भारी।
क्यों नारी भ्रूण को,
कोख में ही नष्ट किया जा रहा है??
क्यों मानवता को मिटाया जा रहा है??
क्यों लक्ष्मी को ही किया जा रहा है??
पैतृक सम्पत्ति से वंचित!
वंचित करके दी जाती रही हैं: जो छोटी-छोटी भेंटें।
दहेज के नाम पर गरियाकर,
उनसे भी वंचित किये जाने का
रचा जा रहा है ? षड्यॅत्र??
केवल है प्रश्न, नही है उत्तर
आओ सभी नर और नारी
मिलकर ही शायद
पड़े प्रश्नों पर भारी।
क्यों देखते हैं सदैव पुरुष ही हो बड़ा,
शिक्षा, शक्ति, सामर्थ्य ही नहीॅ,
उम्र में भी।
क्यों शिक्षा से वंचित
किया जाता रहा है- सरस्वती को ही,
क्यों ?शक्ति से वंचित किया जाता रहा हैः
साक्षात शक्ति रूपा नारी को ही।
क्यों धन, शिक्षा,स्वास्थ्य, शक्ति से वॅचित करके??
पिता कर देता है दान: एक वस्तु की तरह!
या फिर बेच देता है: दामाद रूपी ग्राहक को!
और कल्पना करता है कि,
उसकी दान की हुई या बेची हुई पुत्री,
पूजी जायेगी दूसरे घर में??
विवाद की स्थिति में
हो जायेगी निर्वाह-व्यय की हकदार??
क्यों ? क्या है इसके पीछे तर्क??
पति रूपी नर के लिए??
क्या ?शादी करना है अपराध??
जो एक पुरूष,
केवल एक परेपरा के निर्वाह मात्र से,
कुछ पल/दिन/माह/वर्ष के साथ से,
ही पा जाता है पति का तमगा
और विवाद की स्थिति में
मजबूर किया जाता है-
जीवन भर निर्वाह भत्ता देने को।
दोनों ही शिक्षित, दोनों हैं समर्थ,
दोनों का अधिकार,
अपनी-अपनी पैतृक सम्पत्ति में।
दोनों हैं समान तो क्यों कोई
किसी पर निर्वाह व्यय के लिए बने भार!
क्या है इसका आधार ??
केवल है प्रश्न, नही है उत्तर
आओ सभी नर और नारी
मिलकर ही शायद
पड़े प्रश्नों पर भारी।
क्यों चरित्र की परिभाषा,
सीमित है ?शारीरिक सम्बन्धों तक,
क्यों झूठ, कपट, छल, धूर्तता,
रिश्वतखोरी, देशद्रोह, लाटरी, जुआ
और मदिरापान,
चरित्र का निर्धारण करते समय,
विचारणीय नहीॅ होते,
क्या पति-पत्नी द्वारा,
एक-दूसरे पर बलात्कार नहीॅ होते??
क्यों ‘वैश्या’ ? शब्द प्रयुक्त होता है -
केवल स्त्री के लिए,
जबकि पुरुष के बिना
स्त्री कुछ कर ही नहीॅ सकती,
प्राकृतिक व्यवस्था है, स्त्री ?
शारीरिक सम्बन्धों में,
एक सहयोगी होती है, प्रेरक होती है,
किन्तु निष्क्रिय पार्टनर मानी जाती है,
वह नहीॅ कर सकती, पुरुष के साथ,
भौतिक रूप से बलात्कार,
फिर भी वही क्यों दोषी है?
वही क्यों ‘वैश्या’ है?
उसके पास जाने वाले,
उसको वहाँ तक पहुंचाने वाले,
वैश्या की श्रेणी में क्यों नहीॅ आते??
केवल है प्रश्न, नही है उत्तर
आओ सभी नर और नारी
मिलकर ही शायद
पड़े प्रश्नों पर भारी।
क्यों नारी को ही सहारे की मानी जाती है जरूरत,
जबकि पुरुष है हर पल: नारी पर आश्रित,
नहीॅ आ सकता, जमीन पर नारी के बिना,
नहीॅ जी सकता, नारी-दुग्ध के बिना,
चाहिए नारी का स्नेह, दुलार, प्रेम,
मार्गदर्शन व प्रेरणा कदम-कदम पर
नहीॅ चल सकता, नारी के बिना,
एक कदम भी,
नहीॅ सो सकता माँ की लॉरी,
पत्नी की हमसौरी के बिना एक क्षण को भी,
माँ के अभाव में धाय, पत्नी के अभाव में
या फिर वियोग में प्रेमिका,
वह भले ही बाजारू हो या वास्तविक,
नारी ही साथी बनती है।
फिर नर-नारी में समानता की,
प्रतिस्पर्धा क्यों चलती है??
केवल है प्रश्न, नही है उत्तर
आओ सभी नर और नारी
मिलकर ही ?शायद
पड़े प्रश्नों पर भारी।

