Sunday, June 28, 2026

संदेह से संश्लेषण तक



विज्ञान नहीं संदेह बिना।  

समझ नहीं स्पष्ट बिना। 

स्पष्ट नहीं विश्लेषण बिना।  

संपूर्ण नहीं संश्लेषण बिना।

निष्कर्ष नहीं अन्वेषण बिना। 


शोध नहीं है प्रश्न बिना।  

प्रश्न नहीं है कष्ट बिना। 

कष्ट नहीं है तप बिना। 

तप नहीं है लक्ष्य बिना।

लक्ष्य नहीं संकल्प बिना। 


स्वर्ग न कोई आप बिना। 

निश्चित नहीं है माप बिना। 

स्वार्थ नहीं है शाप बिना। 

हरियाणा नहीं खाप बिना। 

मार्ग नहीं है बाप बिना।


संबंध नहीं है रोप बिना। 

क्रोध नहीं है कोप बिना। 

युद्ध नहीं है तोप बिना। 

गाम नहीं है गोप बिना। 

आत्मा नहीं है लोप बिना। 


सत्य नहीं है तर्क बिना।  

तर्क नहीं है अर्क बिना। 

अर्क नहीं है उत्कर्ष बिना। 

उत्कर्ष नहीं परमार्थ बिना। 

परमार्थ नहीं आत्मार्थ बिना।


No comments:

Post a Comment

आप यहां पधारे धन्यवाद. अपने आगमन की निशानी के रूप में अपनी टिप्पणी छोड़े, ब्लोग के बारे में अपने विचारों से अवगत करावें.