Saturday, June 4, 2016

बाधंत वह है वासना, बन्धन नहीं है प्रेम

धन से सुविधा मिल सकें, सुविधा तन को होंय।

जीवन मूल्य नर तजे, आत्म हनन हो सोय॥


चाह गयी चाहत बनीं, चाहत से सुख जाय।

जो चाहत को त्याग दे, शान्ति वही नर पाय॥


चाल मस्ती चलता चल, चल तू अपनी राह!

आज तुझे जो को्सते, कालि कहेंगे वाह!!


प्रेम भाव आनन्दमय, बाकी सब है व्यर्थ।

प्रेम लुटाते तुम चलो, यदि हो सको समर्थ॥


प्रेम सभी को कर सके, वह ही सच्चा प्रेम।
बाधंत वह है वासना, बन्धन नहीं है प्रेम॥


माया मन को बांधती, निकल हो जा स्वच्छन्द।

सम्बन्ध निरर्थक सभी, आत्म राम
निर्बन्ध॥

Monday, May 30, 2016

“मैंने दहेज़ नहीं माँगा”

“मैंने दहेज़ नहीं माँगा”

साहब मैं थाने नहीं आउंगा,

अपने इस घर से कहीं नहीं जाउंगा,

माना पत्नी से थोडा मन मुटाव था,

सोच में अन्तर और विचारों में खिंचाव था,

पर यकीन मानिए साहब, “मैंने दहेज़ नहीं माँगा”

मानता हूँ कानून आज पत्नी के पास है,

महिलाओं का समाज में हो रहा विकास है।

चाहत मेरी भी बस ये थी कि माँ बाप का सम्मान हो,

उन्हें भी समझे माता पिता, न कभी उनका अपमान हो।

पर अब क्या फायदा, जब टूट ही गया हर रिश्ते का धागा,

यकीन मानिए साहब, “मैंने दहेज़ नहीं माँगा”

परिवार के साथ रहना इसे पसंन्द नहीं,

कहती यहाँ कोई रस, कोई आनन्द नही,

मुझे ले चलो इस घर से दूर, किसी किराए के आशियाने में,

कुछ नहीं रखा माँ बाप पर प्यार बरसाने में,

हाँ छोड़ दो, छोड़ दो इस माँ बाप के प्यार को,

नहीं मांने तो याद रखोगे मेरी मार को,

बस बूढ़े माता पिता का ही मोह, न छोड़ पाया मैं अभागा,

यकींन मानिए साहब, “मैंने दहेज़ नहीं माँगा”

फिर शुरू हुआ वाद विवाद माँ बाप से अलग होने का,

शायद समय आ गया था, चैन और सुकून खोने का,

एक दिन साफ़ मैंने पत्नी को मना कर दिया,

न रहुगा माँ बाप के बिना ये उसके दिमाग में भर दिया।

बस मुझसे लड़ कर मोहतरमा मायके जा पहुंची,

2 दिन बाद ही पत्नी के घर से मुझे धमकी आ पहुंची,

माँ बाप से हो जा अलग, नहीं सबक सीखा देगे,

क्या होता है दहेज़ कानून तुझे इसका असर दिखा देगें।

परिणाम जानते हुए भी हर धमकी को गले में टांगा,

यकींन माँनिये साहब, “मैंने दहेज़ नहीं माँगा”

जो कहा था बीवी ने, आखिरकार वो कर दिखाया,

झगड़ा किसी और बात पर था, 

पर उसने दहेज़ का नाटक रचाया।

बस पुलिस थाने से एक दिन मुझे फ़ोन आया,

क्यों बे, पत्नी से दहेज़ मांगता है, 

ये कह के मुझे धमकाया।

माता पिता भाई बहिन जीजा सभी के रिपोर्ट में नाम थे,

घर में सब हैरान, सब परेशान थे,

अब अकेले बैठ कर सोचता हूँ, 

वो क्यों ज़िन्दगी में आई थी,

मैंने भी तो उसके प्रति हर ज़िम्मेदारी निभाई थी।

आखिरकार तमका मिला हमे दहेज़ लोभी होने का,

कोई फायदा न हुआ मीठे मीठे सपने सजोने का।

बुलाने पर थाने आया हूँ, छूप कर कहीं नहीं भागा,

लेकिन यकींन मानिए साहब, “मैंने दहेज़ नहीं माँगा”