Sunday, February 14, 2016

नहीं चाहिए मुझे ईमानदारी का तमगा



मैं कर सकता/सकती हूँ कुछ भी,
आखिर !
बड़ी-बड़ी डिग्री हैं मेरे पास!!
मैं भारत का/की शिक्षित नर/नारी हूँ
मैं हूँ सशक्त, नहीं बिचारा/बेचारी हूँ।
मैं जानता/जानती चैंटिंग और ब्लागिंग
मै अंग्रेजी में धारा-प्रवाह,
लिख व बोल सकता/सकती हूँ
मैं गालियाँ दे सकता/सकती हूँ
भारतीय संस्कृति, विरासत और परंपराओं को,
मैं शादी, परिवार व समाज को,
गरिया सकता/सकती हूँ
सब जायँ जहन्नुम में,
मैं सबको अपने ठेंगे पर रखता/रखती हूँ।
अपनी वैयक्तिक स्वतंत्रता और
स्वछन्दता की खातिर,
मैं नारी को देखना चाहता/चाहती हूँ
स्वतंत्र और आत्मनिर्भर ही नहीं,
पूर्णतः स्वतंत्र और स्वछन्द भी,
शादी, परिवार व समाज की,
समस्त मर्यादाओं से मुक्त
आज के भारतीय नर और नारी शिक्षित हैं,
वे नहीं रह सकते बनकर एक-दूसरे के पूरक
औरत को मर्द की और मर्द को औरत की,
वश है जरूरत,दोनों समान हैं,
दोनों के लिए खुला आसमान है,
समलैंगिक सम्बन्धों को भी सम्मान है
जरूरतें पूरी करना बड़ा आसान है,
हम अपनी जरूरतें! कर लें पूरी,
कैसे भी, कहीं से भी,
किसी के साथ रहकर या
किसी को साथ रखकर 
या फिर चलते फिरते,
ऑफिस में काम करते।
क्या फर्क पड़ता है?
मैं कर सकता/सकती हूँ कुछ भी,
आखिर !
बड़ी-बड़ी डिग्री हैं मेरे पास।
मैं झूँठ बोलने में पारंगत,
भ्रष्टाचार में सिद्धहस्त,
मैं अपने में ही रहता/रहती मस्त,
सत्य का सूरज कर दूँ अस्त,
ईमानदारी के हौसले पस्त।
कथनी से ही छा जाऊँ जगत में
शराब पीकर, माँस खाकर,
बन जाऊँ भगत मैं।
मैं, जो बोलता/बोलती हूँ,
जो करता/करती हूँ,
दोनों में दूर-दूर तक,
खोज न पाये कोई रिश्ता,
भले ही आ जाये फरिश्ता।
मैं बोलकर और लिखकर ही सम्मान पाता/पाती हूँ,
साथ में दौलत भी कमाता/कमाती हूँ।
गधे को तो क्या? 
दुश्मन को भी बाप बनाता/बनाती हूँ,
किसमें है हिम्मत जो मेरी करनी को देखे
आखिर प्राइवेसी भी कोई चीज होती है!
तुम्हे क्या वह किसके साथ सोता या सोती है?
अरे भाई! निजत्व का सम्मान करो!!
जाओ! अपना काम करो।
तुम हो ही क्या चीज?
अपने आदर्शो के झोले को,
उठाये फिरते/फिरती हो!
केवल ठगे जाते/जाती हो!
किसी को नहीं ठगते/ठगती हो।
शादी करके एक पत्नी या पति के साथ
रहने वाले या रहने वाली,
दो जून की रोटी के लिए,
रात-दिन परिश्रम करने वाले या करने वाली
ईमानदारी और सत्य के व्यसनी मूर्खो की,
बात करने वाले या करने वाली,
जाओ आगे बढ़ो!
यह दुनियाँ तुम्हारी नहीं, मेरी है,
क्योंकि यह इक्कीसवीं सदी है,
मेरे पास सोने की ढेरी सजी है।
मैं खरीद सकता/सकती हूँ कुछ भी,
सारी सुख-सुविधाएँ,
यहाँ तक कि बिस्तर के साथी,
नर-नारी को भी खरीदना संभव है,
आत्मा को जिन्दा रखकर
आत्मनिर्भर बनना असंभव है।
मैं कर सकता/सकती हूँ कुछ भी,
आखिर !
बड़ी-बड़ी डिग्री हैं मेरे पास।
मैं आजाद भारत का/की,
आजाद नागरिक हूँ,
स्वतंत्रता दिवस पर झण्डा,
फहराऊँगा/ फहराऊँगी।
मिठाई बाँटकर खुशियाँ,
मनाऊँगा/मनाऊँगी।
पीटकर ताली लोग,
मिठाई खाने में हो जायेंगे मस्त,
मैं तो वश कमीशन खाऊँगा/खाऊँगी।
जरूरत पड़ी तो आतंकवादियों से भी
हाथ मिलाऊँगा/ मिलाऊँगी!
आखिर वे भी हमारे वोटर हैं,
उनके लिए कानून सरल बनाऊँगा/बनाऊँगी।
बाजार तो भाई!
आज युग की हे जरूरत,
दोस्तो देखो बाजार है, कितना खुबसूरत
जिसको आती है कला,
रुपया बनाने, छापने या लूटने की,
वही सबसे है भला,
खरीदना या बेचना नहीं है आसान,
बाजार में मच जाता है घमासान,
सांसदों, विधायकों या मन्त्रियों की बिक्री मैंने देखी है,
हम क्या कर सकते यह तो ईश्वर की लेखी है।
मैं भी अपनी सरकार बनाऊँ!
बड़ा सा सरकारी पद पा जाऊँ
स्वयं मलाई खाकर, दूसरों को भी खिलाऊँ!
नहीं चाहिए मुझे ईमानदारी का तमगा,
चाहत है यही वश सफल कहाऊँ!
हिन्दी का नाम जपकर,
अंग्रेजी का झण्डा लहराऊँ!!

