Saturday, June 6, 2026

साईकिल की सवारी

 बाल, किशोर, युवा, वृद्ध, सबको भाए सबको प्यारी।

साईकिल की करो सवारी, इसकी शान है सबसे न्यारी।। 

पर्यावरण के लिए सुखारी।

सबके लिए ही है हितकारी। 

स्वास्थ्य का पैकेज नहीं है भारी, 

साईकिल निकाल करो तैयारी। 

जिम की नहीं है कोई जरूरत, कसरत होती इससे सारी। 

साईकिल की करो सवारी, इसकी शान है सबसे न्यारी।। 

पेट्रोल, डीजल नहीं चाहिए। 

लाइसेंस बिन चलते जाइए। 

नहीं शोर, नहीं वायु प्रदूषण, 

मस्त चाल से चलते जाइए। 

रोगों पर चलती बनकर आरी,घंटी लगती कितनी प्यारी। 

साईकिल की करो सवारी, इसकी शान है सबसे न्यारी।। 

अपने क्षमता, अपनी गति है। 

साईकिल सवार की तीक्ष्ण मति है। 

साइकिल से मंजिल पर जाओ, 

जिसको खुद से और घर से रति है। 

भिन्न आकार, रंग भिन्न हैं, बजट नहीं है इसका भारी। 

साईकिल की करो सवारी, इसकी शान सबसे न्यारी।। 

No comments:

Post a Comment

आप यहां पधारे धन्यवाद. अपने आगमन की निशानी के रूप में अपनी टिप्पणी छोड़े, ब्लोग के बारे में अपने विचारों से अवगत करावें.