Wednesday, December 30, 2015

संशयों से भरी हों दो बात तो होंगी

सोचते हैं आपसे मुलाकात तो होगी

संशयों से भरी हों दो बात तो होंगी

हम तो इसी उम्मीद में जीते हें सनम

गुस्सें में भले हों आप साथ तो होंगी।

Tuesday, December 29, 2015

हमें भुलाने के प्रयत्न

आपको हमें भुलाने के प्रयत्न भले ही नहीं करने पड़ें।

यादों को कुचलने के प्रयत्न भले ही नहीं करने पड़ें।

हम तो प्रयत्न भी कर नहीं सकते आपको भुलाने के,

भले ही आपको पाने के प्रयत्न जन्म-जन्म करने पड़ें।

Monday, December 28, 2015

आज भी हम चाहते हैं उसी तरह

आपको आज भी हम चाहते हैं उसी तरह

आपके आज भी हम निहारते हैं किसी तरह

आप भले ही जबाब न दो हमारे खतों के,

हम तो आज भी खत बन आते हैं उसी तरह।

Sunday, December 27, 2015

काश! हम आपके रूमाल ही बन पाते

काश! हम आपके रूमाल ही बन पाते।


चेहरा साफ करते, आपके होठों से लग जाते।


आपकी मुस्कराहट के भी होते हम ही साक्षी,


यदि कभी नयनों से बहते अश्रु हम उन्हें पी जाते।

Saturday, December 26, 2015

संसार


मुस्करा के इन्कार कर पायें

हम कर रहे इन्तजार उस पल का जब आपके दीदार कर पायें।


हम आप हों आमने-सामने और हम आपको इजहार कर पायें।


समय चक्र घूमता ही रहता नित, किन्तु एक बार फिर हों हम,


सामने आपके, और आप हमें देख, मुस्करा के इन्कार कर पायें।

Friday, December 25, 2015

जो पाया है उसे सभालो, सृजन प्रकृति से नहीं है पाया

खोटा सिक्का नहीं हो तुम भी



एक रुपये के  नोट को  तुमने, एक हजार  कह  हमें चलाया।

खोटा सिक्का नहीं हो तुम भी, अपना मूल्य है अधिक लगाया।।

झूठ बोलकर मूल्य न बढ़ता,

छल-कपट तो मति है हरता।

गलती स्वीकार, सुधार करे जो,

व्यक्ति वही  शिखर पर चढ़ता।

हमने सब कुछ सौंप दिया था, तुमने सब कुछ सब से छिपाया।

खोटा सिक्का नहीं हो तुम भी, अपना मूल्य है अधिक लगाया।।

सब कुछ सच-सच बताया होता,

समर्पण का जज्बा दिखाया होता।

प्रेम, विश्वास और सेवा से ही,

संबन्ध का बिरवा लगाया होता।

मुड़े-तुड़े  और फटे  नोट को, तुमने  हमको नया बताया।

खोटा सिक्का नहीं हो तुम भी, अपना मूल्य है अधिक लगाया।।

अति विश्वास की भेंट चढ़े हम,

विश्वासघात के शिकार बने हम।

भिन्न-भिन्न हैं अपने पथ अब,

महफिल सजो तुम, अकेले रहे हम।

जो पाया है  उसे सभालो,  सृजन  प्रकृति से नहीं है पाया।

खोटा सिक्का नहीं हो तुम भी, अपना मूल्य है अधिक लगाया।।

राष्ट्रप्रेमी की है सशर्त बधाई

सशर्त बधाई

दो हजार पन्द्रह का पुनः अवलोकन, सोलह की करो योजना भाई।

ज्ञान, भाव और कर्म मिले तो, राष्ट्रप्रेमी की है सशर्त बधाई।।


मौज-मस्ती भी तभी मिलेगी, व्यस्त रहो कुछ कर्म भी कर लो

स्वार्थ भी पूरे तब ही होंगे, सुरक्षित समाज की रचना कर लो

कानूनों से ही सुरक्षा न मिलेगी, अन्तर्मनों को शिक्षित कर लो

अधिकारों को झगड़े बहुत हो, कर्तव्यों की कुछ सुध कर लो

समानता, स्वतंत्रता और बंधुता, न्याय की भी तो करो कमाई।

ज्ञान, भाव और कर्म मिले तो, राष्ट्रप्रेमी की है सशर्त बधाई।।

लूटपाट, अपहरण, बलात्कार अब तजने का संकल्प करो।


दोषारोपण बहुत हो चुका, कुछ करने का संकल्प करो।

मनुष्य न बन, अपराधी बनते, शिक्षालयों का संकल्प कर।

अपराध मुक्त यदि समाज बनाना, सद् शिक्षा का संकल्प करो।

नकल मुक्त शिक्षालय हो तो, सदाचारी सब बनेंगे भाई। 

ज्ञान, भाव और कर्म मिले तो, राष्ट्रप्रेमी की है सशर्त बधाई।।


सरकार बदली वर्ष भी बदली, स्वयं बदलने की बारी है।

केवल सरकार न कुछ कर पाये, समाज की भी जिम्मेदारी है।

अपेक्षा बहुत पाली है अब तक, समझे कर्म से  भी यारी है।

केवल सरकार पर निर्भर होकर करते हम अपनी ख्वारी है।

सरकार अपना काम है करती, हम भी अपना कर लें भाई!