प्रेम करती है

प्रेम नहीं कर सकती 

बुद्धि,

वह तो हानि-लाभ का 

हिसाब लगाती है।

प्रेम नहीं कर सकती

कामना,

वह तो स्वार्थो को

पूरा करने के तिगड़में लगाती है।

प्रेम नहीं कर सकतीं

सुविधाएँ

वे तो येन-केन-प्रकारेण

हरदम संसाधनों को जुटाती हैं।

प्रेम नहीं कर सकता

 अहम

वह तो अपने को ही सही

सिद्ध करने के कुतर्क खंगालता है।

प्रेम नहीं कर सकती

चुनौती

सब कुछ कर पाने की 

वह तो रोंदने में मजा पाती है।

प्रेम उपजता है

 दिल में

जो देने के अहम से भी दूर

समर्पण करना जानता है।

प्रेम करती है

 भावना

जो अपना सब कुछ सौंपकर भी

कुछ नहीं चाहती।

Saturday, February 13, 2016

हे प्रिय! बसन्त की करो न प्रतीक्षा




हे प्रिय! बसन्त की करो न प्रतीक्षा,
बसन्त  प्रेमियों  की  थाती  है।
प्रेम सुमन उर महिं खिलते,
बसंत वहाँ फिर-फिर आती है।

प्रेम से बढ़ शिक्षा ना दूजी
प्रेम हमारी सच्ची पूँजी।
प्रेम का स्रोत अजस्र है प्यारे
जग में बाँट क्यों बनता मूँजी?
प्रेम की परिधि असीमित कर ले,
प्रेम स्नेहक, प्रेम ही बाती है।
प्रेम सुमन उर महिं खिलते,
बसंत वहाँ फिर-फिर आती है।


प्रेम बीत जब उर महिं उगता,
दुलहिन नहिं मारी जाती है।
प्रेम बीज परिवार में पलता,
हर कन्या पोषण पाती है।
प्रेम, ज्ञान और कर्म की खेती,
योग विवेकानन्द की पाती है।
प्रेम सुमन उर महिं खिलते,
बसंत वहाँ फिर-फिर आती है।

प्रेम को ना चाहिए कोई भाषा,
प्रेम करे ना प्रेम की आशा।
प्रेम तो है भावों की खेती,
कैसे करे कोई परिभाषा।
प्रेम को दूषित कर मत प्यारे,
प्रेम के गीत दुनिया गाती है।
प्रेम सुमन उर महिं खिलते,
बसंत वहाँ फिर-फिर आती है।

प्रेम तो उर-उर में पैठा है,
ना कोई लघु, ना कोई जेठा है।
प्रेम रंग रंग, नृत्य करें अणु,
राष्ट्रप्रेमी तू क्यों ऐंठा हैं?
प्रेम असीमित जिसको मिलता,
मोक्ष की चाह न रह जाती है।
प्रेम सुमन उर महिं खिलते,
बसंत वहाँ फिर-फिर आती है।

Friday, February 12, 2016

षड्यन्त्र तुम्हारा है अब मालुम

कथनी और करनी में अन्तर, कैसे होगा किसी से मिलना?


जड़ को काट, पत्तों पर अर्चन, पुष्प नहीं कभी है खिलना!



विश्वास ही जड़ रिश्तों की, विश्वासघात कर रिश्ते सिलना?



शब्द-शब्द में झूठ और धोखा, नहीं हुआ हिये का मिलना!



रिश्तों का सृजन तुम क्या जानों, बर्बादी की तुम हो छलना!



बर्बाद करने को तुम प्रगटीं, तुम्हारे साथ रहें एक पल ना!



प्रेमी तुम्हारे हों कितने भी, तुमको सबको है बस छलना!



झूठ से नफ़रत करते हम, हमें न झूठ के साथ है चलना!


पोल खुलीं, आरोप औरों पर, पैसों बिन तुम्हें पड़े न कलना!



षड्यन्त्र तुम्हारा है अब मालुम, मित्र नहीं, नहीं हमें मिलना!

ज्ञान

समझे थे, ज्ञानी हुये, यही बड़ा अज्ञान।


ज्ञान खोज में जन मिटे, खोज रहा जग ज्ञान॥

Wednesday, February 10, 2016

वह काली बन जायेगी

पैसा कमाकर खर्च जो कर ले,उसे किसी का अभाव कहाँ?
बाजार बड़ा है इस दुनियाँ का,मिल जाती हर चीज यहाँ।
और कोई यहाँ सोच नहीं है,पैसे पर ही ध्यान है।
किसी से कोई संबंध नहीं है,पैसा ही भगवान है।
देवालय में जाकर देखो, पैसा ही है देव जहाँ
बाजार बड़ा है इस दुनियाँ का, मिल जाती हर चीज यहाँ।
पैसे ही  की खातिर देखो,सभी बने बहुधंधी हैं।
पैसा नहीं है,यदि माँ पर भी,वह बुढ़िया है,अंधी है।
बिना कमाये यदि घर जाओ,नहीं है तुमको जगह वहाँ।
बाजार बड़ा है इस दुनियाँ का,मिल जाती हर चीज यहाँ।
पैसे का यदि तुम अपनाओ,पत्नी तुम्हें अपनायेगी
इच्छा पूरी ना कर पाये,वह काली बन जायेगी।
पैसे से बेटा मिल जाता,पैसे बिन माँ-बाप कहाँ?
बाजार बड़ा है इस दुनियाँ का,मिल जाती हर चीज यहाँ।

काश मुखोटे न होते


Shuchi Bhavi Shuchi ने 2 नई फ़ोटो को जोड़ा.
29.11.15
प्रेम नहीं होता सबका,,,,,
हाँ डरती हूँ बहुत आज भी
मुखोटों से
बचपन में डरी थी न
जब खेल खेल में भूत का मुखोटा
पहना था सहेली ने
कई दिनों का डर
आज भी है न साथ
जब किसी दोस्त का मुखोटा उतरा
डरी कई वर्ष दोस्ती से
जब किसी साथी का मुखोटा उतरा
डरी हर साथ से फिर
डर न जाने प्रेम को किस
तहखाने बन्द कर आया
अचानक वो तहखाने तोड़
प्रेम गिरहें खोल भाग आया
मैं भी हो ली थी उसके संग
चली उड़ी तैरी भी
रंग गयी थी उसके रंग
पर सिर्फ आधा कदम
के प्रेम भी था मुखोटा धारी
मैं फिर डर के आगे हारी
अकेली थी
अकेली ही रही
सोचती
काश मुखोटे न होते
या
न होता डर,,,,,,
शुचि(भवि)

Friday, February 5, 2016

आपकी भी इच्छा कभी होती होगी....


