Saturday 30 May 2009
आदर्श छात्र
छात्र
ईश्वर से बड़ा,
माँ-बाप से आगे,
होता होगा कभी,
बदल गये सभी,
मजाक का पात्र,
बनाये गुरु को,
वही,
कहलायेगा आदर्श छात्र।
प्रस्तुतकर्ता
डा.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी
पर
5/30/2009 12:46:00 pm
0
टिप्पणियाँ
इस संदेश के लिए लिंक
Monday 11 May 2009
तुम नर की स्पंदन हो
तुम नर की स्पंदन हो
तुम ही देवी, तुम्हीं मानवी,
तुम नर की स्पंदन हो।
प्रेम और माधुर्य की मूरत,
नर-नीर तुम चंदन हो।।
ज्ञान-शक्ति और धन की देवी
सेवा कर, बनती हो सेवी
उदारता ही कमजोरी बन रही,
देवी से, बन गई तुम, बेबी।
ज्ञान-शक्ति ले बढ़ो आज,
हम करते अभिनन्दन हो।
तुम ही देवी, तुम्हीं मानवी,
तुम नर की स्पंदन हो।।
किसमे हिम्मत तुम्हें रोक ले?
प्रेम ही है बस, तुम्हें टोक ले।
प्रतिक्रिया वश पथ न भटकना,
नर पीछे है, उसे न झटकना।
खुश रहकर ही, खुशियाँ बाँटों,
रहे न जग में क्रंदन हो।
तुम ही देवी, तुम्हीं मानवी,
तुम नर की स्पंदन हो।।
भ्रूण हत्या में क्यों शामिल होतीं?
कटवाती क्यों? अपनी बोटी!
स्वयं खड़ी हो, करो न अपेक्षा,
नर को तुम ही दोगी शिक्षा।
नर-नारी मिल आगे बढ़ेंगे,
राष्ट्रप्रेमी करे वन्दन हो।
तुम ही देवी, तुम्हीं मानवी,
तुम नर की स्पंदन हो।।
प्रस्तुतकर्ता
डा.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी
पर
5/11/2009 10:03:00 pm
0
टिप्पणियाँ
इस संदेश के लिए लिंक
Subscribe to:
Posts (Atom)