ज्ञान, भाव और कर्म मिले तो, राष्ट्रप्रेमी की है सशर्त बधाई।।

आशिक बहुत हैं पास तुम्हारे

झूठ बोलकर हमें फँसाया, साथ न तुमको चलना था।
साथी तुम्हारे दिल में बैठा, हमको तो वश गलना था।
षड्यंत्रों की जनक बड़ी हो, बनना उसी की ललना था।
पागल थे हम साथी खोजा, हमें तो अकेले ही चलना था।

गेम खेलने का शोक तुम्हें है, खेल तुम्हारा अपना था।
अपने धन को पास रखो तुम, लूटो हमें जो सपना था।
आशिक बहुत हैं पास तुम्हारे, जिन्हें नाम तुम्हारा जपना था।
जहाँ जाओगी, मिलेंगे वहाँ भी, मिटेंगे, हमको मिटना था।

जाओ वहीं और सुखी रहो तुम, जिसकी गोद में पलना था।
तुमने तोड़ा, टूट गये  हम, टूटा वह  भी  जो सपना था।
तुम्हें  मुबारक,  तुम्हारा  साथी, रोना  हमारा  अपना था।
जिसको चाहा, उसको भोगो, लुटते  हैं हम,  लुटना  था।

Thursday, December 24, 2015

अवगुण भी आपके हमें, सदैव लगते दुलारे हैं

आपकी ही नहीं चाहत आपके गुण हमें प्यारे हैं।


अवगुण भी आपके हमें, सदैव लगते दुलारे हैं।


मान-अपमान का नहीं ख्याल हमको रहा,


हम तो जान सब कुछ आप पर ही बारे हैं।

Wednesday, December 23, 2015

आपके बिना हर खत अंजाना लगता है

आपके चाहत का ही यह प्रभाव लगता है।


आपके बिना हर लम्हा बेगाना लगता है।


खत तो आते ही रहते हैं अक्सर किन्तु,


आपके बिना हर खत अंजाना लगता है।

Tuesday, December 22, 2015

हर शक्लोसूरत आपकी ही नजर आती है

हर फोन कॉल आपकी नजर आती है।

हर शक्लोसूरत आपकी ही नजर आती है।

जिसे भी सुनते हैं, हर आवाज लगती वही,

हर पल हमें हमारी सरकार नजर आती हैं।

Monday, December 21, 2015

आपने क्या जादू कर डाला

समझ न पाये अपने आपको

आपने क्या जादू कर डाला

बांध न पाया जिसको कोई

आपके नाम की जपता माला।


बिना आपके चैन मिले ना

बिना आपके नैन खुलें ना

आपही है दिल की मलिका

बिना आपके होठ हिलें ना।

Sunday, December 20, 2015

इंकार में छिपा आमंत्रण, अब भी याद आता है

आपका हँसता हुआ वो चेहरा याद आता है।


होठों का मुस्काता गुलाब, अब भी याद आता है।



मधुरता लिए हुए वो गुस्सा था कितना मनोहर,


नयनों में बसा वो प्रेम, अब भी याद आता है।



मुस्कराने की वो अदा, वो ढलती हुई जवानी,


इंकार में छिपा आमंत्रण, अब भी याद आता है।



कुछ भी करने की चाहत, वो संदेहों के घेरे,


साथ निभाने का वायदा, अब भी याद आता है।



अविश्वास भरा विश्वास, सन्देह भरा समर्पण,


लोक-भय भरा आलिंगन, अब भी याद आता है।

Saturday, December 19, 2015

मरते हैं हम थोड़ा-थोड़ा

तुम्हें तुम्हारे रंग मिल जाएँ, हमने है रंगो को छोड़ा।


सारे रिश्ते तुम्हें मुबारक, अन्दर हो तुम, सबको छोड़ा।


तुम सारी खुशियों को जी लो, मरते हैं हम थोड़ा-थोड़ा।


तन से भले ही दूर रहो तुम, मन ने नहीं है रिश्ता तोड़ा।

छल-कपट से क्यूं दबातीं?

प्रेम का रस तो अन्दर बहता

हिय में से क्षण-क्षण है रिसता

छल-कपट से क्यूं दबातीं?

जो है आपके अन्दर बसता।

आप भले ही हमें ठुकराओ

दूर भले ही हम से जाओ

हम आपको भूल न सकते

पीछा छूटे, विष दे जाओ।


Friday, December 18, 2015

प्रेम को बस देना आता है

प्रेम न होता

समय का बन्दी

कभी था में ना

परिवर्तित होता

प्रेमी वियोग में 

हरदम रोता


प्रेम न होता 

उड़ता पंक्षी

छोड़ कभी भी

नहीं उड़ सकता

आप भले ही समझ न पाई

मैं तो देखो राह ही तकता


जिनका प्रेम मिट जाता है

प्रेम का वह तो नहीं नाता है

वह तो केवल स्वार्थ ही होता

वासना ही के गीत गाता है

प्रेम में नहीं कोई चाहना होती

प्रेम को बस देना आता है।

Thursday, December 17, 2015

बांकी पूछ


बांकी पूछ-१


बांकी पूछ-२