08.25.2007

आपकी भी इच्छा कभी होती होगी मिलने की

आपकी भी इच्छा कभी होती होगी खिलने की

परंपराओं, अहम, बड़प्पन के भावों को छोड़,

आपकी भी इच्छा कभी होती होगी.....?

Tuesday, February 2, 2016

कब तक? तड़पते रहेंगे

08.24.2007

कब तक?

तड़पते रहेंगे

इस तरह

एक मुलाकात को

कब तक?

खोजते रहेंगे

इस तरह

अंधेरे में

चाँदनी रात को

कब तक?

तड़पते रहेंगे

इस तरह

सुनने को

अपने ही

दिल की बात को।

Monday, February 1, 2016

कुचल बढ़ी, क्या आपकी भूल!

08.23.2007
सैकड़ों दुनियाँ में खिलते हैं फूल

कुचले जाते और बनते धूल

हम भी आपके पथ में आए,

कुचल बढ़ी, क्या आपकी भूल! 

Thursday, January 28, 2016

जयन्ती पर विशेष

शिक्षाविद व समाजसेवी के रूप में लालाजी

                                                     डॉ.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी

आजादी की लड़ाई के महान सेनापति, शान्तिपथ पर चलने वाले क्रान्तिकारी, कर्मयोगी, त्यागमूर्ति, समाजसेवी, साहित्यकार, पत्रकार आर्य समाज के प्रचारक क्या नहीं थे लाला जी? लाला जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। साधारण परिवार में जन्म लेने वाले असाधारण पुरुष थे। लाला जी के कीर्तिमान, समर्पित जीवन गाथा चिरस्मरणीय ही नहीं अनुकरणीय है। लालाजी उन भाग्यशाली लोगों में नहीं थे, जो महापुरुष या महान नेता बनने की सुविधाएँ लेकर इस संसार में आते हैं। उनका जन्म ऐसे परिवार में नहीं हुआ था, जिसमें नेतृत्व के गुण रक्त में ही मिले हों। उनका जन्म पंजाब में फिरोजपुर जिले के ढोडि गाँव में 28 जनवरी सन् 1865 को साधारण शिक्षक परिवार में इुआ था। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा भी गाँव के ही स्कूल में हुई। आप के रक्त की एक-एक बूँद देश के लिए आन्दोलन करने में लगी। अंग्रेज सरकार की लाठियों ने आपके बलिदान को भी चिर-स्मरणीय बना दिया। आप राष्ट्रीय स्वाभिमान के रक्षक, महान स्वतंत्रता सैनानी तो थे ही इससे भी पूर्व आप दीन-दुखियों के हितेषी, समाजसेवक व शिक्षाविद भी थे। आपने समझ लिया था कि स्वतंत्रता प्राप्ति व देश के विकास के लिए शिक्षा मूल भूत आवश्यकता है। अतः आप आजीवन आर्य समाज के माध्यम से शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्यरत रहे।

