Sunday, January 24, 2021

गणतंत्र दिवस पर आओ, शहीदों को नमन हम करते हैं

 26 जनवरी 2021 के अवसर पर विशेष


संकल्प


गणतंत्र दिवस पर आओ, शहीदों को नमन हम करते हैं।

इसकी रक्षा और विकास का, संकल्प मिल कर करते हैं।।

गण पर तंत्र नहीं हावी हो।

ब्रह्मपुत्र, गंगा, रावी हो।

सुरक्षित रख, करें विकास हम,

हाथ हमारे ही चाबी हो।

निजी हितों का, गण के हित में, आओ, समर्पण करते हैं।

इसकी रक्षा और विकास का, संकल्प मिल कर करते हैं।।

लेना ही ना कर्म हमारा।

देना ही है धर्म हमारा।

राष्ट्र की खातिर जीएं हर पल,

यही फर्ज है, मर्म हमारा।

जीवन जीना गण के हित में, पल-पल अर्पण करते हैं।

इसकी रक्षा और विकास का, संकल्प मिल कर करते हैं।।

नौकर नहीं, कर्मयोगी हैं।

कुछ आतंक के भी रोगी हैं।

पल-पल अर्पण करें राष्ट्र को,

बनें योगी, जो भी भोगी हैं।

राष्ट्र के हित में सबका हित है, खुद को अर्पण करते हैं।

इसकी रक्षा और विकास का, संकल्प मिल कर करते हैं।।


No comments:

Post a Comment

आप यहां पधारे धन्यवाद. अपने आगमन की निशानी के रूप में अपनी टिप्पणी छोड़े, ब्लोग के बारे में अपने विचारों से अवगत करावें.