कैसे बने फौलाद?
आई लव यू वाक्य ने, यूथ किया बर्बाद।
सुविधाओं के भोग में, कैसे बने फौलाद?
पढ़ने की क्षमता घटी।
मोबाइल लड़की पटी।
कक्षा में भी गेम हैं,
बन रहे देखो हठी।
यू-ट्यूब बस देखकर, बनना चाहें कणाद।
सुविधाओं के भोग में, कैसे बने फौलाद?
पढ़ना-लिखना छोड़कर।
अपनों से मुहँ मोड़कर।
गर्लफैण्ड से चेट कर,
चाँद लायेंगे तोड़कर।
चाउमीन भक्षण करें, खाते नहीं सलाद।
सुविधाओं के भोग में, कैसे बने फौलाद?
प्रेम बहुत हल्का किया।
एक से ना भरता जिया।
बलात्कार के केस कर,
चाह रहीं, देखो पिया।
पति से बस धन चाहिए, प्रेमी से औलाद।
सुविधाओं के भोग में, कैसे बने फौलाद?
लिव इन में, रहना इन्हें।
विधर्मी ही भाते जिन्हें।
बहत्तर टुकड़ों में काटकर,
फेंका जाता है उन्हें।
सेल्फी ही बस सेल्फ है, कैसे हों आबाद?
सुविधाओं के भोग में, कैसे बने फौलाद?
No comments:
Post a Comment
आप यहां पधारे धन्यवाद. अपने आगमन की निशानी के रूप में अपनी टिप्पणी छोड़े, ब्लोग के बारे में अपने विचारों से अवगत करावें.