    पिता श्री राधाकृष्ण जी की शिक्षा जगराव के अरबी फारसी मदरसे में हुई थी। मदरसे के मुख्याध्यापक मौलवी साहब कट्टर मुसलमान व ऊँचे चरित्र के व्यक्ति थे। उनकी छाप शिष्यों पर अपने आप पड़ जाती थी। उनके शिष्यों के साथ गहरे सम्पर्क का परिणाम यह निकला कि उनके अधिकांश शिष्यों ने इस्लाम ग्रहण कर लिया। राधाकिशन जी भी नीम-मुसलमान थे, वे पाँच बार नमाज पढ़ते, रोजे रखते; उनका सम्पूर्ण रहन-सहन, खान-पान, लिवास सब इस्लामी हो गया था। मुस्लिम सूफियों, इमामों तथा संतों से उनकी अच्छी-खासी मित्रता रहती थी। मुसलमानों की तरह ही हिंसा में उनका विश्वास था। वे मांस-मछली खाते थे; मांसाहारी भोजन पसन्द करते थे और यहाँ तक कि कभी-कभी मुसलमानों के घर पका-पकाया गोश्त-रोटी अपने घर लाकर खा लिया करते थे। उन्होंने इस्लाम धर्म ग्रहण नहीं किया, वह भी सिर्फ लालाजी के प्रेम के कारण। क्योंकि उन्हें लगता था कि यदि उन्होंने मुसलमान धर्म अपना लिया तो पत्नी अपनी सन्तानों को लेकर अलग हो जायेगी। लाला जी की माँ का नाम गुलाब देवी था और वे सिख धर्म को मानने वालीं थीं। वे  ‘गुरु ग्रंथ साहब’ का पाठ करतीं थीं और धार्मिक संस्कारों, अच्छे आचार-व्यवहार वाली संजीदा महिला थीं। लाला जी पर अपनी माता जी का अमिट प्रभाव पड़ा। माताजी के साथ-साथ स्वामी विवेकानन्द की शिष्या भगिनी निवेदिता के हिन्दू-धर्म-दर्शन प्रेम और राजनीतिक विचारों से लाला जी अत्यधिक प्रभावित हुए। आप महिलाओं के प्रति विशेष सदाशय थे क्योंकि उन्होंने अपनी प्रेरणा-स्रोत मातेश्वरी को पीड़ित होते हुए देखा था। माँ की वेदना का चित्रण लाला जी ने अपनी आत्मकथा में बड़े ही मार्मिक शब्दों में किया है, ‘‘मुझे खूब याद है मेरे बचपन में वे अपने पति के अत्याचारों पर घण्टों रोया करतीं थीं। कई दिन तक खाना नहीं खातीं थीं और अपने बच्चे को ले, ठण्डी साँसे लिया करतीं थीं। अपने पति की सब बुराइयों पर पर्दा डालतीं थीं, पर लम्बे समय के लिए उनसे अलग नहीं होतीं थीं।’’
   गरीबी के कारण लाजपतराय का विधिवत शिक्षण न हो सका। उनकी आठवीं तक की पढ़ाई पिता ने कराई। लालाजी ने लिखा है, ‘‘अंग्रजी को मिडिल तक प्रायः सब कुछ मैंने अपने पिता से सीखा। शिक्षा के विषय से प्रेम मेरे पिता से आया। जीवन में मेरा वास्ता बीसियों अध्यापकों से पड़ा होगा, परन्तु उनसे अच्छा अध्यापक मुझे कहीं नहीं मिला। उनको अपने शिष्यों के साथ सच्चा प्रेम रहता था।’’ लालाजी ने 13 साल की उम्र में मिडिल किया और शिक्षा विभाग से 7 रुपये माह वजीफा मिला। 1880 में आपने मैट्रिक परीक्षा भी इतने अच्छे अंको से उत्तीर्ण की कि आपको छात्रवृत्ति मिली। जिससे उत्साहित होकर पिता ने आपको लाहौर के गवर्नमेन्ट कालेज पढ़ने के लिए भेज दिया। जहाँ से एफ.ए. करने के बाद मुख्तारी की परीक्षा पास की। 
    लाला लाजपतराय का विवाह विद्यार्थी जीवन में ही राधादेवी के साथ हो गया था। केवल परीक्षाओं तक ही आपका विद्याभ्यास सीमित नहीं रहा। आपकी शिक्षा का वास्तविक क्षेत्र दूसरा ही था। अपने शिक्षा काल में ही आपने आर्य समाज के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया। स्वभाव से ही आप लोकसेवक और परोपकारी व्यक्ति थे। किसी के दुःख में हाथ बटाँना और सहायता देना आपका स्वभाव था। इसका परिणाम यह हुआ कि आपकी वकालत की परीक्षा तीन वर्ष में उत्तीर्ण हुई। हिसार जाकर आपने वकालत तो प्रारम्भ कर दी किन्तु सार्वजनिक कार्यो के प्रति समर्पण भाव में कोई कमी नहीं आई। आपकी आय का बड़ा भाग समाज के कार्यो में ही खर्च होता था। समाज की स्थापना के लिए अपनी डेढ़ हजार रुपये की सारी बचत दान में दे दी। यह रकम बड़ी भले ही न लगती हो, लेकिन उस समय काफी थी। अपना सब कुछ दान दे देने की प्रेरक भावना महत्वपूर्ण थी। आपने हिसार में ही एक संस्कृत विद्यालय की नींव भी रखी। हिसार म्यूनिसिपल बोर्ड के आप तीन वर्षो तक अवैतनिक मंत्री रहे। 
      लाहोर के लोगों के विशेष आग्रह पर आप हिसार से लाहौर आ गये। लाहौर पंजाब का केन्द्र था। लाला जी जानते थे कि लाहौर पंजाब की समस्त प्रगतियों के लिए केन्द्रीय-स्थल है अतः लाहौर को ही अपना कार्य क्षेत्र बनाया। लाला जी ने आर्य समाज के माध्यम से सेवा करना अपना उद्देश्य बना लिया था। वे कहा करते थे, ‘‘आर्य समाज मेरी माता है और वैदिक धर्म मेरा पिता’’ लाला जी ने आर्य समाज को जनसाधारण का आन्दोलन बना दिया। आर्य समाज के प्रचार-प्रसार से असंख्य लोगों में राष्ट्रीय भावना को जागृत करने का श्रेय लाला जी को जाता है। लाला जी के अन्दर एक रचनाकार भी छिपा था, जिसका परिचय लाहौर में रहकर संसार के महापुरुषों जोसेफ मेजिनी, गेरी बासड़ी, छत्रपति शिवाजी, स्वामी दयानन्द और श्री कृष्ण की रोचक जीवनियों को लिखकर दिया। इन जीवन चरितों द्वारा लाला जी ने देश के युवकों में राष्ट्रप्रेम और देश-भक्ति की भावना को प्रेरित किया। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सुझाव पर आपने ‘पंजाबी’ नामक पत्रिका भी निकाली और अपने जानदार लेखों के माध्यम से जनता में नया जोश पैदा किया।
