Tuesday, January 26, 2021

गणतंत्र दिवस 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए आज के दिन भारत माता की आजादी के लिए लड़ने वाले उन सभी देशभक्तों के बलिदानों को याद करते हुए शपथ लें कि हम एक साथ मिलकर अपने कर्त्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश में शांति, समृद्धि और एकता को बनाए रखने के लिए अपने जीवन को अर्पित करें।

    आज हम बिहेत्तरवां गणतन्त्र दिवस मना रहे हैं। देश ने कितना विकास किया है, यह राजधानी में आयोजित हो रहे कार्यक्रम की झांकियों से समझा जा सकता है। इस बार देश के कुछ किसान भी अपनी ताकत का अहसास कराते हुए ट्रेक्टर रैली का आयोजन भी कर रहा है। बैल की एक जोड़ी या एक गाय का सपना देखते हुए इस संसार से विदा होने वाला किसान कितना विकसित हुआ है, इसका अनुमान यह ट्रेक्टर रैली में आयोजित ट्रेकटरों, किसानों के द्वारा प्रयोग किये जा रहे लग्जरी वाहनों को देख कर सहजता से लगा सकता है।

किसान कितना सशक्त हुआ है, यह इसी बात से स्पष्ट है कि प्रचंड बहुमत से चुनी हुई सरकार को देश की राजधानी में चुनौती दे रहा है।

आज आवश्यकता इस बात की है कि किसान इस शक्ति का प्रयोग देश को और सशक्त करने में कर सके। हम इस विकास, समृद्धि और शक्ति को देश के शेष नागरिकों तक भी पहुंचा सकें, इसकी आवश्यकता है। आओ हम सब जहां भी हैं, जिस भी भूमिका में हैं, पूरी शक्ति के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश को विकास के चरम तक ले जाने के लिए प्रयत्न करें।

भारत माता की जय।

No comments:

Post a Comment

आप यहां पधारे धन्यवाद. अपने आगमन की निशानी के रूप में अपनी टिप्पणी छोड़े, ब्लोग के बारे में अपने विचारों से अवगत करावें.