😪झूठे दहेज के मुकदमों के कारण, पुरुष के दर्द से ओतप्रोत एक मार्मिक कृति…🙏🏻“मैंने दहेज़ नहीं माँगा"
12 मई 10:34 पूर्वाह्न

टिप्पणी- यह रचना मेरी नहीं है। एक मित्र ने 
मेसेन्जर से भेजी थी मैं केवल पोस्ट कर रहा हूं।
पसंद करें
टिप्पणी

Tuesday, May 24, 2016

झूठ, छल, और कपट की सीख कहाँ से पाई

विश्वास पर की आपने विश्वासघात की चोट।


पोल खुली जब आपकी हम में निकालें खोट।


झूठ, छल, और कपट की  सीख कहाँ से पाई?


विश्वास का यूँ खून किया, कितने चाहिए नोट
?

Monday, May 23, 2016

समझे थे, ज्ञानी हुये, यही बड़ा अज्ञान

छल कपट मन माँहि है, पैसा ही भगवान।

मानव कितना मूढ़ है, निज मन मिले न मान।।


धोखा सबको देत है, कपट के रचे विधान।

औरों को बर्बाद कर, निज चाहे कल्याण।।


झूठ पर जीवन टिका, कपट भरा मन माहिं।

मनुआ निज वैरी भया, शान्ति मिलेगी नाहि़।।


समझे थे, ज्ञानी हुये, यही बड़ा अज्ञान।

ज्ञान खोज में जन मिटे, खोज रहा जग ज्ञान॥




Sunday, May 22, 2016

मानव बस नौकर बना, और तजे सब साज

काया ही मिलतीं वहाँ, मन में भरे विकार।

संबन्धों के जाल में, उलझा करें शिकार।।


असत कपट से है भरा, देखो यह संसार।

धीरज निज का मित्र है, बाकी हैं सब भार।।


निबल प्रेम की चाह थी, गही न सच की राह।

छलना है ऐसी मिली, मन में मिली न थाह।।


जन जीवन है जूझता, जग न सूझती राह।

पैसे के पीछे पड़े, कहें प्रेम की चाह।।


भौतिक सुख की चाह में, मूल्यहीन हुए आज।

मानव बस नौकर बना, और तजे सब साज।।

Saturday, May 21, 2016

संन्यास का अर्थ नहीं, दुनिया तज दी जाय

संकल्पों के त्याग की, चोटें गहरी होत।

आत्मबल जाता रहे, दिखते केवल खोट॥


जीना मुश्किल है बड़ा, आदर्शों का साथ।

अपने भी हैं छोड़ते, पकड़ झूठ का हाथ॥


संन्यासी का धर्म है, कर न किसी से आश।

नित्य ईश का काम कर, नहीं किसी का ह्रास॥


न्यास अर्थ विश्वास है, सम का अर्थ समान।

ईश सृजित यह सृष्टि है, संन्यासी को समान॥



संन्यास का अर्थ नहीं, दुनिया तज दी जाय।

समाज हित में न्यास हो, सच पर चलता जाय॥

Friday, May 20, 2016

संदेश- 1 से 7 मई 2016 के जन प्रवाह में प्रकाशित


Tuesday, May 17, 2016

गगन में उड़ने की हसरतें थी हमारी भी

गगन में उड़ने की हसरतें थी हमारी भी।

अकेले निकलने का साहस न कर सके।

साथी लेकर उड़ान के लिये सोचा ही था,

कि साथी ने ही हमारे होसले कुचल डाले।