     स्वामी दयानन्द के आदर्शो को कार्यान्वित करने के उद्देश्य से लाहौर में ऐंग्लो-वैदिक कालेज की स्थापना की गई। कॉलेज को बिना सरकारी सहायता के चलाया जाना था। इस महान कार्य के लिए असाधारण संगठन शक्ति की आवश्यकता थी। लाला जी ने नगरों में घूम-घूम कर जनता से धन की भिक्षा ली। उनके ओजस्वी भाषणों को सुनने के लिए जनता उमड़ पड़ती और आपकी झोली भर जाती। स्त्रियों ने अपने आभूषण उतार कर राष्ट्रीय महायज्ञ में योगदान दिया। शिक्षा प्रचार में डी.ए.वी. कॉलेज के संचालन तक ही लालाजी के कार्यो का अन्त नहीं हो जाता। आप निरंतर शैक्षिक उन्नयन में लगे रहे। आपके सहयोग का अर्थ केवल नैतिक सहयोग या शाब्दिक सहानुभूति प्रदर्शन से नहीं था। आप जिस कार्य में योग देते तन-मन-धन की सम्पूर्ण शक्ति लगा देते। कठिन परिश्रम से जो कुछ अर्जित किया था, अपनी सम्पूर्ण बचत 50 हजार रुपये की धन राषि अर्पण कर दी। इस तपोमय जीवन का जनता पर जादू जैसा प्रभाव होता। जहाँ आप पसीना बहाते थे जनता अपना रक्त दान करने को उमड़ पड़ती। शिक्षा सम्बन्धी प्रगतियों के कारण आपकी गणना भारत के शिक्षा विशेषज्ञों में होने लगी। लार्ड कर्जन द्वारा बनाई गई शिक्षा सम्बन्धी जाँच कमेटी के समक्ष साक्षी देने का सम्मान पूर्ण निमंत्रण भी इसी बात को प्रमाणित करता है।
      सन् 1897 के अकाल व प्लेग के समय लाला जी का सेवा भाव व दीन-दुखियों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना उभरकर आई। आपने अकाल-पीड़ितों की मदद के लिए समितियों का गठन किया और धन-संग्रह का कार्य करके सहायता कार्य चलाया। अनाथ बच्चों को ईसाई पादरियों के चंगुल से बचाने के उद्देश्य से आपने आर्य समाज के सहयोग से कई शहरों में अनाथालय खोले। इन अनाथालयों में हजारों बच्चों का पालन-पोषण हुआ। लालाजी के इस कार्य से हिन्दू बच्चों को बिना धर्म परिवर्तन किए ठिकाना मिला। सरकार द्वारा 1901 में दुर्भिक्ष कमीशन नियुक्त किए जाने पर कमीशन से भी आपने यह आग्रह किया कि उन अनाथ बालकों जिनके अभिभावकों की मृत्यु हो चुकी है, उनके धर्माबलम्बियों के ही सुपुर्द किया जाय। भविष्य में निराश्रित बालक सरकार द्वारा उनके सहधर्मियों को ही सुपुर्द किये जाने लगे। 1907-1908 में उड़ीसा व मध्य प्रान्त में फिर अकाल पड़ा। लालाजी फिर स्वयं सेवकों को लेकर विपत्तियों का सामना करने के लिए आगे आये। अकाल पीड़ितों की सेवा के साथ-साथ समाज के उपेक्षित वर्ग, हरिजनों के उद्धार के लिए भी आपने ठोस कार्य किया। उनके लिए स्थान-स्थान पर शालाएं खोलीं। 1912 में एक अछूत कांफ्रेस आपके सभापतित्व में गुरुकुल काँगड़ी में सालाना जलसे के अवसर पर हुई। उस समय तक महात्मा गांधी ने हरिजन सेवा का कार्य आरम्भ नहीं किया था। लाला लाजपतराय जो स्वभाव से दलित वर्ग के सदा सहायक रहते थे, इस कार्य में भी अग्रणी हुए। आर्य समाज के सहयोग से आप आगे आये। केवल प्रचार-प्रसार से आप सन्तुष्ट नहीं हुए। प्रत्येक सुधार के काम का आधार आप शिक्षा को समझते थे। अतः आपने हरिजनों की शिक्षा के लिए विशेष उपाय किए। इस कार्य के लिए अपने पास से चालीस हजार रुपये का दान किया। स्वयं सर्वस्व समर्पित करने के बाद ही आप अन्य श्रीमानों से भिक्षा लेने उनके दरवाजे पर जाते थे और आपके लिए लोग दिल खोलकर सहयोग करते थे।
    सन् 1885 में मि. ह्यूम ने तत्कालीन वायसराय लार्ड डफरिन की सलाह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की। इसका चौथा अधिवेशन 1888 में हुआ जिसमें आपको भाषण देने का अवसर मिला और आपने कौंसिल सुधार सम्बन्धी प्रस्ताव पेश किया। प्रयाग में 1892 के अधिवेशन में बाँटने के लिए विशेष रूप से आपने एक पत्रिका प्रकाशित की, जिसमें सर सैय्यद अहमद के कांग्रस विरोधी विचारों का उत्तर दिया गया था। प्रयाग अधिवेशन में ही यह तय किया गया कि अगला अधिवेशन लाहौर में होगा किन्तु लाहौर में अधिवेशन कराना काफी मुश्किल था क्योंकि वहाँ राष्ट्रीय वातावरण नहीं बन पाया था। मुसलमानों ने अधिवेशन में सहयोग करने से स्पष्ट इन्कार कर दिया था। लालाजी की प्रेरणा से आर्यसमाज ने अधिवेशन में सक्रिय सहयोग दिया व अधिवेशन सफल रहा। लालाजी ने स्वागत समिति के अध्यक्ष या मंत्री न रहते हुए भी अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कोई कोर-कसर न रहने दी। इसके बाद लालाजी की राष्ट्रीय भावना दिन-प्रतिदिन प्रखर होती गई। महाराष्ट्र में लोकमान्य का प्रभाव बढ़ रहा था। दोनों के स्वाभाव में अनुकूलताएँ थी अतः दोंनों ने मिलकर कार्य करने का निश्चय किया। इनके विचार नरम दलीय नेताओं से नहीं मिलते थे। अतः इनको विरोध का सामना करना पड़ा। काँग्रेस का सूरत अधिवेशन दोंनो दलों के मतभेद का चरम बिन्दु था। लालाजी स्वभाव से गरमदलीय थे वे विदेशी सरकार से लड़कर राज्य चाहते थे, भिक्षा माँगकर नहीं।
    सन् 1905 में बंग-भंग आंदोलन के कारण देशभर में अंग्रज सरकार के विरुद्ध प्रबल जनमत जाग्रत हुआ; सरकार ने देशभक्तों को चुन-चुन कर जेल में भरना शुरू कर दिया। लालाजी भी कहाँ बचते, 1818 के बंगाल रेग्यूलेशन कानून के अन्तर्गत गिरफतार करके मई 1907 में आपको माण्डले जेल भेज दिया गया। इसके बाद आप वकालत छोड़कर पूर्णरूप से सामाजिक कार्य में लग गये। जून 1910 में इग्लैण्ड के कैक्टसन हॉल में शासित जातियों का सम्मेलन हुआ, जिसमें फिनलैंड, जार्जिया, मोरक्को, फारस, पोलैंड और मिश्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत की ओर से लाला लाजपतराय सम्मिलित हुए। सन् 1914 में कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में आप इग्लैंण्ड गए तथा अपने मार्मिक भाषणों के द्वारा लोगों के मनों में भारत के प्रति सहानुभूति उत्पन्न की। अक्टूबर 1917 में ‘इंडिया होम रूल’ की स्थापना की गई। लालजी उसके प्रधान बनाये गए। जनवरी 1918 में लालाजी के सम्पादकत्व में यंग इण्डिया निकाली गई। लालाजी 1920 में भारत लौटकर आये। कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में आपको अध्यक्ष चुना गया।  गांधी जी द्वारा चलाये गये सविनय अवज्ञा आन्दोलन में आप को पुनः गिरफतार कर लिया गया। आपने 1925 में ‘सर्वेन्ट ऑफ पीपुल्स सोसाइटी’(लोक सेवक मण्डल) की स्थापना कर ‘पीपुल’ नामक प्रसिद्ध पत्र का प्रकाशन प्रारम्भ कर दिया।
   30 अक्टूबर 1928 को साइमन कमीशन लाहौर के रेलवे स्टेशन पर उतरा। कांग्रेस की ओर से कमीशन का विरोध करने की घोषणा की गई थी। हजारों आदमी लालाजी के नेतृत्व में स्टेशन पर काले झण्डे लेकर पहुँचे। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस को तितर-बितर होने की चेतावनी दी किन्तु लालाजी के नेतृत्व में जनता डटी रही। पुलिस ने निहत्थे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। किसी का सिर फूटा तो किसी की टाँग टूटी। सैंकडों घायल हुए। लालाजी को तो ऐसी चोट लगी कि फिर न उठ सके और 16 नवम्बर 1928 को सुबह 7 बजे आप हमें बलिदानों का रास्ता दिखाकर चले गए। लालाजी की मौत से हजारों लोग प्रेरित हुए। क्रांतिकारी युवकों ने लालाजी की मौत का बदला भी लिया। स्वतंत्रता की चिन्गारी आग बनकर जलने लगी और उन्नीस वर्ष के अन्दर अंग्रेजों को मजबूरन भारत को स्वतंत्र करना ही पड़ा।
     आज हमारे बीच में लालाजी भले ही न हों उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग अभी भी हमारे सामने है। भारत ने राजनीतिक आजादी भले ही प्राप्त कर ली हो किन्तु आज भी आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक दृष्टि से हम आजाद नहीं हैं। भ्रष्टाचार, आतंकवाद, बेरोजगारी जैसी भयंकर समस्याएँ मुँह बायें खड़ी हैं। आजादी के सात दशक पूरे होने को हैं, किन्तु हम अभी तक जनता के लिए मूल-भूत आवश्यकताओं शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा की व्यवस्था भी नहीं कर पाये हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर त्याग, समर्पण, लगन, कर्मठता को अपने आचरण में उतार कर ही हम भारत की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए, सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक उन्नयन के साथ, भारत को विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा कर सकते हैं। उनकी प्रेरणा लेकर हम अपने दम पर ही भारत का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। हम अपनी संस्कृति, अपने धर्म व अपनी शिक्षा-संस्थाओं को आधार बनाकर, सभी भारतवासियों के सहयोग से, बिना विदेशी कर्ज व विदेशी निवेश के अपने देश को गौरवपूर्ण स्थान दिला सकते हैं। इसके लिए आवश्यकता है तो इस बात की कि हम लालाजी से प्रेरणा ग्रहण करते हुए अपने आप को देश-धर्म व समाज के हित के लिए समर्पित करना सीखें। अपना सब कुछ अर्पण करने की भावना को जन-जन में जगायें। हमारे जो नेता देश व जनता की सेवा की बात करके कुर्सी पर पहुँचते हैं। उन्हें अपने कर्तव्यों को समझने के लिए लालाजी की जीवनी से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। हमारे समाज सेवकों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, पत्रकारों सभी के लिए लालाजी का जीवन अनुकरणीय है।       

Tuesday, January 26, 2016

हम सभी को शुभकामनायें

सभी मित्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ, 


हम अपने संविधान, कानूनों, श्रेष्ठ व गौरवशाली परंपराओं का सम्मान


करने व अनुपालन करने की भावना का विकास करके तदनुरूप 

आचरण करके अपने आप को गणतंत्र के गौरवशाली नागरिक के रूप


में ढालने के प्रयत्न करें। हमारे अध्यापक शिक्षा के प्रति समर्पित, 


हमारे परीक्षक नकलमुक्त परीक्षाएँ कराने में सक्षम;


 हमारा नेतृत्व नागरिकों का सम्मान पाने योग्य श्रेष्ठ आचरण वाला; 

हमारे अधिकारी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने में सक्षम 

व हमारे नागरिक मुफ्तखोरी से मुक्त होकर 

अपनी क्षमताओं के अनुरूप श्रेष्ठतम योगदान  देने के लिए

 कटिवद्ध होकर समाज से अपेक्षा न करके 

समाज के हित में काम करने वाले बन सकें; 

इन्हीं अपेक्षाओं के साथ; 

हमें अपने 

गौरवशाली नागरिक बनने के लिए शुभकामनाएँ! 




 















Sunday, January 24, 2016

आप के लिए

08.21.2007

आप के लिए 

हम 

हुए अवांक्षित

आप हमें

अब हो वांक्षित

हम तो अब भी 

राह हैं तकते

आप भले ही

 करो हमें लांक्षित।

Saturday, January 23, 2016

पुरुष को पुरुष कहा है और स्त्री को प्रकृति कहा है


पुरुष की उत्सुकता
किसी भी स्त्री में
तभी तक होती है,
जब तक वह उसे
जीत नहीं लेता।
जीतते ही उसकी
उत्सुकता समाप्त
हो जाती है।
जीतते ही फिर
कोई रस
नहीं रह जाता।
नीत्शे ने कहा है कि
पुरुष का
गहरे से गहरा रस
विजय है।
कामवासना भी उतनी
गहरी नहीं है।
कामवासना भी
विजय का
एक क्षेत्र है।
इसलिए पत्नी में
उत्सुकता
समाप्त हो जाती है,
क्योंकि वह
जीती ही जा चुकी।
उसमें कोई अब
जीतने को बाकी
नहीं रहा है।
इसलिए जो
बुद्धिमान पत्नियां हैं,
वे सदा
इस भांति जीएंगी
पति के साथ कि
जीतने को कुछ
बाकी बना रहे।
नहीं तो
पुरुष का कोई रस
सीधे स्त्री में नहीं है।
अगर कुछ
अभी जीतने को
बाकी है तो
उसका रस होगा।
अगर सब जीता
जा चुका है तो
उसका रस
खो जाएगा।
तब कभी-कभी
ऐसा भी
घटित होता है कि
अपनी सुंदर
पत्नी को छोड़ कर
वह एक
साधारण स्त्री में
भी उत्सुक
हो सकता है।
और तब
लोगों को बड़ी
हैरानी होती है कि
यह उत्सुकता
पागलपन की है।
इतनी सुंदर उसकी
पत्नी है और
वह नौकरानी के
पीछे दीवाना हो!
पर आप समझ
नहीं पा रहे हैं।
नौकरानी अभी
जीती जा सकती है;
पत्नी जीती जा चुकी।
सुंदर और
असुंदर बहुत
मौलिक नहीं हैं।
जितनी कठिनाई होगी
जीत में,
उतना पुरुष का रस
गहन होगा।
और स्त्री की स्थिति
बिलकुल और है।
जितना पुरुष
मिला हुआ हो,
जितना उसे
अपना मालूम पड़े,
जितनी दूरी
कम हो गई हो,
उतनी ही वह
ज्यादा लीन
हो सकेगी।
स्त्री इसलिए पत्नी
होने में उत्सुक होती है;
प्रेयसी होने में उत्सुक
नहीं होती।
पुरुष प्रेमी होने में
उत्सुक होता है;
पति होना
उसकी मजबूरी है।
स्त्री का यह जो
संतुलित भाव है--
विजय की
आकांक्षा नहीं है--
यह ज्यादा
मौलिक स्थिति है।
क्योंकि असंतुलन
हमेशा संतुलन के
बाद की स्थिति है।
संतुलन प्रकृति का
स्वभाव है।
इसलिए हमने
पुरुष को
पुरुष कहा है और
स्त्री को
प्रकृति कहा है।
प्रकृति का
मतलब है कि
जैसी स्थिति
होनी चाहिए स्वभावतः।
ओशो.....♡

टिप्पणी - यह रचना फ़ेसबुक से साभार दी जा रही है!

Friday, January 22, 2016

चहुँ ओर कोयल सी गाओ


स्वस्थ रहो


खुशियां सब पाओ


रात को महको


दिन भर चहको


जीवन भर जाए फूलों से


चहुँ ओर कोयल सी गाओ।

न हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम



न हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम

सफलता तुम्हारे चरण चूम लेगी।

सदा जो जगाये बिना ही जगा है

अँधेरा उसे देखकर ही भगा है।


                
वही बीज पनपा पनपना जिसे था

घुना क्या किसी के उगाये उगा है

अगर उग सको तो उगो सूर्य से तुम

प्रखरता तुम्हारे चरण चूम लेगी॥


सही राह को छोड़कर जो मुड़े


वही देखकर दूसरों को कुढ़े हैं।



बिना पंख तौले उड़े जो गगन में



न सम्बन्ध उनके गगन से जुड़े हैं



अगर बन सको तो पखेरु बनो तुम



प्रवरता तुम्हारे चरण चूम लेगी॥



न जो बर्फ की आँधियों से लड़े हैं

कभी पग न उसके शिखर पर पड़े हैं।

जिन्हें लक्ष्य से कम अधिक प्यार खुद से

वही जी चुराकर तरसते खड़े हैं।

अगर जी सको तो जियो जूझकर तुम

अमरता तुम्हारे चरण चूम लेगी॥



टिप्पणी- यह गीत मेरी रचना नहीं है! हां मुझे 


अत्यन्त सार्थक लगता है अतः प्रिय है!

Thursday, January 21, 2016

सुखी रहें जो साथ छोड़ गए

साथ न कोई, दूर है मंजिल, पथिक तुझे तो चलना होगा

कण्टक पथ, ना साथ मिलेगा, चलते-चलते ढलना होगा

अब भी क्यों तू राह है तकता, सुखी रहें जो साथ छोड़ गए,

तुझे भले ही, कोसे कोई, तुझको फिर-फिर मिलना होगा।

Wednesday, January 20, 2016

एक से आगे दूसरा तैयार मिलता है!